ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भरोसे का सम्मेलन कल: सीएम बघेल 443 करोड़ 14 लाख रूपए की लागत के 88 कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

भरोसे का सम्मेलन कल: सीएम बघेल 443 करोड़ 14 लाख रूपए की लागत के 88 कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

By Om Prakash Verma
Published: May 20, 2023
Share
अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बधाई
अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बधाई
SHARE
19.60 करोड़ रूपए की लागत से ग्राम अमलेश्वर (खम्हरिया) में स्थापित 132/33 के.व्ही. विद्युत उपकेन्द्र का होगा लोकार्पण
14.43 करोड़ रूपए की लागत से विद्युत उपकेन्द्र पाटन से प्रस्तावित खम्हरिया (अमलेश्वर) उपकेन्द्र तक 19 किलोमीटर पारेषण लाईन का लोकार्पण
शासकीय चंदुलाल चंद्राकर पी.जी. महाविद्यालय पाटन में 38.77 करोड़ रूपए की लागत से सेंटर फॉर एक्सीलेंस, इंडोर स्टेडियम सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन
9 करोड़ 76 लाख की लागत से निर्मित निपानी एनीकट का होगा लोकार्पण
3.93 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले फॉरेस्ट वंडर लैंड पार्क का होगा भूमिपूजन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 21 मई को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम सांकरा में आयोजित ”भरोसे के सम्मेलन” में क्षेत्र के विकास के लिए 443 करोड़ 14 लाख रूपए की लागत के 88 कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। सीएम बघेल इन कार्यों में से 68 करोड़ 26 लाख रूपए की लागत के 17 कार्यों का लोकार्पण और 374 करोड़ 87 लाख रूपए की लागत के 71 कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे।

मुख्यमंत्री बघेल जिन कार्यों का लोकार्पण करेंगे उनमें 19.60 करोड़ रूपए की लागत से ग्राम अमलेश्वर (खम्हरिया) में स्थापित 132/33 के.व्ही. विद्युत उपकेन्द्र, 14.43 करोड़ रूपए की लागत से 132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र पाटन से प्रस्तावित 132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र खम्हरिया (अमलेश्वर) तक 132 के.व्ही. 19 किलोमीटर डीसीडीएस पारेषण लाईन, 2 करोड़ 21 लाख रूपए की लागत से 220/132 के.व्ही. उपकेन्द्र पाटन में 132 के.व्ही. पाटन अमलेश्वर लाईन हेतु 02 नं. 132 के.व्ही. फीडर बे का निर्माण कार्य, 2 करोड़ 95 लाख रूपए की लागत से पंहदा व्यपवर्तन के शीर्ष कार्य एवं नहर लाइनिंग कार्य, 7 करोड़ 84 लाख रूपए की लागत से मगरगट्टा कापसी सांकरा माईनर का जीर्णोद्धार एवं लाईनिंग कार्य, 9 करोड़ 76 लाख की लागत से निर्मित निपानी एनीकट, 1 करोड़ 2 लाख रूपए की लागत से निर्मित कसही स्टापडेम, 1 करोड़ 71 लाख रूपए की लागत से ग्राम कुर्मीगुण्डरा के पास निर्मित स्टापडेम शामिल है।

