ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: असम तक पहुंची गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की खुशबू , राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में छाया विष्णु भोग चावल
Share
Notification Show More
Latest News
राजस्व कार्यों और डिजिटल फसल सर्वेक्षण में लापरवाही पड़ी भारी, महासमुंद में पांच पटवारी निलंबित
October 11, 2026
असम तक पहुंची गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की खुशबू , राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में छाया विष्णु भोग चावल
October 11, 2026
दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन होगा इलाज, सीएम साय की पहल पर 12 लाख स्वीकृत
October 11, 2026
भिलाई निगम की कार्यशैली पर प्रमुख सचिव ने दिखाई नाराजगी, बोले- रोज सुबह फील्ड में उतरें अफसर
October 11, 2026
छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, आज होगा कंसेशन एग्रीमेंट
October 11, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

असम तक पहुंची गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की खुशबू , राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में छाया विष्णु भोग चावल

By Mohan Rao Published October 11, 2026
Share
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और विशिष्ट कृषि उत्पादों की पहचान अब दूसरे राज्यों तक पहुंच रही है। असम के गुवाहाटी में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के शिक्षक संजय कुमार नामदेव ने छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, पारंपरिक खानपान और कला की विशेषताओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इस दौरान उन्होंने जिले के प्रसिद्ध विष्णु भोग चावल की खूबियों से भी दूसरे राज्यों के प्रशिक्षार्थियों को परिचित कराया।

केंद्र सरकार के सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र, नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 18 राज्यों के 159 प्रशिक्षार्थी भाग ले रहे हैं। 14 अक्टूबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ से 15 प्रशिक्षार्थी शामिल हुए हैं। इनमें पेंड्रा विकासखंड के शिक्षक संजय कुमार नामदेव जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

प्रशिक्षण के दौरान संजय कुमार नामदेव ने छत्तीसगढ़ के राजकीय प्रतीकों, पारंपरिक परिधानों, रहन-सहन, खानपान, प्रमुख त्योहारों, औद्योगिक क्षेत्रों और प्राकृतिक सौंदर्य की जानकारी साझा की। उन्होंने सुआ, कर्मा और ददरिया जैसी लोक परंपराओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विशिष्टता को सामने रखा। उनकी प्रस्तुति से दूसरे राज्यों से आए प्रशिक्षार्थियों को छत्तीसगढ़ की परंपराओं और सांस्कृतिक विविधता को समझने का अवसर मिला।

इस कार्यक्रम का खास आकर्षण गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले का विष्णु भोग चावल रहा। शिक्षक संजय नामदेव ने प्रशिक्षण केंद्र में उपस्थित लोगों को यह चावल भेंट किया और इसकी विशिष्ट सुगंध, स्वाद एवं गुणवत्ता की जानकारी दी। इस पहल के जरिए जिले के विशिष्ट कृषि उत्पाद को असम तक पहुंचाने और छत्तीसगढ़ की कृषि विरासत को व्यापक पहचान दिलाने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम में प्रशिक्षार्थियों को जूट शिल्प, टेराकोटा कला, केन एवं बांस शिल्प, लोक चित्रकला, कठपुतली निर्माण तथा माइम एंड मूवमेंट जैसी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य शिक्षकों को कला आधारित शिक्षण के नए तरीकों से परिचित कराना है, ताकि वे विद्यार्थियों को भारतीय कला और संस्कृति की जानकारी अधिक प्रभावी ढंग से दे सकें। जिले के कलेक्टर विजय दयाराम के. और जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी ने शिक्षक संजय कुमार नामदेव को इस प्रशिक्षण यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने जिले की सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन स्थलों और विष्णु भोग चावल जैसे विशिष्ट कृषि उत्पादों को देशभर में पहचान दिलाने के प्रयासों को भी प्रोत्साहित किया।

You Might Also Like

राजस्व कार्यों और डिजिटल फसल सर्वेक्षण में लापरवाही पड़ी भारी, महासमुंद में पांच पटवारी निलंबित

दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन होगा इलाज, सीएम साय की पहल पर 12 लाख स्वीकृत

भिलाई निगम की कार्यशैली पर प्रमुख सचिव ने दिखाई नाराजगी, बोले- रोज सुबह फील्ड में उतरें अफसर

छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, आज होगा कंसेशन एग्रीमेंट

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम

Mohan Rao October 11, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन होगा इलाज, सीएम साय की पहल पर 12 लाख स्वीकृत
Next Article राजस्व कार्यों और डिजिटल फसल सर्वेक्षण में लापरवाही पड़ी भारी, महासमुंद में पांच पटवारी निलंबित

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?