ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अब समृद्धि के दूसरे दौर की तैयारी, गौठानों में बड़े पैमाने पर बन रहे वर्मी कंपोस्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

अब समृद्धि के दूसरे दौर की तैयारी, गौठानों में बड़े पैमाने पर बन रहे वर्मी कंपोस्ट

By @dmin
Published: August 7, 2020
Share
Now preparations for second round of prosperity
Now preparations for second round of prosperity
SHARE

गोबर से होने वाले आय की तुलना में चार गुना आय होगी क्योंकि वर्मी कंपोस्ट की कीमत आठ रुपए

कलेक्टर भुरे ने आज बासीन, बोड़ेगांव और अरसनारा के गौठानों का किया निरीक्षण

दुर्ग। गोधन न्याय योजना का पहला पेमेंट ग्रामीणों को मिल चुका है। पशुपालक काफी खुश हैं। इनमें से कई ऐसे हैं जिन्होंने बीस हजार रुपए तक कमा लिये हैं। अब समृद्धि का दूसरा दौर गौठानों में तैयार हो रहा है। क्रय किये गए गोबर से वर्मी कंपोस्ट बनाये जा रहे हैं। वर्मी कंपोस्ट बनने के बाद इसे प्रशासन द्वारा क्रय किया जाएगा। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज दुर्ग ब्लाक के तीन गांवों के गौठानों का निरीक्षण किया। इनमें से बासीन, बोड़ेगांव और अरसनारा के गौठान शामिल हैं।

Contents
  • गोबर से होने वाले आय की तुलना में चार गुना आय होगी क्योंकि वर्मी कंपोस्ट की कीमत आठ रुपए
  • कलेक्टर भुरे ने आज बासीन, बोड़ेगांव और अरसनारा के गौठानों का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने यहां तैयार हो रहे वर्मी कंपोस्ट की स्थिति देखी। कलेक्टर ने कहा कि वर्मी कंपोस्ट का भाव प्रति किलोग्राम आठ रुपए रखा गया है। इसमें से छह रुपए स्वसहायता समूहों का और दो रुपए गौठान समिति का हिस्सा होगा। कलेक्टर ने कहा कि गांव में जितना अधिक गोबर एकत्रित होगा, उतना ही अधिक लाभ समिति को और स्वसहायता समूहों को होगा। अरसनारा पहुंचने पर वहां गौठान समिति के अध्यक्ष ने बताया कि यहां अब तक 42 हजार किलो गोबर एकत्रित किया जा चुका है और इस पर वर्मी कंपोस्ट बनाने की प्रक्रिया चल रही है। बासीन में गौठान समिति के अध्यक्ष ने बताया कि यहां यह हर दिन पांच सौ से छह सौ किलोग्राम गोबर गौठान में इक_ा हो रहा है।

कलेक्टर ने कहा कि जहां पर नाडेप के टांके खाली हैं वहां पर वर्मी कंपोस्ट बनाया जा सकता है इसके लिए अतिरिक्त जगह मिल जाएगी। कलेक्टर ने गौठान समिति के सदस्यों और सरपंच से कहा कि आप लोग सभी ग्रामीणों को गोधन योजना के लाभों के संबंध में जानकारी दें। जितना गोबर एकत्रित होगा और वर्मी कंपोस्ट बनेगा, उतना ही अधिक लाभ स्वसहायता समूहों और गौठान समितियों को होगा। उन्होंने गौठान समिति के पदाधिकारियों से कहा कि विक्रय का पचीस फीसदी गौठान समिति को मिलेगा, इसके माध्यम से गौठान की बेहतरी के लिए आवश्यक खर्च गौठान समिति कर सकेगी। उन्होंने कहा कि लोगों को इस बात के लिए प्रेरित करें कि अपने पशुधन को गौठान भेजें एवं खुले में न छोड़े। गांव के पशुधन के माध्यम से मिलने वाले लाभों को जितना संग्रहित करेंगे, यह उतना ही उपयोगी होगा। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ सच्चिदानंद आलोक भी उपस्थित थे।

उन्होंने बताया कि हर गौठान में जरूरत के मुताबिक अतिरिक्त वर्मी टैंक बनाने की कार्रवाई की जा रही है। प्रशिक्षण पूरी तरह से दिया जा चुका है तथा वर्मी कंपोस्ट बनाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। कलेक्टर ने गौठान समिति के पदाधिकारियों से कहा कि आप लोगों पर गौठान के विकास का सर्वाधिक दायित्व है। आपके द्वारा पूरी तरह से लगन से किये गए कार्य से जरूर सफलता मिलेगी और अपने पर्याप्त पशुधन के बूते गांव आर्थिक तरक्की के रास्ते पर बढ़ेगा। इस दौरान स्वसहायता समूहों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन भी किया। कलेक्टर ने इसकी प्रशंसा की। जिला पंचायत सीईओ ने भी इसे सराहा। इस दौरान सहायक कलेक्टर जितेंद्र यादव सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

राहत की खबर: ट्रेन छूटने से पांच मिनट पहले भी मिलेगा टिकट
अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस: सीएम साय ने श्रमिकों के साथ उठाया बोरे बासी का लुत्फ
सड़क हादसे में घायलों को इलाज के लिये डेढ़ लाख रुपये देगी छत्तीसगढ़ सरकार; यहां जानें क्या है नियम
माँ शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट करेगी विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान
डिजिटल तकनीक से आसान हुआ रेलवे का सफर, यात्रियों को मिल रही है स्टेशनों पर ट्रेनों की वास्तविक जानकारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Impact of Corona infection: Thanaud's sculptors deteriorated due to governance guidelines, orders not getting from committees, impact on year-round income कोरोना संक्रमण का असर: शासन के गाइडलाइन से थनौद के मूर्तिकारों की हालत खराब, समितियों से नहीं मिल रहा ऑर्डर, सालभर की आमदनी पर पड़ा असर
Next Article तबादला ब्रेकिंग: चार आईपीएस सहित पांच अफसर इधर से उधर, राजनांदगांव एसपी सहित यह अफसर है शामिल

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?