ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वाहनों को एसेंबल कर निगम ने बचाए लाखों रुपए, घायल पशुओं के रेस्क्यू में आएंगे काम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

वाहनों को एसेंबल कर निगम ने बचाए लाखों रुपए, घायल पशुओं के रेस्क्यू में आएंगे काम

By @dmin
Published: July 18, 2020
Share
The corporation saved millions of rupees by enabling vehicles
The corporation saved millions of rupees by enabling vehicles
SHARE

भिलाई। निगम प्रशासन ने अनुपयोगी वाहन को एसेंबल (बाडी के डिजाइन में परिवर्तन कर) करीबन 21 लाख रुपए बचत की है। नगर पालिक निगम भिलाई के दो डंफर प्लेसर अनुपयोगी हो गया था। जिसे महापौर व भिलाई नगर विधायक श्री देवेन्द्र यादव और निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी ने वाहन शाखा प्रभारी को दोनों वाहन को उपयोगी बनाने के निर्देश दिए थे। महापौर के निर्देश के मुताबिक वाहन शाखा प्रभारी ने वाहन कंपनियों से संपर्क किया। वाहन बनाने वाले कंपनियों से चलित बायो टायलेट और घायल पशु को रेस्क्यु करने वाले वाहनों के बारे में पता लगाया। उन्हीं गाडिय़ों के डिजाइन के मुताबिक अनुपयोगी डंफर प्लेसर का एसेंबल करवाने का निर्णय लिया। भिलाई की एजेंसी से एसेंबल कर नया बना दिया। इस तरह से अनुपयोगी वाहन उपयोगी बन गया।

वाहनों को रवाना करने से पहले महापौर परिषद के वाहन शाखा के प्रभारी जोहन सिन्हा और पार्षद रश्मि सिंह ने पूजा की। इस मौके पर एमआईसी सदस्य लक्ष्मीपति राजू, नीरजपाल, सूर्यकांत सिन्हा, साकेत चंद्राकर, दिवाकर भारती, सुभद्रा सिंह, पार्षद तुलसी पटेल, वशिष्ठ नारायण मिश्रा, एल्डरमेन अरविंद राव सहित अन्य मौजूद रहे। वाहन शाखा प्रभारी विष्णु चंद्राकर ने बताया कि कंपनी से न्यू वातानुकूलित बायो टायलेट खरीदते तो करीब 18.70 लाख रुपए खर्च करना पड़ता । पुराने डंफर प्लेसर को एसेंबल कराने पर यह वाहन लगभग 8 लाख 70 हजार रुपए में तैयार हो गया। इसी प्रकार डंफर प्लेसर के बाडी में परिवर्तन कर 500 किलोग्राम क्षमता की घायल पशु वाहन बनाया गया है। इस पर लगभग 8 लाख 90 हजार रुपए खर्च हुआ है। यदि इसी तरह के न्यू वाहन कंपनी से खरीदते तो यह करीब 19 लाख रुपए का पड़ता। एसेंबल कराने से करीब 11 लाख रुपए की बचत हो गई। इस तरह से निगम ने पुराने वाहनों को एसेंबल करवाकर लगभग 21 लाख रुपए की बचा लिया। निगम के दो डंफर प्लेसर अनुपयोगी हो गया था। 7-8 महीने से दोनों डंफर प्लेसर वाहन शाखा में खड़ा हुआ था। जिसे आयुक्त श्री रघुवंशी ने उपयोगी बनाने के निर्देश दिए थे।

पशुओं को रेस्क्यु करने में होगी सहुलियत

महापौर श्री यादव का कहना है कि सड़क दुर्घटना में घायल पशुओ को उठाने के लिए कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था! हाईड्रोलिक वाहन की सुविधा नहीं होने की वजह से घायल पशु को उठाने के लिए बैकहो लोडर का उपयोग करना पड़ता था। इससे मवेशी को खरोच या चोट लगने की आशंका बनी रहती थी। अब हाइड्रोलिक सिस्टम वाले वाहन से आसानी से घायल पशुओं को लिफ्ट बेल्ट के माध्यम से उठाकर वाहन में शिफ्ट किया जा सकता है। आसानी से नीचे उतारा भी जा सकता है। एक साथ दो मवेशी को अस्पताल पहुंचाया जा सकता है।

जैश उल हिंद ने ली मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक रखने की जिम्मेदारी
फारुक अब्दुल्ला के खिलाफ याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- सरकार से अलग विचार होना देशद्रोह नहीं
ये है CG की स्कूटी वाली विधायक, इन्हें रास नहीं आता कोई प्रोटोकॉल और काफिला, खुद गाड़ी चलाकर पहुंच जाती हैं लोगों के बीच
जामुल में महिला की संदिग्ध मौत, गले में बंधी थी रस्सी और नाक और मुंह से निकल रहा था खून… जांच में जुटी पुलिस
1971 युद्ध के वीर योद्धा रिटायर्ड विंग कमांडर एमबी ओझा का रायपुर में निधन, सीएम साय ने उनके शौर्य को किया याद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article BSNL के बाद रेलवे का चीन को झटका, 471 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट रद्द ट्रेन ने कार को मारी टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
Next Article बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में 21 जुलाई से हो सकता है लॉकडाउन, जहां ज्यादा संक्रमण वहीं पर लॉकडान, कलेक्टरों को अधिकार

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?