ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कांग्रेस के हाथ से फिसली बिलासपुर की तखतपुर पालिका, अविश्वास प्रस्ताव में मिली करारी हार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BilaspurBreaking NewsChhattisgarhFeatured

कांग्रेस के हाथ से फिसली बिलासपुर की तखतपुर पालिका, अविश्वास प्रस्ताव में मिली करारी हार

By Mohan Rao
Published: February 20, 2024
Share
SHARE

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनने के बाद निकायों में अध्यक्ष व महापौर के चुनाव के लिए अप्रत्यक्ष प्रणाली शुरू की गई। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार जाने के बाद अब निकाय भी कांग्रेस के हाथ से निकलते जा रहे हैं। ताजा मामले में बिलासपुर जिले के तखतपुर नगर पालिका परिषद में भाजपा की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव में कांग्रेस को करारी हार मिली है। अविश्वास प्रस्ताव के दौरान मतदान में नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा श्रीवास पर 10 के मुकाबले मात्र पांच पार्षदों ने ही विश्वास जताया है।

बता दें 12 फरवरी को भ्रष्टाचार और अराजकता के अलावा कमीशनखोरी के आरोप लगाकर  भाजपा पार्षदों ने नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा श्रीवास के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था। मंगलवार को 15 सदस्यीय तखतपुर नगर पालिका के पार्षदों  ने मतदान किया। मतदान के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा श्रीवास के समर्थन में कुल पांच मत पड़े। जबकि भाजपा के समर्थन में  10 मत पड़े।

भाजपा व कांग्रेस के 7-7 पार्षद चुने गए
साल 2019 में नगरी निकाय चुनाव के दौरान तखतपुर नगर पालिका का भी चुनाव हुआ। चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बराबर यानी 7- 7 पार्षद जीतकर आए। इसके अलावा निर्दलीय पार्षद वंदना बाला सिंह भी पार्षद बनी। तत्कालीन समय कांग्रेस विधायक के प्रभाव में वंदना सिंह ने कांग्रेस पार्टी का समर्थन किया। कांग्रेस की 8 पार्षदों की बहुमत के कारण निकाय में कांग्रेस का कब्जा हो गया और पुष्पा श्रीवास अध्यक्ष चुनी गई। विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान कांग्रेस पार्षद कैलाश देवांगन और सुनील आहूजा ने भाजपा में प्रवेश किया। इसके चलते कांग्रेस पार्टी अल्पमत में आ गई। भाजपा की सरकार बनने के बाद 12 फरवरी को अविश्वास प्रस्ताव लाया गया और मंगलवार को मतदान हुआ जिसमें पुष्पा श्रीवास को हार का सामना करना पड़ा। अविष्वास प्रस्ताव पास होने पर भाजपा में जश्न का माहौल है। 

डीआरजी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो महिला नक्सली ढेर
अगर आप भी करती हैं कॉस्मेटिक का ज्यादा इस्तेमाल, तो अभी हो जाइये सावधान!
फिर आसमां छूने को तैयार माउंटेन मैन, 15 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया के सबसे ऊंची चोटी पर फहराएंगे तिरंगा
रॉकेट गैंग: कल इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी…
खौफनाक हत्याकांड : पति ने पत्नी की हत्या कर जंगल में दफनाई लाश, दो सप्ताह बाद ऐसे खुला मामला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मंत्री नेताम ने केन्द्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुण्डा से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ के किसानों के आय दोगुना करने तकनीकि पहलुओं पर हुई चर्चा
Next Article चंडीगढ़ के मेयर चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आम आदमी पार्टी के कुलदीप होंगे मेयर

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?