ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: साइकिल चलाना स्वास्थ्य को संजीवनी देने जैसा: सांसद साव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

साइकिल चलाना स्वास्थ्य को संजीवनी देने जैसा: सांसद साव

By @dmin
Published: June 3, 2022
Share
साइकिल चलाना स्वास्थ्य को संजीवनी देने जैसा: सांसद साव
साइकिल चलाना स्वास्थ्य को संजीवनी देने जैसा: सांसद साव
SHARE

एनवायकेएस ने विश्व साइकिल दिवस पर निकाली जागरूकता रैली
सांसद अरुण साव व विधायक रजनीश सिंह ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

बिलासपुर (पीआईबी)। विश्व साइकिल दिवस पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर द्वारा रतनपुर मंदिर परिसर के पार्किंग ग्राउंड में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के मुख्य अतिथि बिलासपुर के सांसद अरुण साव रहे। अध्यक्षता बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि के बतौर नगर पंचायत अध्यक्ष घनश्याम रात्रे, उपाध्यक्ष कन्हैया यादव, वार्ड पार्षद सुनीता माणिकपुरी व राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य संपर्क अधिकारी समरेंद्र सिंह रहे। कार्यक्रम के आरंभ में रतनपुर के युवा मंडल के सदस्यों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को अतिथियों ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इसके बाद द्वीप प्रज्वलित कर जागरूकता कार्यक्रम की शुरूआत हुई।

मुख्य अतिथि सांसद अरुण साव ने कहा कि भारत सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोगों को फिटनेस के प्रति सचेत करने की दिशा तत्परता से कार्य कर रही है। इसीलिए फिट इंडिया मूवमेंट जैसे कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने उपस्थित युवाओं से कहा कि आप फिटनेस के मंत्र को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। सामान्य व्यक्ति के लिए साइकिलिंग से बढिय़ा कोई एक्सरसाइज नहीं है। विदेश के लोगों द्वारा भी इसे अपनाया जा रहा है। दुनिया के कई विकसित देशों में तो लोग कार छोड़ कर शौकिया तौर पर साइकिल चला रहे हैं। उन्होंने कोरोना का उदाहरण देते हुए बताया कि जो लोग शारीरिक तौर पर ज्यादा सक्रिय होते हैं उन्हें बीमारियों का कम सामना करना पड़ता है। साइकिल चलाने से हमारे शरीर का ज्यादातर हिस्सा सक्रिय हो जाता है। वास्तव में हम साइकिल चला कर अपने स्वास्थ्य को संजीवनी देने का कार्य करते हैं। इसलिए हमें साइकिलिंग को अपनी आदत में शामिल कर लेना चाहिए। सांसद साव ने लोगों से फिटनेस की डोज आधा घंटा रोज लेने की भी अपील की।

अध्यक्षीय संबोधन में बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने कहा कि साइकिल चलाने से न सिर्फ हम अपने शरीर को बल्कि पर्यावरण को भी लाभ पहुंचाते हैं। इससे कार्बन का उत्सर्जन कम होता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि साइकिल चलाने में शरीर का ज्यादतर हिस्सा कार्य करता है। इसलिए लोगों को साइकिल अपनाना चाहिए।

राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य संपर्क अधिकारी व छत्तीसगढ़ शासन के पदेन उपसचिव समरेंद्र सिंह ने दो बिंदुओं पर अपने विचार रखा। उन्होंने कहा कि फिटनेस के प्रति जागरूकता होने से विविध प्रकार की समस्याओं से बचा जा सकता है।

इससे पहले अतिथियों के लिए स्वागत वक्तव्य नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर के जिला युवा अधिकारी राहुल सैनी ने दिया। उन्होंने कार्यक्रम की रुपरेखा से लोगों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय लगातार लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक कर रहा है। इसी सिलसिले में विश्व साइकिल दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम को रतनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष घनश्याम रात्रे, उपाध्यक्ष कन्हैया यादव, वार्ड पार्षद सुनीता माणिकपुरी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर व एनएसएस रतनपुर के वॉलेंटियर्स का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम स्थल पर लगाया गया सेल्फी स्टैंड लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा।

जागरूकता पुस्तिका व पंफलेट बांटे
इस अवसर पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय लोकसंपर्क कार्यालय बिलासपुर द्वारा केंद्र सरकार के 8 साल पूरा होने पर जागरूकता पुस्तिका ‘8 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ का वितरण किया गया। इस पुस्तिका में केंद्र के नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा गरीबों के कल्याण के लिए किए गए विभिन्न प्रकार की योजनाओं का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया है। वही नेहरू युवा केंद्र संगठन बिलासपुर द्वारा वर्षा जल संरक्षण के लिए प्रधानमंत्री जी का अभियान ‘कैच द रेन’ विषयक जागरूकता पंफलेट का वितरण किया गया।

10 हजार मेगावाट क्षमता की पम्प स्टोरेज आधारित 7 जल विद्युत परियोजनाओं की होगी स्थापना
आजाद हास्टल में जांच और वेक्सीनेशन सेंटर शुरू: विधायक महापौर ने कहा कोविड-19 जांच और वेक्सीनेशन की शहर के लोगों मिलेगी सुविधा
छत्तीसगढ़ में 56 लाख राशनकार्ड धारियों को निःशुल्क नमक का वितरण
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल के जरिए आया मैसेज… मचा हड़कंप
Bhilai Breaking : घर पर होने वाली थी ड्राइविंग लाइसेंस की डिलीवरी, फिर हुआ कुछ ऐसा कि खाते से पार हो गए 98 हजार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article World Environment Day: Chief Minister Bhupesh Baghel planted guava, mango and sowing plants in his residence premises दुग्ध उत्पादक अपनी समिति बना लें, संग्रहण केंद्र बनाकर खरीदी पर विचार करेगी सरकार
Next Article दत्तोपंत ठेंगडी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड रायपुर द्वारा रामनगर में श्रमिक चौपाल का आयोजन दत्तोपंत ठेंगडी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड रायपुर द्वारा रामनगर में श्रमिक चौपाल का आयोजन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?