ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुशासन तिहार बना बुजुर्गों का सहारा, 74 वर्षीय कोटवार को मिला श्रवण यंत्र
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedSurajpur

सुशासन तिहार बना बुजुर्गों का सहारा, 74 वर्षीय कोटवार को मिला श्रवण यंत्र

By Poonam Patel
Published: June 3, 2026
Share
आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, सुनने की समस्या से मिली राहत
आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, सुनने की समस्या से मिली राहत
SHARE

रायपुर। सुशासन तिहार 2026 के तहत आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण और जरूरतमंदों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में लगातार सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत पीढ़ा निवासी 74 वर्षीय कोटवार जानकी को श्रवण यंत्र (हियरिंग एड) प्रदान किया गया, जिससे उन्हें सुनने में होने वाली परेशानी से राहत मिली है।

जानकी ने सुशासन तिहार के दौरान श्रवण संबंधी समस्या के समाधान हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदन प्राप्त होते ही जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया गया। इससे अब उन्हें दैनिक गतिविधियों के संचालन और लोगों से संवाद स्थापित करने में काफी सुविधा होगी।

श्रवण यंत्र प्राप्त करने के बाद जानकी ने शासन और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से सुनने में कठिनाई होने के कारण उन्हें अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब उनकी परेशानी काफी हद तक दूर हो गई है।

सुशासन तिहार के माध्यम से प्रदेशभर में प्राप्त आवेदनों के त्वरित और प्रभावी निराकरण से लोगों का शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है। यह अभियान जरूरतमंदों तक समयबद्ध सहायता पहुंचाने और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

जनजातीय संस्कृति ने भगवान श्रीराम को अपने हृदय में बसा रखा है – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग ने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा के लिए जारी किए कड़े निर्देश
आधार ऑपरेटरों पर रोजी रोटी का खतरा, समस्यायों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से की मुलाकात
CG Breaking : विश्वभूषण हरिचंदन ने ली छत्तीसगढ़ के राज्यपाल पद की शपथ, हाईकोर्ट के जज ने दिलाई शपथ
नशा के अवैध कारोबार ल बंद करे बर छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना ह छावनी थाना म सउपीस ज्ञापन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रेत और ईंट के अवैध परिवहन का मामला, राजनांदगांव में एक माजदा व 3 ट्रैक्टर जब्त
Next Article shreekanchanpath 230 # 03 June 2026

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?