ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुलभ शौचालयों, सार्वजनिक शौचालय के साथ बाजार क्षेत्रों को किया गया सैनिटाईज का छिड़काव  
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

सुलभ शौचालयों, सार्वजनिक शौचालय के साथ बाजार क्षेत्रों को किया गया सैनिटाईज का छिड़काव  

By @dmin
Published: April 11, 2020
Share
SHARE

दुर्ग. नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा आज शंकर नगर, गायत्री मंदिर वार्ड, मीलपारा वार्ड, गांधी चैक हटरी बाजार क्षेत्र को टैंकर से दवाई का छिड़काव कर क्षेत्र को सेनेटाईज किया गया। वहीं विभिन्न वार्डो में उपयोग हो रहे सार्वजनिक शौचलायों में दवाई का छिड़काव कर सेनेटाईज किया गया। महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त इंद्रजीत बर्मन द्वारा स्वास्थ्य विभाग, कर्मशाला विभाग को निर्देशित किया गया है कि वार्डो को सेनेटाईज करते समय वार्ड पार्षद को अवश्य सूचित करें। उनके बताये स्थानों पर दवाई का छिड़काव करायें। अनेक वार्डो का सुलभ शौचालय, सार्वजनिक शौचालयों का उपयोग हो रहा है उन शौचालयों को भी सैनेटाईज करें।  
उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के अंतर्गत विधायक अरुण वोरा जी के मार्गदर्शन नगर पालिक निगम दुर्ग ने दो पानी टैंकर में सैनेटाईजिंग दवाई का घोल बनाकर उसका छिड़काव पूरे शहर में कराया जा रहा है। इस दिशा में आज गांधी चैक, हटरी बाजार क्षेत्र, पन्न स्वीट्स क्षेत्र, अनाज लाईन, मनिहारी बाजार एरिया मे दवाई का छिड़काव किया गया । इसी प्रकार शंकर नगर वार्ड 11 के विभिन्न गली-गली जाकर दवाई का छिड़काव किया गया। इसके अलावा गायत्री मंदिर वार्ड क्षेत्र में और मीलपारा एरिया को दवाई छिड़क कर सेनेटाइज किया गया।
महापौर श्री बाकलीवाल एवं आयुक्त श्री बर्मन ने बताया चूंकि शहर में लाॅकडाउन जारी है लोग अपने घरों से नहीं निकल रहे हैं। परन्तु स्लम क्षेत्रों के निवासी दैनिक निवृत्त के लिए शौचालय का उपयोग कर रहे हैं इस स्थिति में समस्त वार्डो में स्थित शौचालयों को सैनेटाईज किया जाना आवश्यक हैं। इसे देखते हुये सभी वार्डो में दवाई का छिड़काव करने दो-दो सीकर दिया गया है। आज नयापारा वार्ड, औद्योगिम नगर वार्ड 17-18, राजीव नगर वार्ड, कंडरापारा, पोलसायपारा, पचरीपारा, तकियापारा, कुंदरापारा, कुष्ठ आश्रम, पोटियाकला वार्ड, इंदिरा कालोनी, सिकोला भाठा, सिकोला बस्ती, करहीडीह वार्ड, सहित समस्त वार्डो के शौचालयों में दवाई का छिड़काव सेनेटाइज किया गया है। महापौर, आयुक्त ने समस्त वार्ड पार्षदों से अपील कर कहा कि आपके वार्ड क्षेत्र में सीकर से दवाई छिड़काव कराया जा रहा है जिसमें सहयोग करने का कष्ट करें। उन्होनें स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित कर कहा जिन-जिन वार्डो में सीकर से दवाई का छिड़काव किया जा रहा है उन वार्डो के पार्षदों को दवाई छिड़काव की जानकारी अवश्य देवें।                  

ब्रेकिंग न्यूज: रायपुर की तर्ज पर अब दुर्ग भिलाई मेें भी संडे अनलॉक… आज जारी होगा आदेश…. जाने कैसे रहेगा अनलॉक संडे
गांधी जी के विचारों के अनुरूप बनाए विकास की नीति- भूपेश बघेल
स्मिथ और वार्नर के बाहर होने से जीता भारत : वकार
विस्डन की दशक की टी20 टीम में विराट और बुमराह शामिल, फिंच होंगे कप्तान
मुंबई में ही होगा आईपीएल फाइनल : गांगुली
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बस्तर कमिश्नर और आई जी नक्सल मोर्चा पर तैनात जवानों को मास्क एवं स्वास्थ्य किट किए वितरित
Next Article गरीब, भूखे लोगों को चिन्हित कर भोजन उन तक पहुॅचायें-विधायक  

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?