ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कलेक्टर ने बच्चों के बीच बैठकर खाया खाना, तारीफ में कह दी यह बातें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

कलेक्टर ने बच्चों के बीच बैठकर खाया खाना, तारीफ में कह दी यह बातें

By @dmin
Published: September 21, 2022
Share
SHARE

दुर्ग। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने बुधवार को रिसामा के सरकारी स्कूल पहुंचे। बच्चों के साथ समय बिताने के अलावा उन्होंने बच्चों के साथ मध्याह्न भोजन भी किया। इस दौरान कलेक्टर ने बच्चों से कहा खाना तो स्वादिष्ट है ही बच्चों, आपके साथ बैठकर खाना अच्छा लग रहा है। उन्होंने बच्चों की किताब से उनसे प्रश्न पूछे और बच्चों की पढ़ाई से संतुष्टि जाहिर की।

उन्होंने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा भी किया गया। उन्होंने चंदखुरी गौठान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गाय को रखने के लिए शेड निर्माण करने के निर्देश दिए। चर्चा के दौरान समूह की महिलाओं ने बताया कि गाय 10 से 14 लीटर दूध देती है। मिल्क पार्लर में दूध बेचा जाता है। पशु आहार के संबंध में कलेक्टर ने कहा कि गाय के रख-रखाव के लिए बढ़िया चारा जरूरी है।

गाय के लिए शेड निर्माण किया जाए, जिसमें शेड के उपर पैरा डालकर स्प्रिंकल लगाया जाए ताकि गाय को आराम मिल सके। गौठान में समूह की महिलाओं ने बताया कि उन्होंने  3 लाख 80 हजार का केचुवा व 5 लाख 42 हजार का खाद बेचा है। इसके अलावा लावारिस पशु को रखने के लिए अलग जगह बनाई गई है। कलेक्टर ने समूह की महिला से पूछा कि वर्मी कम्पोस्ट बेचकर मुनाफे का क्या किया तो महिला ने बताया लड़के की शादी की।

इस दौरान गिरदावरी के दौरान बाड़ी देखकर कलेक्टर ने प्रसन्नता जाहिर किया। उन्होंने समूह से बाड़ी के बारे में जानकारी ली। इस पर सुनीता ने बताया कि 25 से 30 क्विंटल भिंडी उत्पादित होती है और 6300 रुपये महीने की कमाई होती है। इस माह में समूह ने अब तक 15 हजार रूपए की बिक्री की है। कलेक्टर ने सुनीता की तारीफ करते हुए कहा बहुत अच्छा काम किया है।

इसके अलावा कलेक्टर ने रिसामा के गौठान में डेयरी व्यवसाय शुरू करने के निर्देश दिए। ताकि दूध के उत्पादन से समूह की महिला को मुनाफा हो। इसके अलावा गौठान में मुर्गी पालन का कार्य देखकर समूह की महिला सोनाली से मुर्गी के बिक्री के बारे में जानकारी ली। सोनाली ने बताया 300-350 प्रति मुर्गी के हिसाब से मुर्गी बेची जाती है। कलेक्टर ने 1 हजार से 2 हजार क्षमता वाले मुर्गी शेड के निर्माण के लिए निर्देशित कियाताकि ज्यादा मात्रा में मुर्गी पालन किया जा सके। मचांदुर में गौठान का निरीक्षण के दौरान बटेर पालन के बारे में जानकारी ली।

सरपंच ने अभी तक बटेर के 750 अंडे बेचे हैं। इसके अलावा 8 एकड़ में बाड़ी लगाई गई है। गौठान से 5 लाख 57 हजार का गोबर व 7 लाख का खाद बेचा गया जिसमें समूह की प्रत्येक महिला 20 हजार रूपए का लाभ हुआ। गौठान में ही 2 बुजुर्गों द्वारा पेंशन न मिलने की शिकायत की गई जिसपर कलेक्टर ने त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए।स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण- प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मचांदूर का निरीक्षण किया गया। जिसमें कलेक्टर ने स्वच्छता पर ज्यादा ध्यान देने के निर्देश दिए। लैब तकनिशियन की मांग जल्द पूरी की जाएगी।

कलेक्टर ने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला को मॉडल स्कूल बनाने के निर्देश दिए। शाला की तारीफ करते हुए बच्चों से बातचीत की। स्कूल का रख-रखाव देखकर स्कूल की तारीफ की और आदर्श स्कूल बनाने के निर्देश दिए। आदर्श स्कूल में बच्चों को सभी प्रकार की सुविधा दी जाएगी। यहां पर बच्चों के साथ स्कूल में मध्यान भोजन भी किया। स्कूल के खाने की तारीफ भी की। कलेक्टर ने बच्चों के साथ चावल, दाल, अचार, पापड़ खाया। रिसाली के स्वामी आत्मानंद स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी कक्षाओं का मुआयना किया और बच्चों से बातचीत की। बच्चों ने प्रेक्टिकल के बारे में बताया सप्ताह में 2 दिन प्रेक्टिकल कराया जाता है और कहा कि किसी प्रकार की परेशानी नहीं है।

मानसून की बारिश में भीगने से पहले ही डूबने लगी दिल्ली, लोग परेशान
Gustakhi Maaf: आत्मानंद स्कूलों की उत्कृष्टता पर लगी मुहर
ध्यान दे सरकार: केंद्रीय अर्धसैनिक बलों ने बिना लड़ाई खो दिए 700 जवान, ये हो सकते हैं कारण
Bhilai Breaking : खुर्सीपार में हादसा… बाइक सवार दंपति को ट्रक ने मारी ठोकर, पत्नी की मौत और पति गंभीर रूप से घायल
झटका: आज से महंगा हुआ रसोई गैस सिलिंडर, चुकानी होगी इतनी ज्यादा कीमत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई की युवती ने बिलासपुर के बार में मारपीट, डांस दौरान हुआ था विवाद… छत्तीसगढ़ी फिल्मों में करती है काम
Next Article बिग ब्रेकिंग- एएसपी संजय गए रायगढ़ और संजय ही होंगे दुर्ग के नए एएसपी सिटी

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?