ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुभाष नगर में कलेक्टर ने होम आइसोलेशन की व्यवस्था का किया निरीक्षण…. व्यवस्था से संतुष्ट दिखे पॉजिटिव मरीज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

सुभाष नगर में कलेक्टर ने होम आइसोलेशन की व्यवस्था का किया निरीक्षण…. व्यवस्था से संतुष्ट दिखे पॉजिटिव मरीज

By @dmin
Published: September 14, 2020
Share
The collector inspected the arrangement of home isolation in Subhash Nagar
The collector inspected the arrangement of home isolation in Subhash Nagar
SHARE

दुर्ग। जिले में 976 पाजिटिव अभी होम आइसोलेशन में हैं। इन तक स्वास्थ्य अमला कैसे पहुंच रहा है। इन्हें किस तरह की सुविधा मिल रही है इसकी मानिटरिंग के लिए आज कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे सुभाष नगर पहुंचे। यहां पर उन्होंने देखा कि पाजिटिव मरीजों के घर के सामने आइसोलेशन स्टीकर लग रहे हैं या नहीं। सुभाष नगर में सूची के अनुसार उन्होंने सभी घरों में आइसोलेशन स्टीकर लगे पाये। घर वालों ने भीतर से बताया कि हम लोग बिल्कुल भी नहीं निकल रहे। हमें दवा मिल गई है। हमारे पास आईसोलेशन सेंटर से फोन आता है। वहां पर वे हमारा हालचाल पूछते हैं। आक्सीमीटर से आक्सीजन की स्थिति पूछते हैं और तापमान की जानकारी लेते हैं।

सुभाष नगर के डब्ल्यू जान ने बताया कि चूंकि घर में दो लोग पाजिटिव हैं इसलिए दोनों के पास फोन आते हैं। सुबह और शाम नियमित रूप से फोन आते हैं। भीखम राम साहू ने बताया कि होम आइसोलेशन में होने की वजह से घर से कोई भी बाहर नहीं निकल रहा। स्वास्थ्य विभाग की टीम आती है। रत्नाकर परिवार ने बताया कि हमारे पारिवारिक दोस्त बाहर से सामान छोड़ जाते हैं। हम लोगों को दवा दे दी गई है और होम आइसोलेशन सेंटर से एक मैडम का फोन आता है जो काफी हौसला बढ़ाती है। अब हम लोग स्वस्थ होते जा रहे हैं। कलेक्टर ने पड़ोसियों से भी इस बारे में पूछा। उन्होंने पूछा कि आपके पड़ोसी जिनके परिवार में कोरोना पाजिटिव की पहचान हुई है। कहीं बाहर तो नहीं निकलते। पड़ोसियों ने बताया कि नहीं, वे घरेलू जरूरतों का सामान बाहर ही रखवा लेते हैं। इस दौरान दुर्ग कमिश्नर इंद्रजीत बर्मन भी उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि पाजिटिव मरीजों का चिन्हांकन होने पर होम आइसोलेशन की पात्रता होने पर घर में आइसोलेशन स्टीकर चस्पा करने की कार्रवाई की जाती है। इसका फोटो भी व्हाटसएप से मंगाया जाता है। मरीजों को दवा उपलब्ध कराई गई या नहीं, इसका रिकार्ड भी रखा जाता है।

होम आइसोलेशन कंट्रोल सेंटर भी पहुंचे
कलेक्टर ने होम आइसोलेशन कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण भी किया। वहां उन्होंने रैंडम तरीके से एक मरीज से बातचीत की। भिलाई-3 निवासी विनीता से उन्होंने तबीयत पूछी। फिर पूछा घर में और कितने लोग हैं। घर में किसी और सदस्य को तो बुखार नहीं है। पल्स, बीपी कैसा है। किसी तरह की अन्य दिक्कत तो नहीं। दवा पर्याप्त मिल गई है। आईसोलेशन सेंटर से फोन आता है या नहीं। विनीता ने बताया कि दिन में तीन बार फोन आता है। अब मेरी तबीयत सुधर रही है। होम आईसोलेशन सेंटर के लोगों ने मुझे फोन कर काफी हौसला बढाया। कलेक्टर ने कहा कि होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों की मेडिसीन आदि की आपूर्ति के बारे में भी समीक्षा करें। कोई भी घर ऐसा न हो जहां होम आइसोलेशन का स्टीकर रह जाए, यह सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि आक्सीजन लेवल के गिरने की जानकारी मिलते ही अथवा अन्य तरह की दिक्कत होने पर तुरंत स्वास्थ्य टीम को निर्देशित करें।

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. टेकाम ने राज्य ओपन स्कूल परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण
मुख्यमंत्री बघेल ने 24 करोड़ 39 लाख रुपए की लागत से जल जीवन मिशन के 42 योजनाओं का किया भूमिपूजन… अब ग्रामीण क्षेत्रों में होगी शुद्ध पानी की व्यवस्था
बिलासपुर में एसबीआई के मैनेजर व असिस्टेंट मैनेजर की पिटाई, कैबिन में घुसकर युवकों ने की मारपीट… देखें Video
मैच जीतने के बाद ऑलराउंडर रविन्द्र जड़ेजा को आईसीसी ने दी सजा, जानें क्या थी वजह
कोरबा में केबल कर्मी ने खाया जहर, लोकल केबल संचालक पर लगाया यह आरोप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chief Minister handed over development works worth Rs 96 crore रेलवे लाइन के किनारे 48000 झुग्गियों में रहने वालों को बड़ी राहत…. केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- फिलहाल नहीं हटाएंगे
Next Article श्रीकंचनपथ 329 # 14 september 2020

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?