ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बेहद खास होगा ठगड़ा बांध का आइलैंड… पहुंचने के लिए बनेगा पारदर्शी एप्रोच ब्रिज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

बेहद खास होगा ठगड़ा बांध का आइलैंड… पहुंचने के लिए बनेगा पारदर्शी एप्रोच ब्रिज

By @dmin
Published: July 30, 2022
Share
SHARE

दुर्ग। कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ठगड़ा बांध के सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण करने मौके पर पहुंचे। आयुक्त प्रकाश सर्वे ने उन्हें निर्माणाधीन प्रोजेक्ट की प्रगति के संबंध में जानकारी दी। आयुक्त श्री सर्वे ने बताया कि एजेंसी को युद्ध स्तर पर कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया है तथा इसकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। कलेक्टर श्री मीणा ने प्रोजेक्ट का मुआयना किया उन्होंने कहा कि ठगड़ा बांध का लोकेशन बहुत शानदार है। इसके बगल में जैव विविधता पार्क है। सुबह और शाम का समय गुजारने के लिए यह बेहद आदर्श स्थल साबित होगा। यहां पहुंचने वाले लोगों के लिए यह सुकून का अनुभव हो और वह शाम बिताने बार-बार यहां आना चाहे इसके लिए लैंडस्कैपिंग बेहद खास रखें। कलेक्टर श्री मीणा ने कहा कि चूंकि किसी भी सरोवर का सबसे खास हिस्सा उसका आइलैंड होता है अत: इसके लैंडस्कैपिंग पर विशेष रूप से ध्यान दें।

इसके निर्माण में अन्य उद्यानों में जिस तरह से खूबसूरत प्रयोग किए गए हैं उनका भी ध्यान रखें। लाइटिंग की व्यवस्था शानदार हो ताकि शाम के वक्त अपनी ग्रीनरी और लाइटिंग तथा शानदार लैंडस्कैपिंग से पूरा व्यू निखर जाए। आयुक्त श्री सर्वे ने बताया कि लैंडस्कैपिंग के लिए विशेष रुप से ध्यान दिया जा रहा है साथ ही ठगड़ा बांध के आईलैंड तक पहुंचने का अनुभव भी बहुत सुंदर होगा, इसके लिए जो ब्रिज बनाया जा रहा है वो एप्रोच ब्रिज 8 फीट चौड़ा है। इस एप्रोच ब्रिज का तल पारदर्शी होगा। पारदर्शी होने के चलते एप्रोच ब्रिज और आईलैंड की खूबसूरती और निखर जाएगी। ब्रिज से पैदल गुजरने वाले लोगों को नीचे का सरोवर देख कर बहुत खुशी होगी। कलेक्टर ने कहा कि शाम के वक्त अपना समय गुजारने के साथ ही लोग चौपाटी आदि का आनंद भी लेना चाहते हैं।

इसकी भी मुकम्मल व्यवस्था यहां हो। फूड जोन में विविध तरह के ऑप्शन उपलब्ध हो, इसका ध्यान रखा जाए और यहां बैठने की विशेष रूप से प्लानिंग की जाए ताकि देर तक लोग यहां समय गुजार सकें। कलेक्टर ने कहा कि यह बेहद सुंदर प्रोजेक्ट है और इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद दुर्ग शहर से सौंदर्यीकरण के क्षेत्र में और नागरिक अधोसंरचना के क्षेत्र में एक नया मुकाम हासिल करेगा। इसके लिए जरूरी है कि निर्माण कार्य तेजी से पूरे हों। गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जाए और सबसे खास बात यह है कि लैंडस्कैपिंग में जो नए प्रयोग हो रहे हैं उन्हें भी इसमें शामिल किया जाए। कलेक्टर ने पार्किंग स्पेस आदि की भी जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि 16 करोड़ 21 लाख रुपये के इस प्रोजेक्ट से मनोरंजन के लिए दुर्ग के नागरिकों को बेहतरीन सुविधा मिल पाएगी। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता प्रमोद दुबे, सहायक अभियंता जितेंद्र समैया, सहायक अभियंता आरके पालिया, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, मोहित मरकाम के अलावा एजेंसी के लोग मौजूद थे।

सूरजपुर कलेक्टर थप्पड़ केस: कलेक्टर रणबीर शर्मा ने तोड़ा था मोबाइल… अब सीएम भूपेश के निर्देश पर युवक को दिया जाएगा नया मोबाइल
कैबिनेट मंत्री के दर्जा मिलने पर धोबी समाज ने किया विधायक वोरा का अभिनंदन… विधायक वोरा ने दी समाज के भवन के लिए विधायक निधि से 1 लाख रुपए स्वीकृति
Big News : भारत-न्यूजीलैंड वनडे की सुरक्षा में तैनात रहेंगे सीजी पुलिस के 69 अफसर, डीजीपी ने सौंपी जिम्मेदारी
बीते एक वर्ष में कवर्धा के गोदाम बने सर्वसुविधायुक्त… अध्यक्ष वोरा के आगमन पर कर्मचारियों ने जताया आभार
आईएनएक्स मीडिया मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीआई की याचिका को किया खारिज, ट्रायल कोर्ट के फैसले को दी थी चुनौती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्य में 39 लाख 80 हजार हेक्टेयर में हो चुकी खरीफ फसलों की बुआई राज्य में 31 लाख 38 हजार हेक्टेयर में हो चुकी खरीफ फसलों की बुआई
Next Article मेडिकल कॉलेज को शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए 100 सीटों की मिली मान्यता, एनएमसी ने जारी किया लेटर ऑफ इंटेंट मेडिकल कॉलेज को शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए 100 सीटों की मिली मान्यता, एनएमसी ने जारी किया लेटर ऑफ इंटेंट

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?