ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शुष्क इंडिया चिटफंड कंपनी का फरार डायरेक्टर दुर्ग पुलिस के गिरफ्त में, करोड़ों रुपए का किया था गबन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

शुष्क इंडिया चिटफंड कंपनी का फरार डायरेक्टर दुर्ग पुलिस के गिरफ्त में, करोड़ों रुपए का किया था गबन

By Mohan Rao
Published: March 9, 2025
Share
SHARE

भिलाई। वर्ष 2015-2016 में लोगों के करोडो़ रुपए निवेश कराकर गबन कर फरार हुआ शुष्क इंडिया चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग एवं थाना मोहन नगर की टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई कर आरोपी को भोपाल मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है।

बता दें वर्ष 2010 में शुष्क इंडिया लिमिटेड कंपनी का कार्यालय केवल भवन के सामने स्टेशन रोड दुर्ग में आरके हाईटस बिल्डिंग में खुला था। जो बाद में उजाला भवन के सामने मल्होत्रा काम्पलेक्स में चला गया। उक्त कंपनी के सीएमडी कैलाश सिंह लोधी, नरेन्द्र सिंह लोधी, फत्ते सिंह लोधी, ललीत पाल, मोहन कुमार, साकार देवेन्द्र चौहान, अनिल सिंह लोधी थे। इन सभी ने लोगों को प्रलोभन दिया कि कंपनी मे धन राशि निवेश करने पर 06 वर्ष में दुगुना, 8 वर्ष मे तिगुना एवं 11 वर्ष में चार गुना मिलेगा।

साथ ही अन्य स्कीम के बारे में प्रलोभन दिया बोनस बीमा भी मिलेगा जमीन भी मिलेगा। झांसे मे आकर सैकडों लोगों ने करोडों रुपए उक्त कंपनी मे निवेश किया था। कंपनी द्वारा मेच्युरिटी पूरा होने के बाद भी रकम वापस न कर धोखाधड़ी कर अमानत मे खयानत कर आफिस में ताला लगा दिया। दिसम्बर 2016 में सभी डायरेक्टर भाग गये। इस मामले में संतोष कुमार सोनी की रिपोर्ट पर थाना मोहन नगर में धारा 420, 406, 409, 120बी, 34 भादवि, छग निक्षेंपकों के हितों का संक्षरण अधिनियम 2005 की धारा 10 एवं 3, 4, 5 धन परिचालन अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना किया जा रहा है।

विवेचना के दौरान आरोपीगण दिनेश सैनी, अमित जैन, ललित पाल, मोहन कुमार मुन्ना, पुरानिक देवांगन, कैलाश सिंह लोधी, कन्हैया लाल ओझा, अनिल सिंह लोधी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ अभियोग पत्र माननीय न्यायालय में पेश किया जा चुका है। प्रकरण मे अभी भी 05 आरोपी फरार थे। जिनकी गिरफ्तारी एवं पतासाजी के प्रयास किये जा रहे थे। पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की पतासाजी के प्रयास किये जा रही थी। इस बीच एसीसीयू की टेक्निकल टीम द्वारा शुष्क इंडिया प्राईवेट लिमिटेड कंपनी के फरार डायरेक्टर सुनील तिवारी के संबंध में एक विषिष्ट जानकारी प्राप्त हुयी। आरोपी की उपस्थिति भोपाल मध्यप्रदेश में होना पता चला। टीम द्वारा आरोपी की उपस्थिति भोपाल मध्यप्रदेष सुनिश्चित होने से एक टीम वहां के लिए रवाना किया गया। टीम द्वारा भोपाल में कैम्प करते हुए आरोपी सुनील तिवारी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

उड़ी में एलओसी पर घुसपैठ नाकाम: तीन आतंकियों का सफाया, पांच एके-47 और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद
कंगना के ड्रग सेवन की जांच करेगी पुलिस, महाराष्ट्र सरकार का आदेश, अध्ययन सुमन का साक्षात्कार बना आधार
भड़काऊ भाषण: सीएम के खिलाफ मुकदमा चलेगा या नहीं, आज होगा फैसला
शराब के लिए एटीएम तोड़ने पहुंचा बदमाश, सीसी टीवी में कैद हुई हरकत…. 24 घंटे में पकड़ाया  
पेशा कानून से आदिवासी समाज में आत्मनिर्भरता और स्वालंबन की भावना आएगी: भूपेश बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बड़ा हादसा: पानी की टंकी साफ करते समय दम घुटने से चार की मौत, एक का इलाज जारी बड़ा हादसा: पानी की टंकी साफ करते समय दम घुटने से चार की मौत, एक का इलाज जारी
Next Article शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में पुष्य नक्षत्र पर स्वर्णप्राशन किट व बाल रक्षा किट का किया जाएगा वितरण

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?