ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: निगम को नहीं पता क्यों फैल रहा है डायरिया, कारण का पता लगाने महापौर ने बनाई कमेटी, 10 दिन में रिपोर्ट भी मांगी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

निगम को नहीं पता क्यों फैल रहा है डायरिया, कारण का पता लगाने महापौर ने बनाई कमेटी, 10 दिन में रिपोर्ट भी मांगी

By Mohan Rao
Published: November 24, 2022
Share
एमआईसी की बैठक
SHARE

भिलाई। शहर में डायरिया का प्रकोप है और नगर निगम को यह तक पता नहीं है कि डायरिया क्यों फैल रहा है। बुधवार को महापौर नीरज पाल स्वयं प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने गए लेकिन उन्हें पता नहीं चला कि डायरिया फैलने का कारण क्या है। गुरुवार को महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता में हुई महापौर परिषद् की बैठक में कैंप क्षेत्र के जेपी नगर, वृंदा नगर, संतोषी पारा सहित अन्य क्षेत्रों में डायरिया फैलने का कारण जानने के लिए नौ सदस्यों की समिति का गठन किया जो 10 दिनों में इस संबंध में रिपोर्ट सबमिट करेगी।

नगर पालिक निगम महापौर परिषद की बैठक महापौर नीरज पाल की अध्यक्ष एवं आयुक्त रोहित व्यास, अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी महापौर परिषद के सदस्य लक्ष्मी पति राजू, संदीप निरंकारी, सीजू एन्थोनी, एकांश बंछोर, केशव चौबे, आदित्य सिंह, चन्द्रशेखर गंवई, श्रीमती रीता गेरा, नेहा साहू, मालती ठाकुर की उपस्थिति में हुआ। बैठक में निगम क्षेत्र के डायरिया प्रभावित बस्तीयों में डायरिया फैलने के कारणो को जानने के लिए एक नौ सदस्यीय समिति का गठन किया गया। इनके लिए जांच के बिंदु भी निर्धारित किए गए हैं। जिसमें बिछाई गई पाइप लाइन सहित अन्य बिन्दुओं को शामिल किया गया। खासबात यह है कि डायरिया प्रभावित क्षेत्र का एक दिन पहले ही महापौर नीरज पाल कलेक्टर व आयुक्त के साथ दौरा करने गए थे।

महापौर परिषद की बैठक में 14वें वित्त आयोग अंतर्गत वार्ड क्रं. 26 एवं 27 के ब्लॉक 01 से 21 एमआईजी-सी 2306 के सामने होते हुए गुरूद्वारा हाउसिंग बोर्ड एचआईजी 2194 के सामने सम्पूर्ण एरिया एवं एमआईजी-2962 के सामने संपूर्ण एरिया एवं जामुल थाना अटल चौंक से बुद्व बिहार होते हुए एकता चौंक तक सीमेंटीकरण कार्य के लिए एक करोड रुपए की स्वीकृति शासन द्वारा प्रदान की गई है, लेकिन उक्त सड़क निर्माण कार्य सीएम घोषणा अंतर्गत संपादित किया जा रहा है। उक्त कार्य का स्थल परिवर्तन की अनुशंसा करते हुए राज्य शासन से अनुमति प्राप्त करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी प्रकार निगम क्षेत्र में डोर-टू-डोर राजस्व वसूली हेतु आरएफपी बिड में श्री पब्लिकेशन एण्ड स्टे. रांची कम्पोजिट स्कोर अधिक होने से उसके द्वारा प्रस्तुत दर पर कार्य कराये जाने निविदा निष्पादन कार्यादेश जारी करने की अनुशंसा महापौर परिषद द्वारा प्रदान की गई है।

टीवीएफ की स्पोर्ट्स ड्रामा सीरीज सिक्सर का ट्रेलर जारी, इस ओटीटी पर होगी रिलीज…
ढाई लाख में चपरासी और 4 लाख में बाबू की पोस्ट, दुर्ग में पकड़ाए ठग पिता-पुत्र…70 लाख की ठगी का खुलासा
हिमालयन ग्रिफ़्फॉन गिद्ध जटायु ने भरी सफल उड़ान, नेपाल तक की यात्रा, बिलासपुर वन विभाग ने किया था रेस्क्यू
बीएसपी इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट की अवैध कब्जाधारियों पर कार्रवाई, अब तक 484 आवास कराए खाली
भिलाई तीन के सिरसा और खुर्सीपार तिराहे पर बनेंगे फ्लाईओवर, एनएच पर जाम से मिलेगी मुक्ति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सफलता का विजयरथ 27 को भिलाई में, एनवी सर देंगे करियर गाइंडेस… साथ ही मिलेंगे सवालों के जवाब
Next Article छत्तीसगढ़ हर्बल्स के उत्पादों की बढ़ेगी संख्या: उद्योगों को अपना हर्बल उत्पाद विक्रय करने में होगी सुविधा छत्तीसगढ़ हर्बल्स के उत्पादों की बढ़ेगी संख्या: उद्योगों को अपना हर्बल उत्पाद विक्रय करने में होगी सुविधा

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?