भिलाई। छत्तीसगढ़ सहित देशभर के दैनिक मामलों में हाल के दिनों की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। त्योहारी सीजन में इस गिरावट से स्वास्थ्य विभाग सहित लोगों को राहत मिल रही है। पिछले 24 घंटों के आंकड़ों पर गौर करें तो छत्तीसगढ़ में इस दौरान 530 नए मामले रिकार्ड किए गए। वहीं देशभर में 30548 नए केस सामने आए। इससे पहले रविवार को देश में 41,100 नए मामले रिपोर्ट किए गए थे। वहीं देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 82 लाख को पार कर गई है।
छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 530 नए केस सामने आने के साथ ही प्रदेश भर से इस बीच 623 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 16 मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 2562 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है। नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 लाख 10 हजार 534 हो गई है। वहीं अब तक 1 लाख 88 869 स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 21534 हो गई है
देशभर में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 88 लाख के पार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 30,548 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। इस दौरान 435 मरीजों ने वायरस से ग्रस्त होकर दम तोड़ा है। देश में कोरोना वायरस से अब तक 88,45,127 लोग संक्रमित हो चुके हैं। देश में संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 82,49,579 है। पिछले 24 घंटे में 43,851 मरीजों ने वायरस को मात दी है। देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,65,478 है। पिछले 24 घंटे में इसमें 13,738 की कमी हुई है। देश में कोविड-19 से अब तक कुल 1,30,070 मरीजों ने जान गंवाई है।
छत्तीसगढ़ में जिलेवार नए मरीजों की संख्या
जिलेवार मिले नए मरीजों में जांजगीर से 65, रायगढ़ से 58, रायपुर से 50, बालोद से 46, राजनांदगांव से 39, दंतेवाड से 29, कोरबा से 27, दुर्ग से 26, सरगुजा व जशपुर से 22-22, महासमुंद से 20, कोंडागांव से 16, कांकेर व बलरामपुर से 15-15, कोरिया व सुकमा से 13-13, कवर्धा, बीजापुर व बस्तर से 10, धमतरी व मुंगेली से 7-7, बलौदाबाजार व गरियाबंद से 3-3, सूरजपुर व नारायणपुर से 1-1 तथा अन्य राज्य से 2 केस शामिल हैं।





