ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Raipur Crime : भाई-बहन ने लात-घूंसों से पीटकर पिता को मार डाला, प्रापर्टी टैक्स पटाने को लेकर हुए विवाद में हत्या
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedRaipur

Raipur Crime : भाई-बहन ने लात-घूंसों से पीटकर पिता को मार डाला, प्रापर्टी टैक्स पटाने को लेकर हुए विवाद में हत्या

By Mohan Rao
Published: March 19, 2024
Share
SHARE

रायपुर। राजधानी रायपुर भाई-बहन ने मिलकर पिता को लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा की उसकी मौत हो गई। घटना विधानसभा थाना क्षेत्र के सड्‌डू इलाके का है। बताया जा रहा है कि प्रापर्टी टैक्स पटाने को लेकर भाई-बहन अपने बुजुर्ग पिता पर दबवा बना रहे थे। इसके लिए बुजुर्ग पिता ने असमर्थता जताई तो दोनो ने मिलकर उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद बुजुर्ग की पत्नी ने थाने में सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी भाई बहन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामकुमार विश्वकर्मा (70) अपनी पत्नी कुमारी विश्वकर्मा (70) और बेटे-बेटियों के साथ सड्डू इलाके में रहता था। मकान में एक बेटा और दो बेटियां रहती हैं। इनमें से बेटा सुरेश विश्वकर्मा अपनी बहन पूजा उर्फ बबली के साथ मकान के दूसरे हिस्से में रहता है। दूसरी रानू विश्वकर्मा माता-पिता के रहती है। रानू कामकाजी और और रोज काम पर चली जाती है। रविवार की शाम को सुरेश विश्वकर्मा ने अपनी बहन पूजा के साथ मिलकर अपने पिता रामकुमार से प्रापर्टी टैक्स पटाने कहा। इस बात को लेकर कुछ दिनों से इनके बीच विवाद की स्थिति थी।

बुजुर्ग ने टैक्स पटाने से किया था मना
पुलिस ने बताया कि रविवार को जब दोनों भाई-बहन अपने पिता को प्रापर्टी टैक्स का 80 हजार रुपए बकाया पटाने कह रहे थे तब बुजुर्ग पिता ने कहा कि वह नहीं पटा सकता। बुजुर्ग पिता ने कहा कि वह अब उसके पास आय का कोई साधन नहीं है तो इतने रुपए वह कहां से लाएगा। रविवार को तो विवाद शांत हो गया। दूसरे दिन सुबह रामकुमार की दूसरी बेटी रानू जब काम पर चली तो सुरेश विश्वकर्मा व पूजा फिर से टैक्स पटाने को लेकर पिता से विवाद करने लगे।

पिता ने मना किया तो करने लगे पिटाई
सोमवार को विवाद बढ़ गया और बुजुर्ग पिता ने कहा दिया वह टैक्स के रुपए नहीं दे सकता। इसके बाद दोनों ने मिलकर पिता की पिटाई शुरू कर दी। दोनों ने लात घूंसों से मारा और इस दौरान बुजुर्ग के प्राइवेट पार्ट पर वार किया। बुजुर्ग की पत्नी ने बीच बचाव किया लेकिन वह सफल नहीं हो सकी। पिटाई के कारण वह बेहोश हो गया। चीख पुकार सुनने के बाद भी पड़ोस के लोग बचाने नहीं आए। बुरी तरह पिटाई के कारण बुजुर्ग बेहोश हो गया। इसके बाद पत्नी ने उसकी सूचना थाने में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर सुरेश विश्वकर्मा व उसकी बहन पूजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

प्रदेश में 11 जनवरी तक 66.75 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी…. राज्य के 16.47 लाख किसानों ने बेचा धान
सुप्रीम फैसला: सीमित दायरे में पुरी जगन्नाथ मंदिर से रथ यात्रा निकालने की अनुमति, पूरे ओडिशा में मंजूरी से इनकार
भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में सामने आए 16,488 नए मामले… 113 मरीजों की इलाज के दौरान मौत
होली पर ऐसे फेंका गुब्बारा कि पलट गया ऑटो, कई घायल, देखें वीडियो
वैकल्पिक विकास मॉडल के जरिए छत्तीसगढ़ के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार और इंडिया सेंटर फॉउंडेशन के बीच हुआ एमओयू पर हस्ताक्षर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Crime : जादू-टोना के शक में बहू ने सास की कर दी हत्या, सोते समय किया कुल्हाड़ी से वार
Next Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 156 # 19 March 2024

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?