ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गीत वितान कला केंद्र के ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण, बाल प्रतिभाओं को मिला सशक्त मंच
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiEducationFeatured

गीत वितान कला केंद्र के ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण, बाल प्रतिभाओं को मिला सशक्त मंच

By Mohan Rao
Published: June 17, 2025
Share
SHARE

भिलाई। गीत वितान कला केंद्र (स्कूल ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स) रूआबांधा द्वारा सात दिवसीय ग्रीष्मकालीन कला प्रशिक्षण शिविर 2025 का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से बाल प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच मिला। बच्चों की कला एवं अभिव्यक्ति को नया आयाम देने यह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह प्रगति भवन, सिविक सेंटर, भव्य रूप से संपन्न हुआ।

यह कार्यक्रम बी.एस.पी. सांस्कृतिक विभाग, छत्तीसगढ़ शासन तथा ऑफिसर्स एसोसिएशन के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती सुमिता सरकार, प्राचार्य, सीनियर सेकेंडरी विद्यालय, बीएसपी सेक्टर-10 थीं, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती शीला नाड़खेडे, पार्षद, रूआबांधा सेक्टर उपस्थित रहीं। समारोह का शुभारंभ गुरुदेव रवींद्रनाथ ठाकुर के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात संस्था के नृत्य शिक्षक नृत्यमणि मिथुन दास ने स्वागत भाषण दिया।

समापन समारोह में शिविर के प्रतिभागी विद्यार्थियों ने मंच पर अपने प्रशिक्षण अनुभव साझा किए तथा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नृत्य विभाग के छात्रों ने “जय जय देवी जय जग जननी” पर सरस्वती वंदना की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। गायन विभाग के विद्यार्थियों ने “अग्नि की पारसमणि से छू लो प्राण” गीत एवं मीरा भजन “मुरलिया बाजे” की सुमधुर प्रस्तुति दी। समारोह में प्रशिक्षण प्रदान करने वाले सभी प्रशिक्षकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही, गायन, वादन, नृत्य एवं क्ले आर्ट विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कार वितरण संस्था के सदस्य प्रदीप कुमार मित्रा, गौतम शील, मिथुन दास एवं श्रीमती रचना श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का संचालन संस्था की कार्यकारिणी सदस्य रचना श्रीवास्तव द्वारा कुशलता पूर्वक किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन संयोजक मनोज कुमार ठाकरे द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में नरेंद्र कुमार बंछोर (अध्यक्ष, ऑफिसर्स एसोसिएशन), चंद्रा बनर्जी, रजनी सोनी, राजेंद्र रजक, मनोज ठाकरे, संतोष जाटव, सोमा घोष, सूधेंदु बागची, सोमेन कुंडू, अंश सिंह, शौर्य पाटिल, प्रशांत पांडा, सौरव चक्रवर्ती, बालूराम वर्मा, हर्ष सोनटेके, डेनिल कोसरिया, प्रदीप कुमार मित्रा एवं परिमल मंडल, विभा मिश्रा सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

सीजी के इस जिले में पहुंचा दंतैल हाथी, ग्रामीण की कुचलकर कर दी हत्या… वन विभाग अलर्ट
CG Crime : कट्टे की नोक पर व्यवसायी से लूट, दुकान बंद कर लौट रहा था घर… तीन बदमाश गिरफ्तार
विजय कारगिल दिवस पर नेशनल ह्यूमन वेलफेयर काउंसिल ने किया जांबाज सिपाही और समाज प्रमुखों को सम्मानित
भरोसे का सम्मेलन कल: सीएम बघेल 443 करोड़ 14 लाख रूपए की लागत के 88 कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन
डेल्टा वैरिएंट के बढ़ते केसों से मिल रही है भारत में कोरोना की तीसरी लहर की आहट… कई देश तीसरी लहर की चपेट में… भारत की स्थिति पर जाने डब्ल्यूएचओ ने क्या कहा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 244 # 17 June 2025
Next Article रेडिमेड शोरूम में चोरी, हजारों के जीन्स-टीशर्ट ले गया बदमाश… एक गलती से पकड़ाया चोर
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?