जम्मू (एजेंसी)। कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। संयुक्त टीम ने लश्कर के तीन मददगारों(ओजी वर्कर) को गिरफ्तार किया है। ये तीनों गुरुवार को जेएंडके बैंक में हुई में शामिल थे। इसके साथ ही पूर्व में दो बैंकों(ग्रामीण बैंक ओगमुना, ग्रामीण बैंक पानजिऩारा) में हुई लूट में भी तीनों शामिल थे। इस सफल ऑपरेशन को बारामुला पुलिस और सेना की 29-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) ने अंजाम दिया है। गिरफ्तार किए गए आतंकियों के मददगार एक नागरिक(नसीर अहमद खान पुत्र गुलाम मोहम्मद खान) की हत्या में भी शामिल थे। तीनों ओजी वर्कर लश्कर आतंकी यूसुफ डार और अबरार नदीम भट के इशारे पर वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

इनके पास से 24,500 रुपये, एक चीन निर्मित पिस्टल, दो मैग्जीन, 25 कारतूस, 12 बोर की दो राइफल, तीन कारतूस, एक चाकू, तीन पीपीई किट और तीन वाहन बरामद हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ जारी है। तीनों की पहचान राहिल अहमद पुत्र बशीर अहमद, आरिफ अहमद पुत्र गुलाम अहमद और नसीर अहमद पुत्र गुलाम मोहम्मद भट के रूप में हुई है। सूत्रों का कहना है कि पूछताछ में अभी कई और खुलासे हो सकते हैं।




