ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना संक्रमण के बीच डेंगू नियंत्रण के लिए निगम ने झोंकी ताकत….. घर-घर किया जा रहा है सर्वे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

कोरोना संक्रमण के बीच डेंगू नियंत्रण के लिए निगम ने झोंकी ताकत….. घर-घर किया जा रहा है सर्वे

By @dmin
Published: August 18, 2020
Share
The corporation has put the strength to control dengue amid corona infection… .. house-to-house survey is being done
The corporation has put the strength to control dengue amid corona infection… .. house-to-house survey is being done
SHARE

भिलाई। कोरोना संक्रमण के बीच नगर निगम भिलाई द्वारा डेंगू नियंत्रण के लिए पूरी ताकत झोंक दी हैं। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी द्वारा डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम से संबंधित गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और अधिकारियों को इस बाबत निर्देश दिए जा रहे हैं। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम के तहत निगम की टीम द्वारा सर्वे किया जा रहा है तथा बचे हुए घरों में टेमीफास का वितरण किया जा रहा है, डेंगू बीमारी से बचाव के तरीके बताए जा रहे हैं।

Contents
  • जन जागरूकता के तहत प्रचार-प्रसार
  • जलजमाव वाले पात्रों की जांच

निगम क्षेत्रों में स्वच्छता के विशेष गैंग के माध्यम से नाली सफाई, कचरा सफाई, फागिंग, घर-घर कूलर एवं विभिन्न पात्रों की जांच, टेमीफास् के उपयोग के तरीके तथा बुखार आदि की जानकारी प्राप्त करने का कार्य किया जा रहा है। डेंगू प्रभावित क्षेत्र में निगम की विशेष गैंग लगाई गई है। डेंगू के लार्वा को नष्ट करने के लिए घरों में टेमीफास् का वितरण निगम द्वारा किया जा रहा है साथ ही उपयोग के तरीके बताए जा रहे हैं और बच्चों से इसे दूर रखने कहा जा रहा है, पूरे निगम क्षेत्र में 104415 से अधिक घरों में टेमीफास् का वितरण किया जा चुका है।

जन जागरूकता के तहत प्रचार-प्रसार

डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए पंपलेट चस्पा के साथ ही वितरण भी किया जा रहा है और अन्य माध्यम से डेंगू से बचाव के तरीके भी बताए जा रहे हैं! अब तक 23000 से अधिक पंपलेट का वितरण किया जा चुका है! निगम के विभिन्न क्षेत्रों में फागिंग का कार्य किया जा रहा है। स्प्रे कार्य के लिए अतिरिक्त स्वच्छता कर्मचारी लगाए गए हैं, इसके साथ ही मच्छरों को नष्ट करने के लिए नालियों के समीप एवं झाड़ी के पास स्प्रे कर रहे हैं। स्वच्छता कर्मचारी सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए नाली एवं गंदगी सफाई का कार्य करते हुए सफाई के पश्चात चूना एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कर रहे है।

जलजमाव वाले पात्रों की जांच

निगम की टीम घर-घर जाकर कूलर, पात्रों, छत में रखे गमले, टंकी इत्यादि का निरीक्षण कर रहे हैं, जमे पानी में डेंगू के लार्वा को नष्ट करने के लिए टेमीफास् का उपयोग किया जा रहा है। डेंगू की रोकथाम एवं नियंत्रण के तहत किए जाने वाले कार्यों की जानकारी निर्धारित प्रपत्र में एकत्रित की जा रही है। जिसमें निरीक्षण किए गए पात्रों, टंकियों आदि की संख्या, मच्छर के लार्वा मिलने वाले स्थानों की संख्या, घर में बुखार मरीज की संख्या, फ्रिज के पीछे के ट्रे का निरीक्षण, मच्छरदानी का उपयोग किया जा रहा है अथवा नहीं, कचरा डस्टबिन में ही डाला गया है की संख्या, कूलर का पानी कब बदला गया तथा आवश्यकतानुसार टेमीफास् का उपयोग, छत का निरीक्षण एवं मितानिन द्वारा किए गए भेंट की जानकारी, परिवार के सदस्यों की संख्या एवं मुखिया का नाम सहित अन्य आवश्यक जानकारी रखी जा रही है। निगम प्रशासन की अपील निगम प्रशासन आमजन से अपील करता है कि डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम के तहत विभिन्न पात्रों में जलजमाव न होने दें, सोते समय हमेशा मच्छरदानी लगाएं, डेंगू लार्वा को नष्ट करने के लिए निगम द्वारा वितरण किए जा रहे टेमीफास् का उपयोग करें और इसे बच्चों से दूर रखें, डेंगू बुखार इत्यादि के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क कर चिकित्सीय परीक्षण कराएं।

Railway Breaking : एलएचबी कोच वाले ट्रेनों में अब दोनों ओर मिलेंगे जनरल कोच… सामान्य यात्रियों को मिलेगी राहत
अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर ‘सदैव अटल’ पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि
Fraud: शेयर बाजार के नाम पर करोड़ों की ठगी
राज्यपाल रमेन डेका की पहल : गोद ग्रामों में माह मार्च तक योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन का लक्ष्य
अब गांव-कस्बों में भी हो सकेगा कोरोना टेस्ट, सरकार ने लॉन्च की मोबाइल लैब…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मंत्री शिवकुमार डहरिया ने नांदिया बैला चलाकर मनाया तीजा-पोरा तिहार : प्रदेशवासियों को दी बधाई और शुभकामनाएं
Next Article वायुसेना प्रमुख ने तेजस में भरी उड़ान, स्क्वाड्रन 'फ्लाइंग बुलेट' वायुसेना में शामिल टू फ्रंट मुकाबले के लिए तैयार भारत? पाकिस्तान से लगती सीमा पर तेजस तैनात

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?