ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai breaking : दुर्ग पुलिस ने करवाई चाकूबाजी में लिप्त बदमाशों की परेड…. शपथ दिलाकर दी समझाइश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

Bhilai breaking : दुर्ग पुलिस ने करवाई चाकूबाजी में लिप्त बदमाशों की परेड…. शपथ दिलाकर दी समझाइश

By Mohan Rao
Published: September 26, 2023
Share
दुर्ग पुलिस ने कराई बदमाशों की परेड
SHARE

भिलाई। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दुर्ग पुलिस ने मंगलवार को एक अलग तरह का प्रयोग किया। ऐसे निगरानी बदमाश जो चाकू बाजी में लिप्त रहे हैं उनकी धरपकड़ की गई। यही नहीं ऐसे बदमाशों को पुलिस कंट्रोल रूम में पेश किया गया और यहां से उनकी परेड भी कराई। सभी बदमाशों को एक लाइन में खड़े कर उनसे शपथ दिलाई गई। दुर्ग पुलिस द्वारा पहली बार इस तरह की कार्रवाई की गई।

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस महकमा अलर्ट मोड पर है। बीती रात पुलिस ने फ्लैग मार्च किया और मंगलवार को चाकूबाजी माहिर बदमाशों की धरपकड़ की। अलग अलग थाना क्षेत्रों के 53 चाकूबाजों को पुलिस ने पकड़ा और सेक्टर-6 पुलिस कंट्रोल रूम से सिविक सेंटर क्षेत्र में इनकी परेड कराई।  पुलिस महनिरीक्षक दुर्ग रेंज बीएन मीणा के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक दुर्ग शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में सोमवार शाम से ही पुलिस की यह कार्रवाई जारी है।

जेल से छूटे हुए बदमाशों पर थी नजर
दुर्ग पुलिस द्वारा पिछले कुछ महीनों में चाकूबाजी करने वाले अपराधिक प्रवृत्ति के बदमाश व जेल से छूटे हुए बदमाशों पर नजर रखी जा रही थी। ऐसे बदमाश जो पुलिस से बचते फिर रहे थे उनको भी घेराबंदी कर पकड़ा गया। दुर्ग पुलिस के अधिकारियों के द्वारा शहर के जितने भी चाकूबाजी करने वाले बदमाश जो फरार चल रहे थे और जो अपराध में संलिप्त थे, अलग अलग थाना क्षेत्र के बदमाशों को सिविक सेंटर परिसर में लाया गया। आम लोगों में इनका इनका डर खत्म करना पुलिस का उद्देश्य है। सिविक सेंटर एरिया में ही पहुंचकर समस्त बदमाशों को आगे किसी भी प्रकार के चाकूबाजी की घटना न करने व किसी अपराध में शामिल न होने के लिए शपथ दिलाई गई। इस दौरान 53 से अधिक बदमाशों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।  इस प्रकार कुछ आदतन अपराधियों को चिन्हांकित कर उन पर भी प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

मरवाही उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने तय किया प्रत्याशी…. डॉ. केके ध्रव के नाम पर लगी मुहर
ग्रामीणों की मांग पर की कई घोषणाएं, जंगलों में फलदार वृक्ष लगाने से हाथियों को बस्तियों में आने से रोकने में मिलेगी मदद-सीएम बघेल
नड्डा पर हमले के बाद बंगाल के मंत्री का आरोप-चुनाव हारी तो ममता की हत्या करा सकती है भाजपा
गर्मी के दिनों में शरीर में पानी की कमी न होने दें, इससे डिहाइड्रेशन का खतरा
वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा- एक पेड़ मां के नाम 2.0 पौधारोपण के लक्ष्य को साय सरकार ने किया पूरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Politics: कांग्रेस में महिला कोटे के लिए वैशाली नगर तय, लेकिन दूसरी सीट कौन सी? Bhilai Politics: कांग्रेस में महिला कोटे के लिए वैशाली नगर तय, लेकिन दूसरी सीट कौन सी?
Next Article चुनाव से पहले भूपेश कैबिनेट ने लिए अहम निर्णय : एक नवंबर से होगी धान खरीदी, सरकार प्रति एकड़ लेगी 20 क्विंटल धान
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?