ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: देश में थमा नहीं है कोरोना…. रोज मिल रहे औसतन 40 हजार केस…. स्वास्थ्य मंत्रालय की चिंता क्या देश में आ गई तिसरी लहर… पढ़े पूरी रिपोर्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNational

देश में थमा नहीं है कोरोना…. रोज मिल रहे औसतन 40 हजार केस…. स्वास्थ्य मंत्रालय की चिंता क्या देश में आ गई तिसरी लहर… पढ़े पूरी रिपोर्ट

By @dmin
Published: July 22, 2021
Share
Corona in Chhattisgarh: The total number of infected persons cross 90 thousand
Corona in Chhattisgarh: The total number of infected persons cross 90 thousand
SHARE

नईदिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना का संकट लगातार बरकरार है। देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलोंं में उतार चढ़ाव के बीच औसत अभी भी डरावना है। देश में कुछ दिनों तक मामलों में गिरावट के बाद लगातार दूसरे दिन संक्रमण के 40 हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय तीसरी लहर की आशंका से चिंतित है और तमाम राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों को एहतियात बरतने के निर्देश गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे के अंदर देश में कोरोना वायरस के 41 हजार 383 नए मामले दर्ज किए गए हैं। चिंता की बात यह है कि आज ठीक होने वालों की संख्या नए मामलों से कम है। इसकी वजह से देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या घटने की बजाय बढ़ गई है। इस बीच कोरोना की वजह से 507 लोगों की जान भी गई है। इसके बाद देश में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा 4 लाख 18 हजार 987 पर पहुंच गया है। वहीं कुल संक्रमण के मामले अब 3 करोड़ 12 लाख 57 हजार 720 तक पहुंच गए हैं।

पिछले 24 घंटे में कोरोना के कुल 38 हजार 652 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक देश में 3 करोड़ 4 लाख 29 हजार 339 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। कोरोना के एक्टिव मामले कुल मामलों का सिर्फ 1.31 फीसदी ही रह गया है। वहीं साप्ताहिक संक्रमण दर भी 2.12 फीसदी है। दैनिक संक्रमण दर की बात करें तो बीते 31 दिनों से यह लगातार 3 फीसदी से नीचे रहा है और बुधवार को भी यह 2.14 फीसदी ही था। फिलहाल देश में में कोरोना के 4 लाख 9 हजार 394 सक्रिय मरीज हैं। एक दिन पहले यह आंकड़ 4 लाख 6 हजार के आसपास था। वहीं देश में अब तक 41 करोड़ 78 लाख, 51 हजार 151 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है।

छत्तीसगढ़ में मिले 188 नए मरीज, 136 हुए स्वस्थ
छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों में 188 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इस बीच 136 मरीज स्वस्थ हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों में 2 कोरोना मरीज की मौत दर्ज की गई है। इसके साथ ही प्रदेश में अब तक 13506 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है। नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 लाख 546 हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 9 लाख 83 हजार 656 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 3384 हो गई है।

रायपुर से अभनपुर की मेमू : एक घंटे में पूरा होगा सफर, इन स्टेशनों में रुकेगी ट्रेन… 30 को पीएम मोदी करेंगे रवाना
महानदी जल विवाद: बंटवारे को लेकर छत्तीसगढ़ और ओडिशा में समाधान के लिए बेसिन क्षेत्रों में निरीक्षण
Nasa: स्पेसएक्स का कैप्सूल धरती के लिए रवाना, 17 घंटे का होगा सुनीता विलियम्स और विल्मोर का सफर
भारतीय रेल का नया कीर्तिमान, एक साल में बना दिए 7,134 कोच, पिछले 10 साल में कोच उत्पादन का आंकड़ा 54809 तक पहुंचा
विकास दुबे की गिरफ्तारी पर सियासत शुरू, कांग्रेस के सवाल पर भाजपा ने दिया जवाब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article For the promotion of the hotel, the owner gave a special offer of free biryani होटल के प्रमोशन के लिए मालिक ने दिया मुफ्त बिरयानी का स्पेशल ऑफर…. उल्टा पड़ गया दांव… भीड़ इतनी की बुलानी पड़ी पुलिस… यहां पढ़े क्या है पूरा ​माजरा
Next Article Advocates become poor here: Letter written to PM Modi seeking Rs 500 crore help तीन दिन से लापता बीएसपी कर्मी का शव प्लांट में ही मिला…. पुलिस का हत्या का शक… जहां शव मिला उसकी ऊंचाई 30 फीट से अधिक… हत्या के एंगल से पुलिस कर रही जांच

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?