सीएम बघेल इसी तरह प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 4 करोड़ 38 लाख रूपए की लागत से 13 सड़कों के पूर्ण हो चुका नवीनीकरण का कार्य, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के तहत 60.70 लाख रूपए की लागत से ग्राम पंहडोर, 1 करोड़ 3 लाख रूपए की लागत से ग्राम रानीतराई, ग्राम करसा में 60.70 लाख रूपए की लागत से सीसी सड़क सह नाली निर्माण के कार्य ग्रामीण यांत्रिकी सेवा द्वारा 1 करोड़ 18 लाख रूपए की लागत से ग्राम सोनपुर के माटीकला सेंटर में स्थापित ग्लेजिंग यूनिट, ग्राम जामगांव आर और सेलूद में 30-30 लाख रूपए की लागत से सतनामी समाज के नवनिर्मित सभागार भवन, 7.63 लाख लागत से शासकीय नवीन हाई स्कूल खुड़मुड़ी में निर्मित प्रयोगशाला कक्ष, 25 लाख रूपए की लागत से स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय रानीतराई में निर्मित 3 अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री इसी तरह जिन कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे उनमें मुख्य रूप से 38.77 करोड़ रूपए की लागत से शासकीय चंदुलाल चंद्राकर पी.जी. महाविद्यालय पाटन जिला दुर्ग में सेंटर फॉर एक्सीलेंस, ग्रंथालय, इंडोर स्टेडियम, स्टॉफ क्वार्टर एवं अन्य निर्माण कार्य, 36 करोड़ रूपए की लागत से ग्राम पंदर तहसील पाटन जिला दुर्ग में 220/132 के.व्ही. उपकेन्द्र का निर्माण कार्य (विद्यमान 132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र पाटन का 220/132 के.व्ही. उपकेन्द्र उन्नयन कार्य), 22.33 करोड़ रूपए की लागत से 400/220 के.व्ही. उपकेन्द्र कुरूद से प्रस्तावित 220/132 के.व्ही. उपकेन्द्र पाटन तक 220 के.व्ही. डी.सी.डी.एस. पारेषण लाईन (24.00 किमी), 25.23 करोड़ रूपए की लागत से ग्राम जामगांव आर में 132/33 के.व्ही. उपकेन्द्र का निर्माण कार्य, 14 करोड़ रूपए की लागत से 132 के.व्ही. डी.सी.डी.एस. पाटन जामगांव आर लाईन (18.00 कि.मी.), 2 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत से 220/132 के.व्ही. उपकेन्द्र पाटन में 132 के.व्ही. पाटन जामगांव आर लाईन हेतु 02 नं. 132 के.व्ही. फीडर बे का निर्माण कार्य शामिल है। मुख्यमंत्री 3 करोड़ 93 लाख रूपए की लागत से बनने वाले फॉरेस्ट वंडर लैंड पार्क का भी भूमिपूजन करेंगे।

इसी तरह मुख्यमंत्री 2 करोड़ 58 लाख रूपए की लागत से कुरूदडीह नाले में अमलीडीह स्टापडेम कम रपटा निर्माण कार्य, 2 करोड़ 58 लाख रूपए की लागत से गुण्डी नाला में अमेरी के पास स्टापडेम कम रपटा निर्माण कार्य, 3 करोड़ 92 लाख रूपए की लागत से गुजरा नाला में अटारी स्टापडेम कम रपटा निर्माण कार्य, मुख्यमंत्री इसी तरह प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 12 करोड़ 14 लाख रूपए की लागत से 7 सड़कों के नवीनीकरण कार्य तथा 18 करोड़ 41 लाख रूपए की लागत से 6 विभिन्न सड़कों पर बनने वाले वृहद पुलों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री बघेल ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उपसंभाग पाटन द्वारा 3 करोड़ 38 लाख रूपए की लागत से 20 शाला भवनों के कराए जाने वाले जीर्णोद्धार कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 68 करोड़ 97 लाख रूपए की लागत से बनने वाली 6 सड़कों का भूमिपूजन करेंगे। इन सड़कों में छाटा से अचानकपुर मार्ग लम्बाई 3.30 किमी का निर्माण 11.07 करोड़ रूपए, चीचा से चंगोरी मार्ग लम्बाई 3.60 किमी का निर्माण 10.70 करोड़ रूपए, परसाही सिर्री मार्ग लम्बाई 4.00 किमी का निर्माण 13.60 करोड़ रूपए की लागत से किया जाएगा। सीएम बघेल ने 75.23 लाख रूपए की लागत से पाटन विकासखण्ड के बठेना में शासकीय हाई स्कूल भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी करेंगे।

चंद्रयान-2 ने चंद्रमा की कक्षा में किया एक साल पूरा, 7 सालों के लिए है पर्याप्त ईंधन
गोपालकों और किसानों के हित और विकास केलिए सीएम ने शुरू की गोधन न्याय योजना: विधायक देवेंद्र ने दिल से जताया आभार
रूस-यूक्रेन युद्ध पर दो खेमों में बंटी दुनिया, भारत ने लिया अपना स्टैंड: पीएम मोदी
मरवाही विधानसभा उपचुनाव में सेक्टर प्रभारी बने जितेन्द्र साहू… कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में बना रहे माहौल
ड्यूटी पर गई सीआरपीएफ जवानों की जान तो परिजनों को मिलेंगे 35 लाख, सरकार ने दी मंजूरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एस आर हॉस्पिटल में स्व. सुधाकर तिवारी जी की पुण्यतिथि पर 375 लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एस आर हॉस्पिटल में स्व. सुधाकर तिवारी जी की पुण्यतिथि पर 375 लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Next Article अवैध संबंध: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की कर दी हत्या, शिवनाथ नदी में फेंक दिया शव अवैध संबंध: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की कर दी हत्या, शिवनाथ नदी में फेंक दिया शव

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?