ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मैच जीतने के बाद ऑलराउंडर रविन्द्र जड़ेजा को आईसीसी ने दी सजा, जानें क्या थी वजह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedSports

मैच जीतने के बाद ऑलराउंडर रविन्द्र जड़ेजा को आईसीसी ने दी सजा, जानें क्या थी वजह

By Mohan Rao
Published: February 11, 2023
Share
रविन्द्र जड़ेजा पर मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना
SHARE

नागपुर। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में खेले गए बार्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में भारत को शानदार जीत मिली है। इस जीत के बाद भी भारतीय टीम के स्टार आलराउंडर रविन्द्र जड़ेजा को आईसीसी ने सजा दी है। आईसीसी ने ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। साथ ही जडेजा के खाते में एक डिमेरिंट प्वाइंट भी जोड़े गए। रवींद्र जडेजा को आईसीसी के लेवल-1 नियम के उल्लंघनों का दोषी पाया गया।

बता दें आस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर टेस्ट मैच में एक पारी और 132 रनों से शानदार जीत हासिल की। मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी सिर्फ 91 रनों पर सिमट गई। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 फरवरी से दिल्ली में खेला जाएगा। टेस्ट मैच जीत के बाद भारतीय टीम जहां खुशियां मना रही है वहीं आईसीसी ने रविन्द्र जड़ेजा को मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना लगाया है।

आईसीसी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि रवींद्र जडेजा को खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.20 का उल्लंघन करते पाया गया। जो खेल भावना के विपरीत आचरण प्रदर्शित करने से संबंधित है। आईसीसी ने बताया कि जडेजा ने अपराध स्वीकार कर लिया और औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं पड़ी।

पूरा मामला नागपुर टेस्ट के पहले दिन यानी कि 9 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 46वें ओवर की है। उस ओवर के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में जडेजा सिराज की हथेली से क्रीम जैसी कोई चीज लेकर अपने बाएं हाथ की तर्जनी (index finger) पर लगाते हुए दिखे थे। जडेजा ने मैदानी अंपायरों की अनुमति के बगैर ऐसा किया था। जिसके कारण उन्हें यह सजा हुई है।

बीआरएस को बड़ा झटका, छह विधायक कांग्रेस में हुए शामिल
नाबालिग से गैंगरेप : सांसद का फरार पूर्व पीए बीएन पाण्डेय व ठेकेदार संजय पंडित ने कोर्ट में किया सरेंडर
साय सरकार का सुशासन तिहार बना मददगार मिनटों में टाकेश्वरी को मिला राशन कार्ड
छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की फिर बढ़ी परेशानी, कल से 9 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट
छत्तीसगढ़ के आलोक शुक्ला को ग्रीन नोबल पुरस्कार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG accident : मेला जा रहे बाइक सवारों को मेटाडोर ने मारी टक्कर, पति-पत्नी सहित तीन की मौत, एक बच्ची घायल
Next Article भेंट मुलाकात में बघेल का 66 करोड़ कातोहफा: नगर पंचायत अभनपुर बनेगा नगरपालिका, खोरपा को मिली आईटीआई की सौगात भेंट मुलाकात में बघेल का 66 करोड़ कातोहफा: नगर पंचायत अभनपुर बनेगा नगरपालिका, खोरपा को मिली आईटीआई की सौगात

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?