नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना की दूसरी लहर तेजी से बढ़ रही है और पिछले दो दिनों से देश में कोरोना के दैनिक मामले दो लाख से ज्यादा आ रहे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने चिंता जाहिर की और कहा कि कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और यही कारण है कि अस्पताल में बिस्तरों की संख्या भी तेजी से भर रही है।

Delhi: Health Minister Dr Harsh Vardhan visits AIIMS. The Minister will visit various healthcare facilities over next few days to assess & further scale-up facilities, in the wake of #COVID19 situation.
— ANI (@ANI) April 16, 2021
AIIMS Director Dr Randeep Guleria & other doctors of the hospital present. pic.twitter.com/TvRdbynMj0
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हम सिस्टम को सुधार करने के लिए तैयार हैं और लगातार कोशिश कर रहे हैं। डॉ. हर्षवर्धन ने आगे कहा कि हमें धैर्य और साहस के साथ काम लेना है। वहीं डॉक्टरों को संबोधित करते हुए डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि ड़ॉक्टर परिस्थिति के मुताबिक फैसला ले सकते हैं।
डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि सरकार के पास कोरोना को लेकर एक साल का अनुभव है, इसलिए कोरोना की लड़ाई के खिलाफ पहले से ज्यादा तैयार हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि मरीजों और रिश्तेदारों को सकारात्मक माहौल देने की जरूरत है और सावधानी बरतनी की भी जरूरत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि समाज में कोरोना वायरस को लेकर लापरवाही बढ़ी है लेकिन हमें धैर्य और साहस के साथ काम करते जाना है।




