ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना संक्रमण का असर: शासन के गाइडलाइन से थनौद के मूर्तिकारों की हालत खराब, समितियों से नहीं मिल रहा ऑर्डर, सालभर की आमदनी पर पड़ा असर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

कोरोना संक्रमण का असर: शासन के गाइडलाइन से थनौद के मूर्तिकारों की हालत खराब, समितियों से नहीं मिल रहा ऑर्डर, सालभर की आमदनी पर पड़ा असर

By @dmin
Published: August 7, 2020
Share
Impact of Corona infection: Thanaud's sculptors deteriorated due to governance guidelines, orders not getting from committees, impact on year-round income
Impact of Corona infection: Thanaud's sculptors deteriorated due to governance guidelines, orders not getting from committees, impact on year-round income
SHARE

भिलाई। कोरोना संक्रमण के कारण शासन प्रशासन द्वारा जो गाइडलाइन जारी की गई है उसके कारण मूर्तिकारों की हालत खराब हो गई है। दुर्ग जिले के थनौद ग्राम का हर एक परिवार कोरोना संक्रमण के कारण आए आर्थिक तंगी को भोग रहा है। एक उम्मीद थी कि गणेश चतुर्थी में इसकी भरपाई हो जाएगी लेकिन सार्वजनिक गणेशोत्सव को लेकर सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के कारण इन्हें मूर्तियों का ऑर्डर भी नहीं मिल रहा है।

Contents
  • गांव के 50 परिवारों का व्यवसाय मूर्तिकला
  • नवरात्रि पर बची है आस
  • सरकार से अपील, शासकीय कार्य सीधे मूर्तिकारों को मिले

कोरोना संकट का असर आज हर आम और खास लोगों पड़ा है। इन दिनों त्योहारी सीजन चल रहा है और कुछ दिन बाद कृष्ण जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी व नवरात्र शुरू हो जाएंगे। जन्माष्टमी से लेकर नवरात्रि तक यह ऐसा समय होता है जब मूर्तिकारों के लिए आमदनी के रास्ते खुलते हैं। विशेषकर गणेश चतुर्थी में मूर्तिकारों की अच्छी आमदनी होती है और इसी से उनका वर्ष भर का खर्च चलता है। कोरोना संक्रमण के कारण शासन का एक दिशा निर्देश जिसमें कहा गया है कि पंडाल में दर्शन के दौरान कोई कोरोना संक्रमित होता है तो इसकी जिम्मेदारी समिति की होगी। इस निर्देश के कारण समितियों द्वारा मूर्ति का ऑर्डर नहीं दिया जा रहा जिसके कारण थनौद के मूर्तिकारों के समक्ष गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।

गांव के 50 परिवारों का व्यवसाय मूर्तिकला

थनौद के मूर्तिकार गिरधारी कुंभकार बताते हैं कि पूरे गांव में 50 परिवार मूर्तिकला के सहारे जीवन यापन कर रहे हैं। इस वर्ष प्रशासन ने अधिकतम 4 फीट की मूर्ति स्थापित करने का निर्देश जारी किया। इससे हमें कोई परेशानी नहीं थी लेकिन कोरोना संक्रमण की जिम्मेदारी समिति पर डालने से हमें ऑर्डर नहीं मिल रहे हैं। जितनी भी बड़ी समितियां जो लाखों की मूर्तियों का ऑर्डर देती थी उन्होंने हाथ खींच लिया। गिरधारी कुंभकार बताते हैं कि प्रतिवर्ष यही एक सीजन होता है जब हम पांच से 7 लाख रुपए तक कमा लेते हैं। इस वर्ष हमें इससे वंचित रहना पड़ सकता है। इस वर्ष के लिए जो इन्वेस्टमेंट किया है वह भी डूबता नजर आ रहा है।

नवरात्रि पर बची है आस

मूर्तिकार प्रमोद का कहना है कि गणेश चतुर्थी तो निकल जाएगी आगे नवरात्रि है और हमें उसी से आस है। हमारे यहां से मूर्तियां दुर्ग, भिलाई राजनांदगांव से लेकर रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गोंदिया, नागपुर व ओडि़शा तक जाती है। कोरोना के कारण अभी तक कहीं से बड़ा ऑर्डर नहीं मिला है। यही नहीं पहले से जो बड़ी मूर्तियां हमने तैयार कर रखी थी अब उन्हें भी कोई खरीदने नहीं आएगा। नवरात्रि आने तक यदि कोरोना का संक्रमण कुछ कम होगा तो हो सकता है मातारानी की प्रतिमाओं का अच्छा मोल मिल जाए।

सरकार से अपील, शासकीय कार्य सीधे मूर्तिकारों को मिले

थनौद के मूर्तिकार इस संकट काल में सरकार से आस लगाए बैठे हैं। मूर्तिकारों का कहना है कि सरकार द्वारा जहां कहीं के लिए भी मूर्तियों का टेंडर जारी किया जाता है वे सभी काम सीधे मूर्तिकारों को ही मिलना चाहिए। पहुुंच वालों को ठेका देने से वे हम जैसे मूर्तिकारों से ही काम कराते हैं। सीधे मूर्तिकारों को काम मिलने से शासन के साथ ही हम मूर्तिकारों को भी लाभ मिलेगा। एक सीजन के अलावा हमारे पास सालभर करने के लिए काम होगा। मूर्तिकारों ने सरकार से अपील करते हुए कहा है इस संकट की घड़ी में उन पर ध्यान दिया जाए।

Big Breking_: नेशनल हेराल्ड के दफ्तर पर ईडी का छापा, सोनिया और राहुल गांधी से पूछताछ के बाद नया ऐक्शन
छत्तीसगढ़ के निकायों में खुलेंगे आदर्श सुविधा केंद्र, प्रोजेक्ट के लिए केंद्र सरकार ने मंजूर किए 50 करोड़ रुपए
Big news : पुरी में गुंडिचा मंदिर के पास भगदड़ में तीन श्रद्धालुओं की मौत, 50 से ज्यादा घायल
राधाकृष्णन ने ली उपराष्ट्रपति पद की शपथ, पीएम मोदी व पूर्व उपराष्ट्रपति धनकड़ भी रहे मौजूद, सीएम साय ने बधाई
कृषि बिल पास होने पर पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- अब सशक्त बनेंगे देश के करोड़ों किसान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बनेगा विश्व रिकार्ड: कल लगेगी साबूनों की ढाई किलोमीटर से अधिक लंबी लाइन…मां शारदा सामथ्र्य चैरिटेबल ट्रस्ट का अनोखा प्रयोग…. जरूरतमंदों को किया जाएगा साबूनों का वितरण डॉ संतोष राय इंस्टीट्यूट में कल से शुरू होंगी ऑनलाइन कक्षाएं: 11वीं, 12वीं के साथ सीएमए व सीए की कराएंगे तैयारी
Next Article Now preparations for second round of prosperity अब समृद्धि के दूसरे दौर की तैयारी, गौठानों में बड़े पैमाने पर बन रहे वर्मी कंपोस्ट

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?