ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: आत्मानंद स्कूलों की उत्कृष्टता पर लगी मुहर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: आत्मानंद स्कूलों की उत्कृष्टता पर लगी मुहर

By Om Prakash Verma
Published: May 11, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी 10वीं और 12वीं के बोर्ड रिजल्ट ने आत्मानंद स्कूलों की उत्कृष्टता पर मुहर लगा दी है. प्रावीण्य सूची में आने वाले विद्यार्थी या तो स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों से हैं या फिर विशेष शालाओं से। दिलचस्प यह भी है कि प्रदेश का आदिवासी एवं नक्सल प्रभावित इलाकों से ही सबसे अच्छे परिणाम सामने आए हैं। प्रतिशत में बात करें तो सुकमा के 94.47, जशपुर के 94.06, दंतेवाड़ा के 91.9, कांकेर के 91.47 और जगदलपुर के 88.46 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में बाजी मारी है। वहीं 12वी में भी इन जिलों का बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। जशपुर के 95.37, सुकमा के 93.96, दंतेवाड़ा के 92.24, कांकेर के 90.32 और बीजापुर के 89.78 प्रतिशत परीक्षार्थी 12वीं की परीक्षा में सफल रहे हैं। आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों की बात करें तो 12वीं की मेरिट लिस्ट में 05 और 10वीं की मेरिट लिस्ट में यहां के 10 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। उल्लेखनीय यह भी है कि 10वीं में कुल 48 टापरों में आदिवासी क्षेत्रों से 19 परीक्षार्थी हैं। वहीं 12वीं में 30 टापरों में दो आदिवासी इलाकों के हैं। इन नतीजों को देखकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले दो बातों को ध्यान में रखना जरूरी है। प्रदेश की शिक्षाधानी भिलाई को मूलत: सीबीएसई स्कूलों के लिए जाना जाता है। रायपुर और बिलासपुर भी इसी राह पर हैं। एक और कारण भी है। पिछले लगभग एक दशक में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की तरफ शहरी विद्यार्थियों का रूझान बढ़ा है। अधिकांश बच्चे किसी न किसी प्रतियोगिता परीक्षा की पढ़ाई साथ-साथ कर रहे होते हैं। इसका भी असर परीक्षाओं के प्राप्तांक पर पड़ता है। इस चूहा दौड़ में शामिल शहरी क्षेत्र के विद्यार्थी भीषण मानसिक प्रताडऩा के दौर से भी गुजर रहे हैं। 5-6 घंटे का स्कूल और 6 से 8 घंटे की कोचिंग के बाद अधिकांश विद्यार्थी लस्त पड़ जाते हैं। परीक्षाओं के समय यह दबाव और बढ़ जाता है। इसका विपरीत असर उनकी स्वाभाविक क्षमताओं पर पड़ता है। खेलकूद और मनोरंजन से कटे हुए ये बच्चे वैसे भी फास्ट फूड पर जिंदा हैं। जबकि आदिवासी अंचल के बच्चे शारीरिक और मानसिक रूप से ज्यादा फिट पाए गए हैं। अब तक उनके पास सुविधा नहीं थी, इसलिए वे हाशिए पर थे। अब जबकि अच्छी सुविधा से युक्त विद्यालय और शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित कर दी गई है तो उन्हें आगे बढऩे से कोई रोक नहीं सकता। 10 साल बाद यदि यही विद्यार्थी पीएससी की परीक्षा पास कर सर्वाधिक संख्या में राज्य की प्रशासिक सेवा का हिस्सा बन गए तो किसी को आश्चर्य नहीं होना चाहिए। वैसे भी स्टेट बोर्ड के विद्यार्थी वैसे भी अपने राज्य के बारे में ज्यादा जानकारी रखते हैं, उससे ज्यादा जुड़े हुए होते हैं। जरूरत है तो बस इन्हें व्यावसायिक कोचिंग संस्थानों से बचाए रखने की। भिलाई के महाविद्यालय इन कोचिंग संस्थानों को प्रमोट करने का खामियाजा भुगत ही रहे हैं।

खुलीं शराब की दुकानें, लॉकडाउन तोड़ उमड़ पड़ी लोगों की भीड़
आत्मनिर्भरता और आर्थिक स्थिरता का मजबूत आधार बना-मत्स्य पालन, तकनीक और परिश्रम से तरक्की की सफर
Railway Breaking : दुर्ग-रायपुर से चलने वाली कई पैसेंजर ट्रेनें एक सप्ताह के लिए रद्द… यात्रा से पहले देख लें सूची
Breaking: दो DRG जवानों की मौत, नक्सल ऑपरेशन से लौट रहे थे मौत बनकर आई ट्रक ने मारी ठोकर, मौके पर तोड़ा दम
राहत के बीच फिर बढ़ी संक्रमितों की संख्या, बीते 24 घंटों में 223 लोगों की मौत, सक्रिय मामले 90 हजार के नीचे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दिल्ली पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : अधिकारियों की तैनाती व तबादले का अधिकार सरकार का, सरकार की सलाह माने LG
Next Article Weather Update: कल से तबाही मचा सकता है चक्रवात मोचा, इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश संभावना Weather Update: कल से तबाही मचा सकता है चक्रवात मोचा, इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश संभावना

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?