भिलाई। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत बिलासपुर–नागपुर सेक्शन में तीसरी लाइन में इलेक्ट्रोनिक इंटरलोकिंग का काम किया जाना है। इसके कारण रेलवे द्वारा कुछ पैसेंजर व लोकल मेमू ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। लोकल ट्रेनों के रद्द होने से रायपुर से दुर्ग व अंतागढ़ के बीच रेल सेवा प्रभावित होगी।
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार हावड़ा-मुंबई मैन लाइन पर स्थित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत बिलासपुर–नागपुर सेक्शन में तीसरी लाइन में इलेक्ट्रोनिक इंटरलोकिंग का कार्य किया जाएगा । यह कार्य 28 जुलाई, 2023 को 09.00 बजे से दिनांक 29 जुलाई दोपहर 3.00 बजे तक किया जाएगा । इस कार्य के फलस्वरुप कुछ गाड़ियों को रद्द किया जा रहा है।
रद्द होने वाली ट्रेनें
- 28 जुलाई, 2023 को रायपुर से चलने वाली 08707 रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
- 28 जुलाई, 2023 को दुर्ग से चलने वाली 08708 दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
- 28 जुलाई, 2023 को रायपुर से चलने वाली 08709 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
- 29 जुलाई, 2023 को डोंगरगढ़ से चलने वाली 08710 डोंगरगढ़- रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
- 28 जुलाई, 2023 को रायपुर से चलने वाली 08729 रायपुर -डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
- 29 जुलाई, 2023 को डोंगरगढ़ से चलने वाली 08730 डोंगरगढ़- रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
- 28 जुलाई, 2023 को अंतागढ़ से चलने वाली 08815/08816 अंतागढ़-रायपुर-अंतागढ़ डेमू स्पेशल रायपुर एवं दुर्ग के बीच रद्द रहेगी।




