ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG के ऐतिहासिक ढोलकल शिखर पर विराजे गणेश प्रतिमा से छेड़छाड़.. सूंड पर खरोंच कर नाम लिख गए बदमाश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

CG के ऐतिहासिक ढोलकल शिखर पर विराजे गणेश प्रतिमा से छेड़छाड़.. सूंड पर खरोंच कर नाम लिख गए बदमाश

By Mohan Rao
Published: November 4, 2022
Share
ढोलकल शिखर पर गणेश प्रतिमा से छेड़छाड़
SHARE

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के ढोलकल शिखर पर स्थित एतिहासित गणेश की प्रतिमा से छेड़छाड़ कर दी गई। 3 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित 11वीं-12वीं शताब्दी के इस गणेश की प्रतिमा की सूंड पर पत्थर से खरोंचकर किसी ने अपना नाम लिख दिया है। इसकी जानकारी मिलने के बाद लोगों में नाराजगी है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने भी इस मामले में जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि गणेश की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ किसने की।

बता दें दंतेवाड़ा के ढोलकल शिखर पर विराजे भगवान की गणेश की यह प्रतिमा 11वीं-12वीं शताब्दी का बताया जाता है। करीब 3 हजार फीट की ऊंचाई पर विराजमान भगवान गणेश के प्रति यहां के लोगों में गहरी आस्था है। अपने प्राकृतिक सौंदर्य व घने जंगलों के बीच होने के कारण यह पर्यटकों की भी पसंदीदा जगह है। हाल के दिनों में ढोलकर के गणेश को देखने लगातार पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। इस दौरान गणेश की प्रतिमा से छेड़छाड़ की यह कोशिश की जा रही है। यह दूसरी बार है कि किसी ने प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ की है। कुछ साल पहले यहां से मूर्ति को ही गहरी खाई में फेंक दिया गया था। प्रशासन ने मूर्ति के टुकड़ों को बटोरकर फिर से जोड़ा था।

सूंड पर पत्थर से खरोंचकर लिखा गया नाम
ढोलकल शिखर पर स्थित भगवान गणेश की प्रतिमा की सूंड से छेड़छाड़ की गई है। ढोलकल शिखर पर भगवान गणेश की प्रतिमा  की देखरेख करने वालों ने इसे गुरुवार को देखा। सूंड पर पत्थर से खरोंचे जाने के निशान हैं और इससे किसी जेडी लिखा गया है। हालांकि यह किसने किया इसकी जानकारी नहीं लग पाई है। पुलिस में शिकायत के बाद इस मामले में जांच शुरू कर जांच की जा रही है।

शिखर पर सीसी टीवी कैमरे नहीं होने के कारण यहां पर होने वाली बदमाशियों को नहीं देख पा रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रशासन ने शिखर पर सीसी टीवी कैमरे लगाने की घोषणा की है लेकिन अब लगाया नहीं जा रहा है। ढोलकर शिखर पर विराजे गणेश के प्रति लोगों की आस्था भी जुड़ी है और कई पौराणिक कथाएं भी इस मूर्ति को लेकर बताई जाती है। बहरहाल मूर्ति से छेड़छाड़ को लेकर लोगों में आक्रोश है और इसके जिम्मेदारों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए छत्तीसगढ़ की साइकिलिंग टीम तैयार, चैन्नई में खेलेंगे चैंपियनशिप
भट्ट कैंप में शामिल हुए वर्धन पूरी – विक्रम भट्ट और महेश भट्ट के साथ कर रहे हैं काम
मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक…. सीएम बघेल ने कहा सिफारिश व बिना दबाव के निर्धारित प्रोटोकॉल अनुसार मरीजों को अस्पताल में ले भर्ती
केन्द्रीय मंत्री की फोटो पर विवाद : इंदौर के सांसद की नसीहत पर सीएम बघेल का पलटवार… जानिए क्या है यह विवाद
Dantewada : अनियंत्रित होकर खेत में पलटी बोलेरो, दो लोगों की दबकर हो गई मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big Breaking: दो कांग्रेस विधायकों के घर ED और IT का एक साथ छापा, विधायकों के ठिकानों पर सौ से ज्यादा अधिकारी, खंगाल रहे दस्तावेज Big Breaking: दो कांग्रेस विधायकों के घर ED और IT का एक साथ छापा, विधायकों के ठिकानों पर सौ से ज्यादा अधिकारी, खंगाल रहे दस्तावेज
Next Article हर महिला की अलमारी में जरूर होने चाहिए इस रंग के ये 5 आउटफिट…
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?