ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वाराणसी से स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को जोड़ेगी काशी-केवडिय़ा एक्सप्रेस ट्रेन, पीएम नरेंद्र मोदी ने 8 ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

वाराणसी से स्टेच्यू ऑफ यूनिटी को जोड़ेगी काशी-केवडिय़ा एक्सप्रेस ट्रेन, पीएम नरेंद्र मोदी ने 8 ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

By @dmin
Published: January 17, 2021
Share
पहली बार रक्षा क्षेत्र में 74 फीसदी तक एफडीआई ऑटोमैटिक रूट से लाने का फैसला लिया गया: नरेंद्र मोदी
पहली बार रक्षा क्षेत्र में 74 फीसदी तक एफडीआई ऑटोमैटिक रूट से लाने का फैसला लिया गया: नरेंद्र मोदी
SHARE

वाराणसी (एजेंसी)। सरदार वल्लभ भाई पटेल की गगनचुंबी प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी देखने के लिए गुजरात के केवडिय़ा गांव जाने में अब आसानी होगी। दिल्ली से अब केवडिया गांव के लिए सीधी ट्रेन चलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए स्टेच्यू ऑफ यूनिटी, केवडिय़ा को देश के विभिन्?न हिस्?सों से जोडऩे वाली 8 ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही प्रधानमंत्री ने गुजरात में विभिन्न रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि रेलवे के इतिहास में संभवत: पहली बार ऐसा हो रहा है जब एक साथ देश के अलग-अलग कोने से एक ही जगह के लिए इतनी ट्रेनों का हरी झंडी दिखाई गई हो। केवडिय़ा जगह भी तो ऐसी है, इसकी पहचान देश को एक भारत, श्रेष्ठ भारत का मंत्र देने वाले सरदार पटेल की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा से है। केवडिय़ा रेल कनेक्टिविटी से आदिवासी भाई बहनों का जीवन भी बदलने जा रहा है।
ये आठ ट्रेनें केवडिय़ा को वाराणसी, दादर, अहमदाबाद, हजरत निजामुद्दीन, रीवा, चेन्नई और प्रतापनगर से जोड़ेंगी। इस योजना के साथ ही भारतीय रेलवे के मैप पर विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को भी जगह मिल जाएगी। साथ ही केवडिय़ा के रेल लिंक से जुडऩे से यहां देश भर से सैलानी बिना किसी परेशानी से पहुंच सकेंगे।
इस ट्रेन के चलने से दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के अन्य शहरों के लोगों को स्टेच्यू ऑफ यूनिटी देखने जाने में आसानी होगी। अभी वहां तक सीधी ट्रेन नहीं थी, लोगों को वडोदरा के बाद सड़क मार्ग से जाना पड़ता था। अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल यह भी अन्य ट्रेनों की तरह विशेष ट्रेन के रूप में चलेगी। यात्रियों को भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड की वेबसाइट या मोबाइल एप से टिकट बुक कराना होगा।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के नर्मदा जिले में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास बने नए केवडिया रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि पीएम इसके साथ ही वडोदरा को केवडिया से जोडऩे वाली एक ब्रॉड गेज लाइन का उद्घाटन भी किया।

केवडिया स्टेशन भारत की पहली ग्रीन बिल्डिंग
पीएम मोदी ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा है कि रविवार के कार्यक्रम के दौरान रेलवे से संबंधित अन्य परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया जाएगा। इसमें दाभोई, चंदोद और केवडिया के नए स्टेशन भवन शामिल हैं।आपको खुशी होगी कि केवडिया स्टेशन भारत का पहला ग्रीन बिल्डिंग सर्टिफिकेशन है।

ये होंगी सुविधाएं
काशी-केवडिय़ा एक्सप्रेस ट्रेन में करीब 20 बोगियां लगाई जाएंगी। इस कपूरथला के कोच फैक्ट्री तैयार बोगियों का लुक और ट्रेनों से अलग है। खिड़की की बनावट काफी खूबसूरत है। अंदर भी सीट चौड़ी और आरामदायक बनाई गई हैं। इसके अलावा वॉश रूम को भी कुछ ज्यादा सुविधाजनक बनाया गया है।

बीजेपी की प्लानिंग से कमलनाथ सरकार के लिए ‘मुसीबत’ बन सकते हैं दिसंबर के ये 4 दिन
छत्तीसगढ़ में ग्रामीण अर्थव्यवस्था का बूस्टर बनी गोधन न्याय योजना…
CG News : एक सप्ताह से घर के अंदर तंत्र साधना में जुटा था परिवार, दो भाइयों की मौत और तीन अस्पताल में भर्ती
लद्दाख में किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे भारतीय जवान, अत्यधिक ठंड में उपयोग किए जाने वाले टेंट का ऑर्डर देने की तैयारी
दुर्ग में मासूम से हैवानियत का प्रयास, बंद बोरे में मिली पांच साल की बच्ची… तकिया कवर से बंधा था मुंह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हाइटेंशन बिजली की तार से टकराई बस, जिंदा जले छह लोग, 36 झुलसे हाइटेंशन बिजली की तार से टकराई बस, जिंदा जले छह लोग, 36 झुलसे
Next Article जिन स्वास्थ्य कर्मचारियों को लगा टीका, उन्हें अब फोन पर मिलेगा अगली डोज का मैसेज जिन स्वास्थ्य कर्मचारियों को लगा टीका, उन्हें अब फोन पर मिलेगा अगली डोज का मैसेज

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?