ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: टीके की कमी होगी दूर? भारत को मई के अंत तक मिलेगी Sputnik-V की 30 लाख डोज, 85 करोड़ वैक्सीन्स का होगा प्रोडक्शन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

टीके की कमी होगी दूर? भारत को मई के अंत तक मिलेगी Sputnik-V की 30 लाख डोज, 85 करोड़ वैक्सीन्स का होगा प्रोडक्शन

By @dmin
Published: May 22, 2021
Share
Big update on vaccination: Government will also provide free Sputnik-V vaccine
Big update on vaccination: Government will also provide free Sputnik-V vaccine
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना वायरस की घातक लहर में सरकार वैक्सीनेशन अभियान में तेजी लाने के लिए लगातार कदम उठा रही है। हालांकि, वैक्सीन्स की सीमित संख्या में उपलब्धता इसमें बाधा पहुंचा रही है, लेकिन अब तीसरी वैक्सीन स्पूतनिक-वी के इस्तेमाल शुरू होने के बाद कुछ हद तक जल्द ही यह कमी दूर हो सकती है। रूस में भारत के राजदूत वेंकटेश वर्मा ने शनिवार को बताया है कि अगस्त तक भारत में स्थानीय स्तर पर स्पूतनिक-वी का प्रोडक्शन की शुरुआत हो जाएगी। वहीं, मई के आखिर में भारत को रूस 30 लाख और स्पूतनिक के डोज मुहैया करवाने वाला है। देश में कुल 85 करोड़ वैक्सीन की डोज का प्रोडक्शन किया जाएगा। वर्मा ने कहा, ‘भारत को अभी तक डेढ़ लाख और 60 हजार स्पूतनिक की डोज की सप्लाई की जा चुकी है। मई के अंत तक, तकरीबन 30 लाख डोज और भेजी जाएंगी। जून महीने में यह बढ़कर 50 लाख होने की उम्मीद है। साथ ही अगस्त तक भारत में स्थानीय स्तर पर रूसी वैक्सीन का प्रोडक्शन भी शुरू हो जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान प्लान के अनुसार, भारत में स्पूतनिक-वी की कुल 85 करोड़ डोज का प्रोडक्शन किया जाना है।

उन्होंने आगे कहा कि दुनिया में कहीं भी बनाई गई स्पूतनिक-वी वैक्सीन का 65-70 फीसदी भारत से ही होगा। इसे चरणबद्ध तरीके से उत्पादन और परिवहन के जरिए हासिल किया जाएगा। स्पूतनिक-वी को तीन चरणों में भारत पहुंचाया जा रहा है – डायरेक्ट एक्सपोर्ट, फिल एंड फिनिश मोड और फुल प्रोडक्शन के लिए भारतीय कंपनियों को टेक्नोलॉजी का ट्रांसफर। फिल एंड फिनिश मोड से मतलब भारत में भरी जा रहीं वैक्सीन की शीशियों से है। वर्मा ने आगे कहा कि इन सभी को मिलाकर कुल 85 करोड़ वैक्सीन का प्रोडक्शन किया जाएगा।

उन्होंने सिंगल-डोज स्पूतनिक लाइट के बारे में भी बात की और कहा कि अगर इसे मंजूरी दी जाती है, तो यह भारत और रूस के बीच सहयोग का एक और क्षेत्र होगा। उन्होंने कहा, रूसी पक्ष ने स्पूतनिक लाइट का भी प्रस्ताव रखा है। भारत में इसके लिए नियामकीय मंजूरी अभी भी पूरी नहीं हुई है। लेकिन एक बार उन नियामक रेग्युलेटरी मिलने के बाद, यह भारत और रूस के बीच सहयोग का एक और क्षेत्र होगा।
बता दें कि इस समय देश में दो वैक्सीन्स बनाने वाली कंपनियां हैं, जिनके पास कोविड का टीका बनाने की जिम्मेदारी है। पहला सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया है, जोकि कोविशील्ड बना रही है। दूसरी कंपनी भारत बायोटेक है, जोकि कोवैक्सीन का प्रोडक्शन कर रही है। रूस की स्पूतनिक-वी को भी पिछले दिनों मंजूरी मिल गई है, जिसके बाद रूस ने कई लाख वैक्सीन्स की सप्लाई की है।

इमरान खान का जोरदार हमला, बोले- जिया उल हक के जूते पॉलिश कर राजनीति में आए थे नवाज शरीफ
अब बिना स्लॉट बुक किए ही वैक्सीन लगवा सकेंगे 18-44 साल के लोग
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल राजधानी रायपुर में टेनिस स्पोर्ट अकादमी निर्माण का करेंगे भूमिपूजन…
सुल्ली डील्स एप :सुप्रीम कोर्ट ने कहा- अपराध किया है तो झेलना ही पड़ेगा, आरोपी की याचिका तत्काल सूचीबद्ध करने से इनकार
पांच साल पहले हाथी को दो टुकड़ों में काटकर दफनाया: दो साल बाद जमीन से दांत निकालकर बेचने की फिराक में धरे गए आरोपी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई कांग्रेस की अध्यक्ष तुलसी साहू के नेतृत्व में ब्लॉक अध्यक्षों ने अलग अलग क्षेत्रों में जरुरतमंदों को बांटी सब्जियां व दवाओं की किट भिलाई कांग्रेस की अध्यक्ष तुलसी साहू के नेतृत्व में ब्लॉक अध्यक्षों ने अलग अलग क्षेत्रों में जरुरतमंदों को बांटी सब्जियां व दवाओं की किट
Next Article उरी में बरामद किए गए पाकिस्तान के बने पिस्तौल और गोला बारूद पुंछ में बड़े हमले की साजिश नाकाम, आतंकी ठिकाने से बरामद हुए कई हथियार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?