भिलाई। तीन दिनों से लापता बीएसपी कर्मी का शव संयंत्र के भीतर ही मिला। बुधवार शाम को एसएमएस-2 में 30 फीट के ऊंचाई वाले हिस्से में काम कर रहे मरीज को बदबु आई तो उसने सीआईएसएफ को सूचना दी। सीआईएसएफ ने मौका मुआयना कर पुलिस को सूचित किया। सीआईएसएफ व पुलिस की मौजुदगी में शव को निकाला गया। बाहर निकालने के बाद पुलिस ने शव की पहचान तीन दिन से लापता बीएसपी कर्मी जगतराम के रूप की। घटना स्थल व प्रारंभिक साक्ष्य के आधार पर पुलिस इसे हत्या का मामला मानते हुए जांच कर रही है।

बता दें कि छावनी पुलिस ने सोमवार देर रात 53 वर्षीय बीएसपी कर्मी जगत राम उइके की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। जगत राम सोमवार शाम 4 बजे से रहस्यमय ढंग से गायब हो गया था। मृतक जगत राम ने सोमवार सुबह करीब 11.30 बजे हाफ डे कि अनुमति लेकर घर चला गया था। इसके बाद वह अपने बच्चों के साथ खुदकी शादी के लिए लड़की देखने गया। दोपहर करीब 3.30 बजे उसके अपने बच्चों की घर पर छोड़ा। इसके बाद वह प्लांट जाने की बात कहकर चला गया। रात होने के बाद भी वापस नहीं लौटने पर घरवालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
मोबाइल की आखिरी लोकेशन प्लांट की मिली
जांच के दौरान पुलिस को मंगलवार रात करीब 9 बजे बीएसपी कर्मी जगतराम की कार प्लांट के अंदर खड़ी मिली। उसके मोबाइल की आखिरी लोकेशन भी प्लांट के अंदर बता रही थी। बुधवार की शाम को तकरीबन 4 बजे के आसपास एसएमएस 2 के कास्टर-6 में 30 फीट ऊंचे केबिन में मेंटिनेंस के लिए कर्मचारी पहुंचा तो उसे बदबू आई। उसने तुरंत सीआईएसएफ को जानकारी दी। सीआईएसएफ और पुलिस की टीम पहले ही जगत राम की खोजबीन में लगी हुई थी। टीम नजदीक जाकर जांच की तो शव जगत राम का था। शव का पंचनामा करके पीएम के लिए भेजा गया।
आखिरी बार जिस शख्स के साथ दिखा उसी पर पुलिस को शक
जांच में जुटी पुलिस ने बताया कि सीसी टीवी फुटेज के मुताबिक बीएसपी कर्मी जगत रात प्लांट गेट से शाम सवा चार बजे भीतर गया। बीएसपी कर्मी को आखिरी बार उसके परिचित वेंकट नाम के व्यक्ति के साथ देखा गया। वेंकट ने पूछताछ में बताया कि उसने जगतराम को 32 ग्राम सोना दिया है। पुलिस का पता चला है कि जगह राम की पावर हाउस में सोने चांदी की दुकान भी है और वह ब्याज में रुपए को लेनदेन भी करता है। लापता होने के बाद भी वेंकट मृतक जगतराम के घर गया था और बच्चों को उनके पिता के ब्याज के कारोबार का जिक्र न करते की हिदायत भी दी थी। पुलिस के मुताबिक वेंकट का मृतक जगतराम के साथ लाखों का लेनदेन सामने आया है। इस आधार पर पुलिस जांच कर रही है। पूरे मामले में भट्टी थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में अन्य तथ्य सामने आएंगे और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




