ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बुजुर्गों और गंभीर मरीजों का टेस्ट पंद्रह मिनट में, अन्य टेस्ट हो रहे एक से डेढ़ घंटे के भीतर…. क्यू मैनेजमेंट बेहतर होने से घटा समय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

बुजुर्गों और गंभीर मरीजों का टेस्ट पंद्रह मिनट में, अन्य टेस्ट हो रहे एक से डेढ़ घंटे के भीतर…. क्यू मैनेजमेंट बेहतर होने से घटा समय

By @dmin
Published: September 24, 2020
Share
Tests of elderly and serious patients in fifteen minutes, other tests are being done within one to one and a half hours…. Q management decreased time
Tests of elderly and serious patients in fifteen minutes, other tests are being done within one to one and a half hours…. Q management decreased time
SHARE

दुर्ग। बीते दिनों कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने जिला अस्पताल का लगातार दो दिनों तक निरीक्षण कर मुकम्मल व्यवस्था बनाने के निर्देश दिये थे। इसके बाद अस्पताल में मरीजों के लिए क्यू मैनेजमेंट सिस्टम बेहतर किया गया। तीन अतिरिक्त काउंटर आरंभ किये गए। बुजुर्गो, गंभीर मरीजों और व्हील चेयर वाले नागरिकों के लिए पृथक से काउंटर आरंभ किया गया। सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने के लिए सुरक्षा की व्यवस्था और बेहतर की गई। इसका परिणाम सुखद रहा है। पहले टेस्टिंग में तीन से चार घंटे का वक्त लगता था। अब टेस्टिंग में एक से डेढ़ घंटे का वक्त लग रहा है। गंभीर मरीजों और बुजुर्गों के लिए अब टेस्ट 15 मिनट में हो जाता है। इनकी सुविधा के लिए पृथक व्यवस्था की गई है। एनांउंसिंग सिस्टम के माध्यम से नागरिकों को सूचना मिल जाती है। पाजिटिव आने पर लक्षण के आधार पर मौके पर ही होम आइसोलेशन अथवा अस्पताल में भेजे जाने के संबंध में निर्णय हो जाता है और उसी वक्त मेडिकल किट भी प्रदाय कर दिया जाता है। होम आइसोलेशन कंट्रोल टीम मरीज के बारे में दिन में तीन बार फोन कर जानकारी लेती है। किसी भी तरह की इमरजेंसी होने पर उसे हायर सेंटर में रिफर किया जाता है।

टेस्टिंग के लिए पांच मोबाइल टीम बनाई गई है। यह ऐसी जगहों पर पहुंच रही है जो हाटस्पाट हैं मामले काफी आ रहे हैं। प्राइमरी कांटैक्ट वाले गंभीर मरीजों को इस वजह से सुविधा हो रही है। हर दिन मोबाइल टेस्टिंग टीम 250 टेस्ट कर रही है। जिन पीएचसी में काफी ज्यादा लोग टेस्टिंग के लिए आ रहे हैं। उनकी सहायता के लिए भी मोबाइल टीम पहुंच रही है। लक्षण वाले बुजुर्ग नागरिकों तथा गंभीर मरीजों का एंटीजन निगेटिव आने पर आरटीपीसीआर भी कराया जा रहा है ताकि स्थिति क्लियर हो सके और इलाज में विलंब न हो। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पचास से अधिक आयु वर्ग के लोगों और गंभीर मरीजों को विशेष रूप से चिन्हांकित भी कर रही हैं। अब तक पचास हजार से अधिक लोगों का सर्वे किया जा चुका है।

40 फीवर क्लीनिक में हो रही सैंपलिंग, हर दिन किया जा रहा सैनिटाइजेशन

सैंपलिंग की व्यवस्था जिले के चिन्हांकित किये गये 40 फीवर क्लीनिक में हैं। यहां सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान तो रखा ही जा रहा है। हर दिन अनिवार्य रूप से फीवर क्लीनिक का सैनिटाइजेशन भी किया जा रहा है। कोविड जांच की गति बढ़ाने के लिए लैब टेक्नीशियन की अहम आवश्यकता थी। इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने तेजी से नियुक्ति की। 15 नये लैब टेक्नीशियन आए, इससे कार्य बेहतर तरीके से आगे बढ़ रहा है।

सड़क पर स्टंटबाजी पड़ी भारी, अब खाएंगे जेल की हवा… रायपुर में 16 बाइकर्स पर एफआईआर
जीएसटी आयुक्त से मिले भिलाई चेंबर के प्रतिनिधि, ई-वे बिल से संबधित नोटिफिकेशन को लेकर रखी आपनी बात
Bhilai breaking : दुर्ग पुलिस ने करवाई चाकूबाजी में लिप्त बदमाशों की परेड…. शपथ दिलाकर दी समझाइश
CG Breaking : विधानसभा में 2023-24 के लिए 6032 करोड़ रुपए का पहला अनुपूरक बजट पारित, मुख्य बजट का भी बढ़ा आकार
चुनाव से पहले शिवराज का कांग्रेस पर हमला,बोले- ‘हाथ’ को पूरी तरह सैनिटाइज करना है
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पेप्सिको ने बंद की केरल स्थित फैक्ट्री, कर्मचारियों की नौकरी पर संकट पेप्सिको ने बंद की केरल स्थित फैक्ट्री, कर्मचारियों की नौकरी पर संकट
Next Article Constitution of committee under the chairmanship of Chief Secretary ग्रामीणों को अधिकाधिक रोजगार उपलब्ध कराने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति का गठन: सीएम बघेल ने कहा मनरेगा में मिले अधिकतम रोजगार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?