ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: टीकाकरण : स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन की पहली खुराक देने में छत्तीसगढ़ बना नंबर वन, मध्यप्रदेश दूसरे स्थान पर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNational

टीकाकरण : स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन की पहली खुराक देने में छत्तीसगढ़ बना नंबर वन, मध्यप्रदेश दूसरे स्थान पर

By @dmin
Published: May 15, 2021
Share
टीकाकरण : स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन की पहली खुराक देने में छत्तीसगढ़ बना नंबर वन, मध्यप्रदेश दूसरे स्थान पर
टीकाकरण : स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन की पहली खुराक देने में छत्तीसगढ़ बना नंबर वन, मध्यप्रदेश दूसरे स्थान पर
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने कहा कि देश में  कोवाक्सिन की लगभग 1.5 करोड़ खुराक का उत्पादन किया जा रहा है जिसे 10 करोड़ खुराक प्रति माह तक बढ़ाने की योजना है। वहीं उन्होंने देश में टीकाकरण को लेकर भी बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना की पहली खुराक देने में देश में छत्तीसगढ़ नंबर वन पर है वहीं मध्यप्रदेश दूसरे स्थान पर है। पॉल ने आंकड़े पेश करते हुए कहा कि देशभर में औसत 89 फीसदी स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की पहली खुराक दी गई है। छत्तीसगढ़ में 99 फीसदी, मध्यप्रदेश में 96 फीसदी, राजस्थान में 95 फीसदी स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन दी गई है। दिल्ली में यह 78 फीसदी है।

फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाने के मामले में गुजरात पहले स्थान पर
डॉ. वीके पॉल ने कहा कि देशभर में औसत पहली डोज 82 फीसदी फ्रंटलाइन वर्कर्स को दी गई है। गुजरात में 93 फीसदी, राजस्थान में 91 फीसदी और मध्य प्रदेश में 90 फीसदी फ्रंटलाइन वर्कर्स को पहली डोज दी गई है। दिल्ली में यह 80 फीसदी है।  

स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी दी अहम जानकारी
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश में 11 राज्य ऐसे हैं जहां कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या एक लाख से ज्यादा है। वहीं, आठ राज्य ऐसे हैं जहां सक्रिय मामले 50 हजार से एक लाख के बीच हैं। 17 राज्यों में 50 हजार से कम सक्रिय मामले हैं। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गुजरात और छत्तीसगढ़ ऐसे राज्य हैं जहां बड़ी संख्या में मामले सामने आ रहे हैं। लेकिन, इसके साथ ही इन राज्यों में सक्रिय मामलों में कमी भी दर्ज की जा रही है।
संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि तमिलनाडु चिंता का विषय बन गया है जहां पिछले एक सप्ताह में सक्रिय मामलों में काफी तेजी देखी गई है। मंत्रालय ने कहा कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक होने की दर (रिकवरी रेट) में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि, असम और हिमाचल प्रदेश समेत कुछ राज्यों में कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक 18 करोड़ लोगों को टीके की खुराक लगाई जा चुकी है। 

देश में संक्रमण दर घटी
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि पिछले 1 सप्ताह में 18 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश पॉजिटिविटी रेट कम हुई है। देशभर में पॉजिटिविटी रेट जो 21.9 फीसदी थी, वो अब 19.8 फीसदी रह गई। उन्होंने    कहा कि देश में 24 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं जहां 15 फीसदी से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट है। 5-15 फीसदी पॉजिटिविटी रेट 10 राज्यों में है। 5 फीसदी से कम पॉजिटिविटी रेट 3 राज्यों में है।

पेड़ों की सुरक्षा और संवर्धन पर समुचित ध्यान देने की आवश्यकता – राज्यपाल रमेन डेका
लाल मिर्च का सेवन हार्ट अटैक की संभावना को कम करता है और जानिए 5 बेहद खास फायदे
दशहरा उत्सव में शामिल हुए सीएम साय, लोगों से काम, क्रोध, मद, लोभ रूपी रावण का वध करने किया आह्वान 
MADE IN CHINA नहीं MADE IN PRC लिखकर चकमा दे रहा है चीन, बहिष्कार से बचने को अपना रहा ये तरकीब
मानसून की मेहरबानी से महानदी का गंगरेल बांध लबालब, सिंचाई और पेयजल का संकट टला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नकली रेमडेसिविर लेने से ठीक हो गए 90 फीसदी कोरोना मरीज, पुलिस भी हैरान नकली रेमडेसिविर लेने से ठीक हो गए 90 फीसदी कोरोना मरीज, पुलिस भी हैरान
Next Article BSP Radiology Department सेक्टर-9 अस्पताल में कोविड उपचार में रेडियोलॉजी विभाग ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका…. सेवा व समर्पण की पेश की मिशाल

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?