ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नवजात शिशु के लिए रोजाना लद्दाख से 1000 किलोमीटर दूर दिल्ली आता है मां का दूध, जानिए क्या है पूरा मामला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

नवजात शिशु के लिए रोजाना लद्दाख से 1000 किलोमीटर दूर दिल्ली आता है मां का दूध, जानिए क्या है पूरा मामला

By @dmin
Published: July 20, 2020
Share
नवजात शिशु के लिए रोजाना लद्दाख से 1000 किलोमीटर दूर दिल्ली आता है मां का दूध, जानिए क्या है पूरा मामला
नवजात शिशु के लिए रोजाना लद्दाख से 1000 किलोमीटर दूर दिल्ली आता है मां का दूध, जानिए क्या है पूरा मामला
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। 1000 से भी ज्यादा किलोमीटर दूर से एक मां अपने दूधमुंहे बच्चे के लिए रोजाना अपना दूध भेज रही है, ताकि वह स्वस्थ रह सके। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर एक मां अपने नवजात बच्चे से दूर क्यों है, वह उसके साथ क्यों नहीं है। हमारी इस स्टोरी में पढि़ए क्या है पूरा मामला और क्यों एक नन्हा मासूम अपनी मां से दूर है और कैसे रोज हजारों किलोमीटर का सफर कर मां का दूध उस तक पहुंच रहा है।
यह कहानी है दिल्ली के शालीमार बाग के मैक्स अस्पताल में भर्ती एक नवजात बच्चे की जिसकी मां दिल्ली से एक हजार किलोमीटर से भी दूर लद्दाख में है। बच्चे के फूड पाइप में किसी खराबी के चलते उसे इलाज के लिए लद्दाख से दिल्ली लाना पड़ा लेकिन मां अस्पताल में होने के चलते दिल्ली नहीं आ पाई।
बच्चे के पिता ने बताया कि वह अपने लाडले की जिंदगी बचाने के लिए ये सब कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बीते एक माह से वो लोग दिल्ली से लद्दाख एक किए हुए हैं। रोजाना कार्गो विमान से लद्दाख से दूध दिल्ली आता है। शुरुआत में जब बच्चा दिल्ली इलाज के लिए आया तो उसे पाउडर वाला दूध पिलाया जा रहा था लेकिन बच्चा वो दूध नहीं पी रहा था। इसके चलते यह व्यवस्था शुरू की गई।

Contents
  • विस्तारा एयरलाइंस से रोज आता है दूध
  • बच्चा जल्द जाएगा मां के पास

विस्तारा एयरलाइंस से रोज आता है दूध

बच्चे के पिता का कहना है कि अब उनके बच्चे की हालत में सुधार हो रहा है और वह स्वस्थ भी हो रहा है। बच्चे के पिता जिकमेट वांगडू ने बताया कि इस काम में उनकी मदद उनके कुछ दोस्त कर रहे हैं। वो लोग लद्दाख एयरपोर्ट से रोजाना विस्तारा फ्लाइट से दूध दिल्ली एयरपोर्ट पर भेजते हैं, जिसके बाद जिकमेट या बच्चे के मामा दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल थ्री से वह दूध इक_ा करते हैं।

बच्चा जल्द जाएगा मां के पास

बच्चा लद्दाख में पैदा हुआ था लेकिन सांस और आहार नलिका में जुड़ाव होने के चलते इसे केंद्रीय मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन की मदद से दिल्ली के मैक्स अस्पताल इलाज के लिए लाया गया था। बच्चे की सर्जरी हो चुकी है, जल्द रिकवरी के लिए मां का दूध जरूरी है इसलिए रोज कार्गो के जरिए दूध लाया जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि जल्द ही यह बच्चा अपनी मां के पास लद्दाख जा सकेगा।

विश्व मलेरिया दिवस: पोस्टर, बैनर व हैण्डबिल के माध्यम से मलेरिया से बचाव व रोकथाम का दिया संदेश
घरेलू उड़ानों पर पाबंदी हटी: 18 अक्तूबर से पूरी क्षमता से चलाने की इजाजत… नागरिक विमानन मंत्रालय ने दी छूट
भिलाई की बेटी निकिता उपाध्याय हुई मशहूर सम्मानीय पत्रिका फोब्र्स मे नंबर 1 बेस्ट सेलर बुक एवम बेस्ट हेयर केयर प्रोडक्ट के लिए फीचर
सीएम साय ने दिलाई राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी में बाल विवाह रोकथाम की शपथ, 20 हजार लोग जुटे…. बनाया विश्व रिकॉर्ड
आजादी के अमृत महोत्सव पर चित्र प्रदर्शनी: बीएसपी के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने किया प्रदर्शनी का शुभारंभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Godhan Nyaya Yojana: Mayor Devendra Yadav blessed cow with flour made of flour, best wishes for Hareli festival गोधन न्याय योजना: महापौर देवेन्द्र यादव गायों को आटे से बनी लोई खिलाकर लिया आशीर्वाद, हरेली पर्व की दी शुभकामनाएं
Next Article सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला, समूह की कंपनियों को अंतरिम राहत से इनकार सुप्रीम कोर्ट ने लगाई वोडाफोन-आइडिया को फटकार, कहा- सीधे जेल भेज सकते हैं

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?