ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छठ पूजा अनुमति मिलने के बाद निगम ने शुरू की तालाबों का सफाई…. जुटा निगम का सफाई अमला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

छठ पूजा अनुमति मिलने के बाद निगम ने शुरू की तालाबों का सफाई…. जुटा निगम का सफाई अमला

By @dmin
Published: November 17, 2020
Share
SHARE

भिलाई। कोरोना एवं एसओपी के विभिन्न मापदंडों का पालन करते हुए तालाबों में छठ पूजा मनाए जाने की अनुमति जिला प्रशासन द्वारा दिए जाने के उपरांत, निगम प्रशासन तालाब परिसर की सफाई में युद्ध स्तर पर जुट गया है। आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने छठ पर्व को देखते हुए तालाबों की सफाई कराने के निर्देश दिए है। जोन के स्वास्थ्य प्रभारी की अगुवाई में तालाब परिसर की सफाई के लिए आज सुबह से ही स्वच्छता कर्मचारी तालाबों में पहुंच गए और सफाई कार्य प्रारंभ कर दिया। तालाबों के साथ ही आसपास की नालियों की भी सफाई की जा रही है। कुछ तालाबों में नालियों के माध्यम से पानी तालाबों में मिलती है, इन नालियों की सघन सफाई की जा रही है।
तालाबों के शुद्धिकरण के लिए ब्लीचिंग पाउडर, एलम, चूना इत्यादि का उपयोग किया जा रहा है। तालाबों में नीचे उतरने के लिए बनाए गए सीढिय़ों की सफाई की जा रही है ताकि पूजा करने आने वाले श्रद्धालुओं एवं नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। महापौर एवं भिलाई नगर विधायक श्री देवेंद्र यादव ने छठ पूजा के लिए श्रद्धालुओं को बधाई दी है। छठ पूजा के लिए तालाबों की सफाई का अभियान लगातार जारी रहेगा, जिन-जिन तालाबों में छठ पूजा किया जाता है उन तालाबों में विशेषकर सघन रूप से सफाई किया जा रहा है, सफाई के पश्चात चुना लाइनिंग भी किया जाएगा। तालाबों में विद्युत, पानी टैंकर जैसे आवश्यक व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए है। तालाबों में वेदी बनाने का कार्य भी प्रारंभ हो गया है।
इन तालाबों की हो रही है सफाई
जोन क्रमांक 1 नेहरू नगर क्षेत्र में स्मृति नगर पुलिस चौकी के पास स्थित अटल बिहारी वाजपेई सरोवर, वार्ड क्रमांक 4 सुपेला संजय नगर स्थित तालाब, वार्ड क्रमांक 6 शीतला तालाब, वार्ड क्रमांक 7 दाऊबाड़ा तालाब, आमा तलाब, वार्ड क्रमांक 9 लिम्हा तालाब, नेहरू नगर भेलवा तालाब (गुरु नानक देव सरोवर), हुडको स्थित तालाब। जोन क्रमांक 2 अंतर्गत कुरूद नकटा तालाब (वर्तमान नाम देवदास बंजारे तालाब), कैंप वन स्थित तालाब, घासीदास नगर स्थित तालाब एवं वार्ड क्रमांक 26 हाउसिंग बोर्ड स्थित सूर्यकुंड तालाब! जोन क्रमांक 3 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 21 बैकुंठ धाम स्थित तालाब एवं वार्ड क्रमांक 50 सेक्टर दो स्थित तालाब! जोन क्रमांक 4 अंतर्गत बापू नगर स्थित तीन तालाब (वर्तमान नाम महात्मा गांधी सरोवर), वार्ड क्रमांक 28 दर्री तलाब (वर्तमान नाम शहीद चुम्मन यादव सरोवर), वार्ड 28 सूर्यकुंड तालाब, वार्ड क्रमांक 29 स्थित तालाब, वार्ड क्रमांक 38 निगम कार्यालय के पीछे स्थित तालाब (वर्तमान नाम शहीद वीर नारायण सिंह सरोवर), इन सभी तालाबों की सफाई आज से प्रारंभ कर दी गई है।

छत्तीसगढ़ शराब व्यसन मुक्ति अभियान … नशे से समाज को बचाने सामूहिक प्रयत्न की जरूरत : मंत्री श्रीमती भेंड़िया
छठवीं शादी की तमन्ना पर पांचवीं पत्नी ने फेरा पानी, शादी डॉट काम पर प्रोफाइल बना 32 युवतियों से कर रहा था चैटिंग
बिहार चुनाव: फ्री वैक्सीन का वादा बना BJP के गले की फांस? RJD-राहुल गांधी ने घेरा… अब भाजपा ने पेश की सफाई
‘पाञ्चजन्य कॉनक्लेव – दंतेश्वरी डायलॉग’ में मुख्यमंत्री साय ने साझा किए सुशासन के दो वर्षों का अनुभव
छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अफसरों का तबादला, कई जिलों के बदले गए डिप्टी कलेक्टर, आदेश जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article The recovery rate from corona infection reached 98 percent कोरोना को लेकर इस समय देश बेहतर स्थिति में…. देश में रिकवरी रेट 93 फीसदी से ज्यादा, लगातार घट रहे सक्रिय मामले
Next Article मैं देश को आश्वस्त कराता हूं कि बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत: पीएम ब्रिक्स सम्मेलन में बोले मोदी: पूरी दुनिया की मदद कर सकता है आत्मनिर्भर भारत

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?