ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: संडे मार्केट दूसरे दिन भी पहुंची निगम की टीम, व्यापारियों से हुई तिखी बहस… चेतावनी के साथ चालान भी काटा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

संडे मार्केट दूसरे दिन भी पहुंची निगम की टीम, व्यापारियों से हुई तिखी बहस… चेतावनी के साथ चालान भी काटा

By Mohan Rao
Published: June 9, 2024
Share
SHARE

भिलाई। नगर निगम भिलाई की टीम ने लगातार दूसरे दिन संडे मार्केट में कार्रवाई की। रविवार को बाजार लगने से पहले ही निगम की टीम पहुंच गई और सड़क पर पसरा लगाने वालों को चेतावनी दी। इस दौरान कुछ लोगों का चालान भी काटा गया। कार्रवाई के दौरान संडे मार्केट के व्यापारियों के साथ तिखी बहस भी देखने को मिली। इसके बाद भी निगम ने अपनी कार्रवाई नहीं रोकी। संडे मार्केट के बाद सूर्या मॉल के पास भी बेजा कब्जों को हटाने की कार्रवाई की गई।

रविवार को सबसे पहले संडे मार्केट सुपेला, अंडरपास से लेकर गदा चौक तक पसारा लगाकर व्यवसाय करने वालों को हटाए गया। कुछ लोग आदतन रोड के ऊपर  पसरा लगा करके व्यापार करते पाए गए उन पर चालानी कार्रवाई की गई। निगम की टीम को इस दौरान यह भी जानकारी मिली कि कुछ बड़े दुकान वाले पैसा लेकर अपनी दुकान के सामने पसारा लगाने की अनुमति देते हैं। उन्हें भी निगम के अधिकारियों ने चेतावनी दी।

जिन जगहों  से अवैध कब्जा हटाया गया था उन पर पेट्रोलिंग करके चेक किया जा रहा था  कि उनके द्वारा दोबारा वहां व्यवसाय तो नहीं शुरू किया गया l इसके बाद नगर निगम की टीम ने सुपेला लक्ष्मी नगर सब्जी मंडी, शराब भट्टी के इर्द-गिर्द  नाली के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटाया। अवैध कब्जा को जो तोड़ा गया था साफ किया गया l अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी जोन कमिश्नर रवि सिन्हा, ईशा लहरे ने दलबल के साथ कार्रवाई की।

गदा चौक से अवंती बाई चौक तक के व्यवसाईयों का राजस्व विभाग का दल कागज चेक कर रहा था, सभी को पूर्व में नोटिस भी दिया गया था l जिनके द्वारा अवैध कब्जा सेड का निर्माण करके करके रोड जाम किया गया उनको हटाया गया। वहां से आगे बढ़ते हुए दल सूर्या मॉल तक पहुंचा। सूर्या मॉल के पास सड़क के ऊपर अवैध कब्जा हटाया गयाl हाइटेक हॉस्पिटल के पास मोड पर रोड के ऊपर सेड बना कर व्यवसाय करने वालों को हटाया गया, सबको हिदायत दी गई कि अपने हद में रहकर व्यवसाय करेंl  स्मृति नगर चौक,  जुनवानी चौक से शंकरा मेडिकल कॉलेज के पास  बहुत सारे रोड के किनारे खाली जमीन पर अवैध कब्जा करके घेर कर व्यवसाय कर रहे थे सभी को हटाया गया l 

अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने बताया इसके पूर्व में सबको नोटिस दी गई थी परंतु लोगों ने हटाया नहीं इसलिए कार्रवाई करना जरूरी हो गया था। आवागमन में  बाधा पड़ रही थी और ट्रैफिक जाम हो रहा थाl कुछ लोग विरोध कर रहे थे उन्हें  नगर निगम भिलाई के अधिकारियों द्वारा एवं पुलिस बल द्वारा समझाया गया। आज की कार्रवाई में प्रमुख रूप से  भवन अधिकारी हिमांशु देशमुख, उप अभियंता नितेश मेश्राम, सिद्धार्थ साहू, सब इंजीनियर पुरुषोत्तम सिन्हा, प्रभा लाकड़ा, जोन के राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू, धीरज साहू, जेपी तिवारी,  मलखान सिंह सोरी,  तोड़फोड़ दस्ता प्रभारी हरिओम तिवारी अपने तोड़फोड़ दल के साथ उपस्थित रहेl आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने सभी लोगों से अपील की है जो भी व्यवसाय करें अपने हद में करें जितना परमिशन हो इस पर करें। अतिरिक्त निर्माण करके व्यवसाय करने वालों पर नगर निगम  करवाई करेगा इसकी संपूर्ण  व्यवसाय करने वाले की होगी l

Bijapur : सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, एक लाख के इनामी सहित नौ नक्सली गिरफ्तार… कई घटनाओं में रहे शामिल
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के प्रयास से रिसाली निगम क्षेत्र में बहेगी विकास की गंगा…. कलेक्टर ने जारी की 7 लाख 99 हजार की राशि
छत्तीसगढ़ पत्रकार सुरक्षा कानून के प्रारूप को दिया गया अंतिम रूप…. समिति शीघ्र शासन को सौंपेगी कानून का प्रारूप
स्वास्थ्य विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने किया जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण
Gustakhi Maaf: सबसे ऊपर है हनीट्रैप का स्थान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बिलासपुर के सांसद तोखन साहू बन सकते हैं मोदी कैबिनेट में मंत्री, पीएमओ से आया फोन
Next Article रायगढ़ में दर्दनाक हादसा : अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, तीन की मौत…. शिनाख्त में जुटी पुलिस

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?