ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बच्चों को चॉकलेट खिलाने के फायदे और सही मात्रा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

बच्चों को चॉकलेट खिलाने के फायदे और सही मात्रा

By @dmin
Published: August 24, 2020
Share
SHARE

हर उम्र के लोगों को चॉकलेट बहुत पसंद आती है और बच्चों की बात करें तो चॉकलेट देखकर उनके चेहरे पर एक अनमोल मुस्कान आ जाती है। अक्सर माना जाता है चॉकलेट खाने से बच्चों के दांत खराब हो जाते हैं और बच्चों को चॉकलेट खिलाना सही नहीं है। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। बच्चों को चॉकलेट खाने से कई तरह के फायदे होते हैं जिनके बारे में आज हम आपको यहां बताने जा रहे हैं। इन फायदों को जानने के बाद आप भी अपने बच्चे को चॉकलेट खिलाना शुरू कर देंगीं।

Contents
  • याददाश्त बढ़ाती है
  • स्किन प्रॉब्लम्स
  • पोषक तत्वों से भरपूर
  • दांत रहते हैं स्वस्थ
  • दिमाग तेज होता है
  • बच्चों के चॉकलेट ज्यादा खाने पर क्या होता है
  • बच्चों को चॉकलेट कितनी मात्रा में दें

याददाश्त बढ़ाती है

डार्क चॉकलेट मस्तिष्क में मौजूद फ्लेवेनोएड्स को ट्रिगर करने में अहम भूमिका निभाती है। जब ये तत्व उत्तेजित होते हैं तो शिशु की ध्यान लगाने की क्षमता और याददाश्त दोनों बढ़ती है।

स्किन प्रॉब्लम्स

अगर आपके बच्चे को स्किन से जुड़ी कोई प्रॉब्लम है या उसकी त्वचा स्वस्थ नहीं रहती है तो चॉकलेट की मदद से ये परेशानी दूर हो सकती है। चॉकलेट एक्ने पैदा किए बिना स्किन को हेल्दी बनाने का काम करती है।
चॉकलेट में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो बच्चों के शरीर में फ्री रेडिकल्स को हटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट शरीर को अंदर से नुकसान पहुंचाने से रोकते हैं।

पोषक तत्वों से भरपूर

डार्क चॉकलेट को कई तरह से हेल्दी माना जाता है। इसमें कई तरह के खनिज पदार्थ जैसे कि सिलेनियम, जिंक, पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन आदि होते हैं। इस वजह से भी आपको अपने बच्चों को चॉकलेट खिलानी चाहिए।

दांत रहते हैं स्वस्थ

बच्चों के चॉकलेट खाने को लेकर एक बात बहुत प्रचलित है और वो ये है कि चॉकलेट खाने से बच्चों के दांत खराब हो जाते हैं जबकि ऐसा नहीं है। दरअसल, चॉकलेट खाने से दांतों पर जमा प्लाक कम होता है।

दिमाग तेज होता है

चॉकलेट खाने से शरीर में रक्त प्रवाह तेज होता है। इससे बच्चों के मस्तिष्क के कार्य में भी सुधार आता है। अधिकतर डार्क चॉकलेट में ट्रिप्टोफेन होता है जो कि मूड को सुधारने और शरीर में स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है।

बच्चों के चॉकलेट ज्यादा खाने पर क्या होता है

हर चीज को एक सीमित मात्रा में ही खाना सही रहता है। यदि बच्चे अधिक मात्रा में चॉकलेट खा लें तो इससे चॉकलेट में मौजूद कैफीन के कारण रात का ठीक से नींद न आने की समस्या हो सकती है।
कई बार चॉकलेट खाने से बच्चों को मीठा खाने की लत लग जाती है जिससे वो हेल्दी चीजें खाने में आनाकानी करते हैं। चॉकलेट में मौजूद कोकोआ बटर और अन्य चीजें बच्चे को मोटापे का शिकार बना सकती हैं।

बच्चों को चॉकलेट कितनी मात्रा में दें

हर उम्र के बच्चों और वयस्कों के लिए चॉकलेट की सेवन की मात्रा अलग होती है। निश्चित तौर पर ऐसा नहीं कहा जा सकता कि प्रतिदिन बच्चों के लिए कितनी मात्रा में चॉकलेट खाना सुरक्षित रहता है।

अगर आप भी करते हैं टमाटर का अधिक सेवन, तो जान लें इसके नुकसान
मीठे में कुछ नया खाना है तो ट्राई करें ये पांच यूनिक चॉकलेट रेसिपी…
राष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई-3, केन्द्रीय टीम ने निरीक्षण कर दिए 90 फीसदी अंक
सड़क पर कोई भी लगा सकता है एक्सीडेंट का झूठा इल्जाम, ऐसे में रखें इन बातों का ध्यान
चिकित्सा शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: अब 10 परसेंटाइल वाले छात्र भी ले सकेंगे बीएससी नर्सिंग में एडमिशन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मार्च में जीएसटी संग्रह ने बनाया नया रिकॉर्ड, सरकार को मिले 1.23 लाख करोड़ रुपये मोदी सरकार ने व्यापारियों को दी राहत, अब 40 लाख तक की सालाना कमाई पर जीएसटी से छूट
Next Article On the China border dispute, CDS Rawat said…. Military option is ready if talks fail चीन सीमा विवाद पर सीडीएस रावत ने कहा…. वार्ता विफल हुई तो सैन्य विकल्प है तैयार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?