ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हाइटेंशन बिजली की तार से टकराई बस, जिंदा जले छह लोग, 36 झुलसे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

हाइटेंशन बिजली की तार से टकराई बस, जिंदा जले छह लोग, 36 झुलसे

By @dmin
Published: January 17, 2021
Share
हाइटेंशन बिजली की तार से टकराई बस, जिंदा जले छह लोग, 36 झुलसे
हाइटेंशन बिजली की तार से टकराई बस, जिंदा जले छह लोग, 36 झुलसे
SHARE

जालोर (एजेंसी)। राजस्थान के जालोर जिले में शनिवार देर रात एक हादसे में बस में सवार कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब एक बस अनियंत्रित होकर 11 हजार वोल्ट की हाइटेंशन तार से जा टकराई और उसमें आग लग गई। यह घटना रात लगभग 10.45 बजे घटी। 

घटना में छह लोग जिंदा जल गए जबकि 36 झुलस गए हैं। ज्यादार को जालोर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कुछ की हालत गंभीर है और उन्हें जोधपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस उपाधीक्षक हिम्मत सिंह के अनुसार यह हादसा महेशपुरा गांव के पास हुआ। एक बस चालक रास्ता भटककर ग्रामीण इलाके में चला गया जहां बस बिजली की तारों से टकरा गई और उसमें आग लग गई।
बस में सवार सभी लोग जैन समाज के हैं, जो नाकोड़ा तीर्थ से दर्शन करने के बाद अजमेर और ब्यावर लौट रहे थे। झुलसने वाले कुछ लोगों की अभी पहचान होना बाकी है। हादसा जालोर जिले से सात किलोमीटर दूर महेशपुरा गांव में हुआ। जैन श्रद्धालु दो बसों में सवार होकर ब्यावर के लिए रवाना हुए थे।

Rajasthan: Six died and seven injured as a bus caught fire after coming in contact with electric wire in Maheshpur of Jalore district, late last night (January 16).

"The injured have been referred to Jodhpur", said Additional District Collector, Jalore. pic.twitter.com/TCXNVpImqv

— ANI (@ANI) January 16, 2021

रास्ता भटकने के कारण महेशपुरा गांव पहुंचे
सभी श्रद्धालु जालोर जिले के जैन मंदिर मे दर्शन करने के लिए पहुंचे। दर्शन के बाद लौटते वक्त वे रास्ता भटक गए और महेशपुरा गांव पहुंच गए। गांव की संकरी गलियों से गुजरते वक्त बस हाइटेंशन तारों की चपेट में आ गई और उसमें आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कंडक्टर तारों को हटाने के लिए बस के ऊपर चढ़ गया। इसी दौरान बस में करंट फैल गया और उसमें आग लग गई।

प्रधानमंत्री ने जताया दुख
मृतकों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा, ‘राजस्थान के जालोर में हुए बस हादसे की खबर से अत्यंत दुख पहुंचा है। इस दुर्घटना में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। मैं उनके परिवार वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

स्नूकर स्पर्धा : गौरव व जतीन फायनल में
BSNL के बाद रेलवे का चीन को झटका, 471 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट रद्द
117 साल पुराने जेआरडी स्कूल का 36 लाख से होगा जीर्णोद्धार… विधायक वोरा व महापौर बाकलीवाल ने किया भूमिपूजन
गृह मंत्री अमित शाह का बस्तर दौरा : अमर वाटिका में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, रोपा पीपल का पौधा
मुख्यमंत्री ने कबीरधाम और गरियाबंद जिले को 582 करोड़ रूपए की लागत के 1270 विकास और निर्माण कार्यों की दी सौगात… विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से चर्चा कर लिया फीडबैक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज ठाकरे का योगी पर पलटवार, कहा- बिना अनुमति महाराष्ट्र नहीं आने चाहिए प्रवासी मजदूर औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजीनगर करना चाहती है शिवसेना, कांग्रेस ने किया विरोध तो बोली- फिर से इतिहास पढ़े सेक्यूलर पार्टी
Next Article पहली बार रक्षा क्षेत्र में 74 फीसदी तक एफडीआई ऑटोमैटिक रूट से लाने का फैसला लिया गया: नरेंद्र मोदी वाराणसी से स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को जोड़ेगी काशी-केवडिय़ा एक्सप्रेस ट्रेन, पीएम नरेंद्र मोदी ने 8 ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?