ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कराची में ‘पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज’ पर आतंकी हमला, चार हमलावर ढेर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

कराची में ‘पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज’ पर आतंकी हमला, चार हमलावर ढेर

By @dmin
Published: June 29, 2020
Share
कराची में 'पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज' पर आतंकी हमला, चार हमलावर ढेर
कराची में 'पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज' पर आतंकी हमला, चार हमलावर ढेर
SHARE

कराची/नई दिल्ली (एजेंसी)। पाकिस्तान के कराची शहर में स्थित ‘पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज’ पर आतंकवादी हमला हुआ है। इस हमले में दो लोगों की मौत हुई है। वहीं, इस हमले में शामिल आतंकवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया है। बताया गया है कि इस हमले को चार आतंकवादियों ने अंजाम दिया है। 
वहीं, हमले के बाद इमारत में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, इस हमले में दो लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें एक सुरक्षा गार्ड शामिल है। 
पुलिस ने कहा है कि इमारत के प्रवेश द्वार पर दो लोग आए और उन्होंने अंदर प्रवेश करने की कोशिश की। हालांकि, सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया, जिसके बाद उन्होंने सुरक्षा कर्मियों पर हैंड ग्रेनेड फेंक दिया। 
हमले के तुरंत बाद, पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। सुरक्षाकर्मी इमारत को खाली करवा रहे हैं। बम निरोधक दस्ता भी घटनास्थल पर पहुंच गया है। बताया गया है कि कुछ लोग अभी भी इमारत में फंसे हुए हैं, जिन तक अभी सुरक्षाकर्मी पहुंच नहीं पाए हैं। वहीं, कुछ लोगों ने अपने दफ्तरों में खुद को बंद कर लिया है। 
अधिकारियों ने बताया है कि घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। सिटी एसएसपी का कहना है कि इस हमले को चार आतंकवादियों ने अंजाम दिया है और उन्हें मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया है। 

Contents
  • पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज की इमारत में थी काफी भीड़
  • इमारत से बाहर निकाले गए लोग

Two killed as terrorists attack Pakistan Stock Exchange in Karachi, people from the building being evacuated: Pakistan media pic.twitter.com/IUeqvtYyoz

— ANI (@ANI) June 29, 2020

पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज की इमारत में थी काफी भीड़

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, सुबह नौ बजे के आस-पास चार आंतकवादी पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज की इमारत में घुसे और अंधाधुंध गोलियां चलाने लगे। आतंकियों ने मुख्य द्वार पर ग्रेनेड से हमला भी किया। बताया गया है कि सप्ताह का पहला कारोबारी दिन होने के कारण इमारत में काफी भीड़ भी थी। पुलिस से मुठभेड़ में एक हमलावर को मुख्य द्वार पर मार गिराया गया, जबकि तीन को इमारत के अंदर ढेर कर दिया। 

इमारत से बाहर निकाले गए लोग

घटना की सूचना मिलते ही पाकिस्तानी रेंजर्स और सिंध पुलिस के जवानों ने इमारत में फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। साथ ही मुख्य प्रवेश द्वार को बंद कर दिया गया। लोगों को इमारत के पिछले दरवाजे से बाहर निकाला गया। हालांकि, अभी कुछ लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें बाहर निकाला जा रहा है। 

Article 370 : छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय से सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत, ट्वीट कर कही यह बात
महिला दिवस पर महिला कर्मियों ने संभाली ट्रैफिक व्यवस्था, हेलमेट के प्रति किया जागरुक
रायपुर के मोवा इलाके में बीती रात हुई ऐसी चोरी…. पुलिस हैरान कि क्या ऐसा भी होता है… जाने क्या हुआ ऐसा
नार्को टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, करोड़ों की हेरोइन; 4 पिस्टल 10 ग्रेनेड और कैश बरामद
कूनो से भागा ओबान चीता पकड़ा गया, साउथ अफ्रीका से आई टीम ने किया रेस्क्यू, आशा अब भी फरार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पूर्व सेनाध्यक्ष वीके सिंह का बड़ा दावा, टेंट में आग लगने के चलते हुई थी भारत-चीन सैनिकों के बीच हिंसक झड़प पूर्व सेनाध्यक्ष वीके सिंह का बड़ा दावा, टेंट में आग लगने के चलते हुई थी भारत-चीन सैनिकों के बीच हिंसक झड़प
Next Article मध्यप्रदेश में कल होगा मंत्रिमंडल विस्तार, पीएम मोदी से मिलेंगे सीएम शिवराज मध्यप्रदेश में कल होगा मंत्रिमंडल विस्तार, पीएम मोदी से मिलेंगे सीएम शिवराज

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?