ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नशेड़ी ने पीट-पीटकर पिता का मार डाला, शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने से था नाराज… मां ने भागकर बचाई जान
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

नशेड़ी ने पीट-पीटकर पिता का मार डाला, शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने से था नाराज… मां ने भागकर बचाई जान

By Mohan Rao Published August 8, 2023
Share
पिता की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हत्या का खौफनाक मामला सामने आया है। शराब के लिए रुपए नहीं देने पर नशेड़ी बेटे ने पहले मां की पिटाई की। मां ने भागकर अपनी जान बचाई इस बीच पिता हाथ आ गया। नशेड़ी बेटे ने पिता को सड़क पर खींचकर बुरी तरह से पीटा जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चंद घंटों में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार जबला गांव निवासी प्रार्थिया कलावती चौहान (50) ने थाना तपकरा पहुंचकर इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। अपनी शिकायत में उसने बताया कि उसके बेटे जगमोहन चैहान (28) शराब पीने का आदि है। हमेशा शराब के नशे में रहता है, शराब पीने के लिये पैसा की मांग करता है, पैसा नहीं देने पर अपने माता-पिता को मारपीट करता है। सोमवार को भी जगमोहन चौहान शराब पीने के लिए रुपए मांग रहा था। इसके लिए वह अपनी मां से बैंक का पासबुक मांग रहा था।

पासबुक नहीं देने पर अपनी मां से मारपीट करने लगा। किसी तरह से मां वहां से भाग गई। मां के चले जाने के बाद जगमोहन चौहान घर में मौजूद अपने पिता चंद्रपाल चौहान (54) की पिटाई करने लगा। नशेड़ी जगमोहन अपने पिता को पीटते हुए सड़क पर ले गया। पिटाई के कारण चंद्रपाल चौहान की मौत हो गई। इसके बाद जगमोहन वहां से भाग गया। कलावती की शिकायत पर पुलिस ने धारा 323, 302 के तहत अपराध दर्ज आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

नशेड़ी बेटे के डर से घर पर नहीं रहते थे माता-पिता
पुलिस के अनुसार प्रार्थिया कलावती ने बताया कि नशेड़ी बेटे के डर से वे अपने घर पर नहीं रहते थे। बेटी के घर रहने चले जाते थे। कभी कभी वे अपने गांव अपने घर आते तो उनका बेटा उनसे रुपए की मांग करता और नहीं देने पर मारपीट करता था। प्रार्थिया ने यह भी बताया कि उसका पति चंद्रपाल सप्ताह भर पहले ही जबला आया था। बहरहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक हर्षवर्धन चौरासे, एएसआई जयनंदन मार्बल, आरक्षक राजकुमार यादव, मुकेश पैंकरा सहित अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Mohan Rao August 8, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री बघेल ने केंद्रीय वित्त मंत्री को लिखा पत्र, कहा- हॉस्टलर छात्रों से जीएसटी लेना गलत
Next Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 296 # 08 August 2023

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?