ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीजापुर आईईडी ब्लास्ट में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, सुपेला घड़ी चौक पर जमा हुए सैकड़ों लोग, भाजपा कार्यकर्ताओं ने की हमले की निंदा
Share
Notification Show More
Latest News
नए शाला भवन निर्माण से अब गांव में ही मिलेगी बेहतर शिक्षा
सेवा की कहानी : नए शाला भवन निर्माण से अब गांव में ही मिलेगी बेहतर शिक्षा
October 13, 2026
बस्तर के जैविक वनोपजों को मिलेगी वैश्विक पहचान
दंतेवाड़ा की महिला किसान उत्पादक कंपनी को मिला राष्ट्रीय जैविक प्रमाणपत्र
October 13, 2026
नवंबर से भिलाई कीसड़कों पर दौड़ेंगी 20 ई-बसें, निगम ने तय किए रूट… जानिए कहां से होगी शुरुआत
October 13, 2026
पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम
शोधग्रंथ पर्यावरण संरक्षण और अकादमिक उत्कृष्टता का उत्कृष्ट संगम – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
October 13, 2026
खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता की जांच पर विशेष जोर
त्योहारी सीजन में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान जारी
October 13, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

बीजापुर आईईडी ब्लास्ट में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, सुपेला घड़ी चौक पर जमा हुए सैकड़ों लोग, भाजपा कार्यकर्ताओं ने की हमले की निंदा

By Mohan Rao Published January 7, 2025
Share
बीजापुर में ब्लास्ट में शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए जवानों को सोमवार की रात सुपेला के घड़ी चौक पर भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एकत्रित हो श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान विधायक वैशाली नगर रिकेश सेन और जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम देवांगन ने केंडल जला कर शहीद वीर जवानों का स्मरण कर नक्सलियों के कायराना हमले की निंदा की।

सोमवार रात पटना सामाजिक बैठक से भिलाई लौटे विधायक सेन ने केंडल जला कर रात्रि साढ़े 10 बजे सुपेला चौक पर शहीद वीरों को श्रद्धांजलि दी। आपको बता दें कि कल बीजापुर आईईडी ब्लास्ट में बुधराम कोरसा पिता पाण्डू कोरसा डीआरजी, सोमड़ू वेट्टी पिता सन्नू वेट्टी बस्तर फाईटर्स, सुदर्शन वेट्टी पिता आशाराम बस्तर फाइटर्स, सुबरनाथ यादव पिता श्रीधर यादव बस्तर फाइटर्स, हरीश कोर्राम पिता गोन्डू बस्तर फाइटर्स, डूम्मा मरकाम पिता आयतु मरकाम डीआरजी, पण्डरू राम पोयाय पिता स्व. जोगा पोयाम डीआरजी, बामन सोढ़ी पिता स्व. हड़मा सोढ़ी डीआरजी सहित 8 जवान और वाहन चालक सिविलियन तुलेश्वर राना शहीद हो गए हैं।

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि ज्वाइंट ऑपरेशन पूरा कर जवान वापस लौट रहे थे तभी दोपहर करीब सवा 2 बजे बीजापुर मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर अंबेली गांव के पास नक्सलियों ने ब्लास्ट किया। विस्फोट में हमारे 8 जवान और एक ड्राइवर शहीद हुए हैं। हम उनकी शहादत को नमन करते हैं, उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। जल्द छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद का खात्मा होगा और यहां शांति बहाल होगी। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष पुरषोत्तम देवांगन, भाजपा नेता योगेन्द्र सिंह ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शशी भगत, दीपक भोंडेकर, तरूण सिंह, शंकर लाल देवांगन, खिलावन साहू, अरविंद जैन, त्रिलोचन सिंह, विजय सिंह, विजय जायसवाल, पार्षद चंदेश्वरी बांधे, मोतीलाल श्रीवास्तव, प्रदीप गुप्ता, शैलेन्द्र सिंह, विजय वर्मा, विनय सेन, अवतार सिंह, विवेक सेन, सतबीर सिंह, मुन्ना लाल कुकरेजा, बाल्मिकी सोनी, संजय साहू, शिवकुमार पटेल, सतीश सिंह, पवन सिंह, रमेश सिंह, कुबेर शर्मा, मुरलीधर गुल्हाने, अनुज यादव, खूबलाल साहू, आलोक जैन, दिनेश चुरहे, मनीष सिंह, गुरमीत सिंह, संजय सिंह राठौर, मुखविंदर सिंह, रमाकांत गुप्ता, संदीप सिंह, गुरमीत सिंह, दविंदर पाल, राजेश चौधरी, नंदू टंडन, रवि राजपूत, गुरूमुख सिंह, नागेंद्र सिंह, देवेंद्र सिन्हा, हर्षित राजपूत, रामा राव, लक्ष्मण चौधरी, सचिन ताम्रकार, हरबंश सिंह, नरेंद्र सिंह, राजीव अग्रवाल सहित अनेक भाजपा, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने वीर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

You Might Also Like

सेवा की कहानी : नए शाला भवन निर्माण से अब गांव में ही मिलेगी बेहतर शिक्षा

दंतेवाड़ा की महिला किसान उत्पादक कंपनी को मिला राष्ट्रीय जैविक प्रमाणपत्र

नवंबर से भिलाई कीसड़कों पर दौड़ेंगी 20 ई-बसें, निगम ने तय किए रूट… जानिए कहां से होगी शुरुआत

शोधग्रंथ पर्यावरण संरक्षण और अकादमिक उत्कृष्टता का उत्कृष्ट संगम – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा

त्योहारी सीजन में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान जारी

Mohan Rao January 7, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article साइकिल पोलो में छत्तीसगढ़ की बेटियों का धमाकेदार प्रदर्शन, नेशनल चैंपियनशिप में जीते दो स्वर्ण व दो कांस्य पदक
Next Article Breaking News : दुर्ग में ओबीसी महिला लड़ेगी महापौर चुनाव, रायपुर में पूरी हुई आरक्षण प्रक्रिया…. जानिए कहां किसे मिला आरक्षण

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?