ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुप्रीम कोर्ट ने लगाई वोडाफोन-आइडिया को फटकार, कहा- सीधे जेल भेज सकते हैं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeaturedNational

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई वोडाफोन-आइडिया को फटकार, कहा- सीधे जेल भेज सकते हैं

By @dmin
Published: July 20, 2020
Share
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला, समूह की कंपनियों को अंतरिम राहत से इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला, समूह की कंपनियों को अंतरिम राहत से इनकार
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। सुप्रीम कोर्ट में आज समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की तीन सदस्यीय न्यायाधीश की बेंच ने वोडाफोन आइडिया के वकील मुकुल रोहतगी से पूछा कि अगर आप कई दशकों से घाटे में चल रहे हैं, तो हम आप पर कैसे भरोसा कर सकते हैं? आप एजीआर बकाया का भुगतान कैसे सुनिश्चित करेंगे? 
सुप्रीम कोर्ट ने टेलीकॉम कंपनियों पर बकाया राशि के मामले में अगली सुनवाई की तारीख 10 अगस्त तय की है। इससे पहले कोर्ट ने 18 जून को अपने फैसले में वोडाफोन आइडिया, भारती एयरटेल और टाटा टेलीसर्विसेज को एक दशक की बैलेंस शीट देने को कहा था। वोडाफोन आइडिया के वकील मुकुल रोहतगी ने आज सुप्रीम कोर्ट को बताया कि, ‘हमने एक दशक की बैलेंस शीट और टैक्स विवरण दर्ज कर दिया है।
इसके अतिरिक्त एजीआर मामले की सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा ने कहा कि, ‘यदि आप हमारे आदेशों का पालन नहीं करेंगे, तो हम आपके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करेंगे। जो भी गलत काम कर रहे हैं, उन्हें हम सीधे जेल भेज सकते हैं।

Delhi: A three-member judge bench of Supreme Court asks Vodafone Ideas lawyer Mukul Rohtagi, "If you are running in loss for decades, how can we rely on you? How will you ensure paying AGR dues?" https://t.co/nWUICnhsDc

— ANI (@ANI) July 20, 2020

इतना है कंपनी का अब तक का कुल भुगतान

मालूम हो कि पिछले सप्ताह ही दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी वोडाफोन-आइडिया ने एजीआर के सांविधिक बकाए को लेकर सरकार को अतिरिक्त एक हजार करोड़ रुपये का भुगतान किया था। इस तरह कंपनी का अब तक का कुल भुगतान 7,854 करोड़ रुपये हो गया है।
वोडाफोन आइडिया ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि कंपनी ने पहली तीन किश्तों में 6,854 करोड़ रुपये जमा किये थे। इसके बाद कंपनी ने कल (17 जुलाई 2020) को एजीआर बकाया राशि को लेकर दूरसंचार विभाग को अतिरिक्त एक हजार करोड़ रुपये का भुगतान किया। 
भारती एयरटेल पर कुल 44,000 करोड़ रुपये और वोडाफोन आइडिया पर 58,000 करोड़ रुपये का बकाया है। टेलीकॉम कंपनियां लगातार मांग कर रही हैं कि बकाया रकम बड़ी है इसलिए एक साथ चुकाने से उनके कारोबार पर असर पड़ेगा।

शेयर बाजार में मजबूती लौटी; पहली बार 80 हजार के पार पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी 24300 के करीब
Bhilai Breaking : सांसद विजय बघेल के खेत में चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच… जानिए क्या-क्या हुआ पार
ISRO चीफ के सिवान बोले, गगनयान मिशन सिर्फ मानव को अंतरिक्ष में भेजने के बारे में नहीं
ब्रेकिंग न्यूज: रायगढ़ में एटीएम कैशवैन से लाखों की लूट करने वाले आए पुलिस गिरफ्त में, आज दोपहर को आईजी काबरा व एसपी संतोष सिंह करेंगे खुलासा
विश्व हिंदू परिषद ने मनाया षष्ठीपूर्ति स्थापना दिवस,  60 वर्षों के सफर को किया याद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नवजात शिशु के लिए रोजाना लद्दाख से 1000 किलोमीटर दूर दिल्ली आता है मां का दूध, जानिए क्या है पूरा मामला नवजात शिशु के लिए रोजाना लद्दाख से 1000 किलोमीटर दूर दिल्ली आता है मां का दूध, जानिए क्या है पूरा मामला
Next Article Chief Minister inaugurated new Adarsh police station building in Patan: defense team gets scooter पाटन में नवीन आदर्श थाना भवन का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण: रक्षा टीम को मिली स्कूटर

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?