ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्वामी आत्मानंद स्कूल अब शिक्षा विभाग के हवाले, शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा- संचालन समितियां होंगी समाप्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

स्वामी आत्मानंद स्कूल अब शिक्षा विभाग के हवाले, शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा- संचालन समितियां होंगी समाप्त

By Mohan Rao
Published: February 9, 2024
Share
बृजमोहन अग्रवाल
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ की पूर्व सरकार द्वारा प्रदेश भर में शुरू किए गए आत्मानंद अंग्रेजी व हिन्दी माध्यम के उत्कृष्ठ स्कूल अब शिक्षा विभाग के जिम्मे होगा। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि स्वामी आत्मानंद स्कूलों में शिक्षा की वर्तमान स्थिति, अनियमितता और कुप्रबंधन को देखते हुए हमारी सरकार ने इसके संचालन के लिए कलेक्टरों की अध्यक्षता में गठित समितियों को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का निर्णय लिया है। स्वामी आत्मानंद स्कूलों में शिक्षा-दीक्षा की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी अब शिक्षा विभाग की होगी।

शिक्षामंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की महान विभूति, शिक्षाविद् और समाज सुधारक और जन जागरण के पुरोधा स्वामी आत्मानंद के नाम पर तत्कालीन सरकार ने राज्य भर में अंग्रेजी और हिन्दी माध्यम उत्कृष्ट स्कूल खोल कर न सिर्फ शिक्षा और विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है, बल्कि स्वामी आत्मानंद जी के नाम को भी धूमिल किया है। इन स्कूलों के संचालन की जिम्मेदारी कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति के जिम्मे सौंप कर तत्कालीन सरकार ने इसका भविष्य कलेक्टरों की इच्छा पर सौंप दिया है। यह राज्य की शिक्षा व्यवस्था और विद्यार्थियों के भविष्य के लिए किसी भी स्थिति में उचित नहीं है।

शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि स्वामी आत्मानंद पूरे देश में पूज्यनीय हैं। हम सभी के मन में उनके लिए सम्मान है। पहले ये स्कूल जिन महान हस्तियों के नाम से जाने जाते थे, उनका नाम फिर से स्वामी आत्मानंद से पहले जोड़ा जाएगा। मंत्री श्री अग्रवाल ने यह भी कहा कि स्वामी आत्मानंद स्कूलों को लेकर अगर कोई अनियमितता की शिकायत मिलती है, तो उसकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वामी आत्मानंद स्कूलों के पुनर्निर्माण और अन्य मदों में लगभग 800 करोड़ रुपए घोटाले की आशंका है। जहां भी शिकायत प्राप्त होगी, उसकी जांच कराई जाएगी। अकेले राजधानी रायपुर के आरडी तिवारी स्कूल में ही लगभग 4.5 करोड़ रुपए बिल्डिंग मरम्मत पर खर्च किए गए, जबकि इतनी राशि में एक नई बिल्डिंग का निर्माण हो जाता।

Kanker : नक्सलियों का उत्पात, निर्माण कार्य में लगे पांच वाहनों में लगाई आग
प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, महिला की यह जिद बनी हत्या की वजह… आरोपी गिरफ्तार
रोहिणी कोर्ट ब्लास्ट: दिल्ली पुलिस ने डीआरडीओ वैज्ञानिक को किया गिरफ्तार
विशेषज्ञों का दावा कोरोना की तीसरी लहर का खतरा हुआ कम… देश में कोरोना के दैनिक मामलों में कमी… लगातार चौथे दिन 30 हजार से कम मिले नए केस
500 रुपए में चांदी का सिक्का बेच पहले झांसे में लिया… फिर 800 ग्राम नकली सोना गिरवी रख ठग लिए 10 लाख रुपए… जाने कैसे पकड़ाया आरोपी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया तीन नई सुविधाओं का शुभारंभ, बोले – किसानों से ही है देश का सार्म्थ्य
Next Article राजनांदगांव में बना देश का पहला सबसे बड़ा बैटरी एनर्जी स्टोरेज, सौर ऊर्जा का है यह उत्कृष्ट मॉडल

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?