ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: घुसपैठ की नाकाम कोशिशों से बौखलाए आतंकी, दीवाली पर फिदायीन हमले की रच रहे साजिश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

घुसपैठ की नाकाम कोशिशों से बौखलाए आतंकी, दीवाली पर फिदायीन हमले की रच रहे साजिश

By @dmin
Published: October 27, 2020
Share
घुसपैठ की नाकाम कोशिशों से बौखलाए आतंकी, दीवाली पर फिदायीन हमले की रच रहे साजिश
घुसपैठ की नाकाम कोशिशों से बौखलाए आतंकी, दीवाली पर फिदायीन हमले की रच रहे साजिश
SHARE

जम्मू (एजेंसी)। बार-बार घुसपैठ की नाकाम कोशिशों से बौखलाए आतंकी दीवाली पर फिदायीन हमला करने की साजिश रच रहे हैं। सूत्रों के अनुसार जम्मू, सांबा, कठुआ, पंजाब के इलाकों में आतंकी हमला करने की फिराक में हैं।खुफिया एजेंसियों ने आतंकियों, पाकिस्तानी सेना और पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आईएसआई की आपस में होने वाली बातचीत को इंटरसेप्ट किया है। इसके बाद सरहद पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है। सैन्य और अन्य सुरक्षा ठिकानों की सुरक्षा भी पुख्ता की गई है। 

श्रीनगर में भी सुरक्षाबलों को अलर्ट कर दिया गया है। खुफिया एजेंसियों ने कहा है कि आतंकी हमला करने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर सकते हैं। सूत्रों का यह भी कहना है कि पुंछ, राजोरी, कुपवाड़ा, बारामुला, बांदीपोरा में एलओसी पर पाकिस्तान की बार्डर एक्शन टीम (बैट) भी सक्रिय हो गई है। जो सेना पर हमला करने के फिराक में है। यही नहीं, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी प्रदेश में दंगे भी भड़काना चाहती है। आतंकियों की नापाक साजिश के बाद रेलवे स्टेशन, सैन्य प्रतिष्ठानों, नेशनल हाइवे और पुलिस थानों की सुरक्षा बढ़ाई गई है।

सीमा पार आतंकी घुसैपठ की फिराक में
प्रदेश में कुछ दिन में ही जिला परिषद के चुनाव भी होने जा रहे हैं। साथ ही दीवाली भी आने लगी है। इसे देखते हुए प्रदेश पुलिस ने कमर कस ली है। सोमवार को जम्मू संभाग के आईजी मुकेश सिंह ने पुंछ जिले का दौरा भी किया। यहां पर सुरक्षा के कई पहलुओं पर बातचीत हुई।  सैन्य प्रवक्ता का कहना है कि सीमा पार बड़े स्तर पर आतंकी घुसपैठ के लिए तैयार बैठे हैं। वह हर एक खास अवसर पर कुछ करना चाहते हैं। बार-बार घुसपैठ की असफल कोशिशें कर रहे हैं। सेना पाकिस्तान की हर एक साजिश का जवाब देने के लिए सक्षम और तैयार है।

हनुवंतिया में चतुर्थ जल महोत्सव का हुआ शुभारंभ
बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा: केवल डांट की वजह से कोई भी बेटा अपने पिता की हत्या नहीं कर सकता
छत्तीसगढ़ में आज अमित शाह और जेपी नड्डा की सभा, कल आएंगे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी
शक्ति दिवस पर्व में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, बोले- देश के स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी नायकों का योगदान अद्वितीय
धान के अवैध परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बड़ेडोंगर एवं सलना में 726 बोरी धान जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छात्रा की हत्या के बाद परिजनों का चक्का जाम, की एनकाउंटर की मांग, नहीं कर सकते 15 साल तक इंतजार छात्रा की हत्या के बाद परिजनों का चक्का जाम, की एनकाउंटर की मांग, नहीं कर सकते 15 साल तक इंतजार
Next Article नई उद्योग नीति: छत्तीसगढ़ में मेडिकल क्षेत्र में उत्पादन सर्वाधिक प्रोत्साहन की पात्रता की श्रेणी में शामिल जिले में 31 को ई-मेगा कैंप…. श्रमेव जयते थीम पर होगा आयोजन…. सफल आयोजन के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?