ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना को लेकर इस समय देश बेहतर स्थिति में…. देश में रिकवरी रेट 93 फीसदी से ज्यादा, लगातार घट रहे सक्रिय मामले
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना को लेकर इस समय देश बेहतर स्थिति में…. देश में रिकवरी रेट 93 फीसदी से ज्यादा, लगातार घट रहे सक्रिय मामले

By @dmin
Published: November 17, 2020
Share
The recovery rate from corona infection reached 98 percent
The recovery rate from corona infection reached 98 percent
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोविड-19 महामारी की स्थिति को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। यहां स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव प्रशांत भूषण ने बताया कि भारत में कोरोना की वजह से प्रति 10 लाख की आबादी पर 94 मौतें दर्ज की गई हैं। उन्होंने कहा कि कई विकसित देश ऐसे हैं जहां प्रति 10 लाख की आबादी पर 500 से 600 तक मौतें दर्ज की गई हैं। कोरोना से ठीक होने की दर 93 फीसदी से ज्यादा हो गई है।
मंत्रालय ने बताया कि देश के कुल मामलों का 76.7 फीसदी हिस्सा 10 राज्यों से है। इन राज्यों में महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली, केरल और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। बाकी राज्यों में देश के कुल मामलों का 23.3 फीसदी हिस्सा है। महाराष्ट्र में 18.83 फीसदी, केरल में 15.67, दिल्ली में 8.85, बंगाल में 6.15, कर्नाटक में 5.67, यूपी में 4.99, हरियाणा में 4.27, राजस्थान में 4.12, छत्तीसगढ़ में 4.10 और आंध्र प्रदेश में 3.95 फीसदी मामले हैं।
राजेश भूषण ने कहा कि देश में प्रति 10 लाख की आबादी पर कोरोना वायरस संक्रमण के 6430 मामले हैं। उन्होंने बताया कि पिछले सात दिनों में प्रति 10 लाख की आबादी पर देश में 211 नए मामले सामने आए हैं। कई देशों में यह संख्या 2500 से भी ज्यादा है। देश में अभी तक 12 करोड़ 65 लाख कोरोना जांच की जा चुकी हैं। भूषण ने कहा कि कुल मिलाकर पॉजिटिविटी रेट (सकारात्मकता दर) सात फीसदी है। वहीं, कोरोना वायरस से ठीक होने की दर (रिकवरी रेट) 93 फीसदी से ज्यादा है। 
स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव ने कहा कि देश में पिछले 45 दिनों में कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक होने वाले मामलों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है और सक्रिय मामलों में कमी देखी गई है। जांच की आवश्यकता पर जोर डालते हुए उन्होंने कहा कि महामारी को देखते हुए लोगों को हर स्थिति में यह सुनिश्चित करना चाहिए कि अगर उनमें कोई कोरोना वायरस महामारी का कोई भी लक्षण दिख रहा है, तो वे अपनी जांच जरूर करवाएं। उन्होंने कहा कि जांच करवाने को लेकर झिझकें नहीं और संकोच न करें।

ओमिक्रॉन बिगाड़ न दे हालात, सीआईआई ने कोविशील्ड की बूस्टर डोज के लिए मांगी मंजूरी
आग लगने से कमरे में सो रहे तीन लोग जिंदा जले, कई घर बने राख के ढेर
नगरीय निकाय चुनाव : विधानसभा व लोकसभा के बाद अब निकायों में भाजपा राज, सभी 10 निगमों में भाजपा आगे
चेम्बर की ऑनलाइन बैठक, अनलॉक की प्रक्रिया शुरू करने सबने जताई सहमति… सभी व्यापारियों ने शासन की गाइडलाइन के साथ व्यापार शुरू करने की मांग
आरटीओ के सुरक्षा बेड़े में शामिल हुए 48 वाहन, सीएम साय ने झंडी दिखाकर किया रवाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chief Minister Baghel calls on Union Home Minister Amit Shah मुख्यमंत्री बघेल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात…. नक्सलवाद को खत्म करने बस्तर अंचल में रोजगार के अवसर बढ़ाने का किया आग्रह
Next Article छठ पूजा अनुमति मिलने के बाद निगम ने शुरू की तालाबों का सफाई…. जुटा निगम का सफाई अमला

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?