भिलाई। छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों में सभापति तय करने भाजपा ने पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। सभी 10 निगमों के लिए 10 नेताओं को पर्यवेक्षक बनाया गया है। दुर्ग नगर निगम के लिए संजय श्रीवास्तव को जिम्मेदारी दी गई है। जल्द ही पर्यवेक्षक निगमों में बैठक कर सभापति के नाम तय करेंगे।

दुर्ग के अलावा बिलासपुर में संतोष पांडेय, कोरबामें पुरंदर मिश्रा, रायगढ़ में ललित चंद्राकर, अंबिकापुर में शिवरतन शर्मा, चिरमिरी में गोमती साय, रायपुर में धरम लाल कौशिक, धमतरी में मोतीलाल साहू, राजनांदगांव में रूप कुमारी चौधरी व जगदलपुर में नारायण चंदेल को पर्यवेक्षक बनाया गया है।
पालिकाओं में उपाध्यक्ष चुनने इन्हें मिली जिम्मेदारी






