ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तीस वर्षों से मृतप्राय भाठागांव उद्वहन सिंचाई योजना हुई पुनर्जीवित…. मुख्यमंत्री की विशेष पहल से अब 6 गांवों को सिंचाई के लिए होगी जलापूर्ति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

तीस वर्षों से मृतप्राय भाठागांव उद्वहन सिंचाई योजना हुई पुनर्जीवित…. मुख्यमंत्री की विशेष पहल से अब 6 गांवों को सिंचाई के लिए होगी जलापूर्ति

By @dmin
Published: August 9, 2021
Share
The Bhathagaon Lift Irrigation Scheme, which was dead for thirty years, revived
The Bhathagaon Lift Irrigation Scheme, which was dead for thirty years, revived
SHARE

रायपुर। बालोद जिले के भाठागांव में तान्दुला केनाल पर निर्मित भाठागांव उद्वहन सिंचाई योजना से 6 गांवों केे 1538 हेक्टेयर रकबे में सिंचाई के लिए लगभग 30 वर्षों बाद फिर से जलापूर्ति होगी। वर्ष 1989 में बनी यह उद्वहन सिंचाई योजना नहर में टूट-फूट एवं मशीनरी में खराबी के चलते वर्ष 1992 से बंद हो गई थी। लगभग 30 सालों से मृतप्राय पड़ी इस उद्वहन सिंचाई योजना को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर नया जीवन मिल गया है।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वर्षों से अनुपयोगी पड़ी भाठागांव उद्वहन सिंचाई योजना की मरम्मत कराकर फिर से सिंचाई के लायक बनाने के लिए न सिर्फ 5 करोड़ 51 लाख 76 हजार रूपए की स्वीकृति दी, बल्कि इसके जीर्णोंद्धार की कार्य को भी समय-सीमा में पूरा कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। मशीनरी की मरम्मत, सिविल वर्क एवं इलेक्ट्रिकल वर्क सहित नहरों की मरम्मत, सफाई एवं लाईनिंग का कार्य पूरा होने के बाद इस योजना की टेस्टिंग कम्पलीट हो गई है और अब यह जलापूर्ति के लिए पूरी तरह से तैयार है। भाठागांव उद्वहन सिंचाई योजना को फिर से सिंचाई के लिए उपयोगी बनाने पर क्षेत्र के किसानों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति आभार जताया है।

भाठागांव उद्वहन सिंचाई योजना से पाटन विकासखंड के तीन गांव जामगांव (आर), बोरवाय और औवरी में 818 हेक्टेयर में तथा बालोद जिले के गुण्डरदेही ब्लॉक के रनचिरई, भाठागांव और जारवाय में 720 हेक्टेयर में सिंचाई होगी। इन 6 गांवों के किसानों के लिए यह योजना संजीवनी साबित होगी। इन गांवों के खेत ऐसे है जो तांदुला केनाल से 10 फीट ऊपर है। जमीन की ऊंचाई अधिक होने के कारण केनाल के माध्यम से तांदुला जलाशय का पानी उक्त गांवों के खेतों में नहीं पहुंचता है। भाठागांव उद्वहन सिंचाई योजना के माध्यम से अब इन गांवों के खेतों में जलापूर्ति आसानी से हो सकेगी।

चुनाव से पहले भूपेश कैबिनेट ने लिए अहम निर्णय : एक नवंबर से होगी धान खरीदी, सरकार प्रति एकड़ लेगी 20 क्विंटल धान
छत्तीगसढ़ के बजट की तैयारियां : मुख्यमंत्री साय के विभागों के बजट प्रस्तावों पर हुई चर्चा
मेडिकल वेस्ट के कचरे में पड़ी हुई रसीद से हुआ अस्पताल का खुलासा… मेडिकल वेस्ट अनियंत्रित रूप से फेंकने का मामला… निगम ने हाईटेक अस्पताल से वसूला 1 लॉख रुपए जुर्माना
CG Breaking : देर रात ट्रक-पिकअप की भिडंत में 11 लोगों की मौत, 15 से ज्यादा घायल… सीएम बघेल ने जताई संवेदना
CG News: बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर नक्सलियों से मुठभेड़, एनकाउंटर में दो माओवादी ढेर; एक जवान भी शहीद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Important place of Bhilai unit in Chhattisgarh Chamber of Commerce and Industry छतीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में भिलाई इकाई का महत्वपूर्ण स्थान… प्रदेश नेतृत्व में भिलाई के व्यापारियों का दबदबा
Next Article Demonstration of Shri Ram Janmotsav Committee regarding pure water शुद्धजल को लेकर श्रीराम जन्मोत्सव समिति का धरना प्रदर्शन: सेक्टर-2 में जुटे सैकड़ों लोग… प्रबंधन से मांगा शुद्ध पानी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?