रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच मौतों के आंकड़ों ने 500 की संख्या को छू लिया है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के कारण 25 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 518 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 2438 नए मामले सामने आए और 1138 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। प्रदेश अब तक सामने आए कुल 58643 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 26421 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 518 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 31002 मरीजों का उपचार जारी है।
प्रदेश के अलग अलग जिलों से सामने आए नए मरीजों में रायपुर से 715, राजनांदगांव से 288, दुर्ग से 231, बिलासपुर से 209, जांजगीर से 106, बलौदाबाजार से 76, बालोद से 75, कवर्धा से 68, बस्तर से 60, सरगुजा से 57, धमतरी से 56, सुकमा से 56, गरियाबंद से 54, कोरिया से 50, महासमुंद से 41, जशपुर से 40, कोरबा से 39, नारायणपुर से 34, बीजापुर से 33, सूरजपुर से 30, रायगढ़ से 26, कोंडागांव से 26, दंतेवाड़ा से 19, कांकेर से 16, बेमेतरा से 13, बलरामपुर से 09, मुंगेली से 02 और अन्य से 09 शामिल हैं।




