ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विस्डन की दशक की टी20 टीम में विराट और बुमराह शामिल, फिंच होंगे कप्तान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

विस्डन की दशक की टी20 टीम में विराट और बुमराह शामिल, फिंच होंगे कप्तान

By @dmin
Published: December 31, 2019
Share
SHARE

लंदन। विस्डन ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को दशक की टी20 टीम में शामिल किया है। वहीं पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को इसमें जगह नहीं मिली है। इस प्रकार भारत के केवल दो खिलाड़ियों को ही इस टीम में शामिल किया गया है। इस टीम के कप्तान ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच होंगे। इससे पहले विराट को विज्डन की दशक की टेस्ट और एकदिवसीय टीम में भी शामिल किया गया था।
विज्डन ने विराट के बारे में कहा, “विराट का घरेलू टी20 क्रिकेट में रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं हैं, पर टी20 अंतरराष्ट्रीय के बारे में ऐसा नहीं कहा जा सकता है। विराट का इस दशक में टी20 अंतरराष्ट्रीय का औसत 53 का है जो कि इस दशक का सर्वश्रेष्ठ है। उनका स्ट्राइक रेट उनके औसत के मुकाबले का नहीं है, पर भले ही यह असाधारण न हो, वे अब भी अच्छी गति से रन बनाने की क्षमता रखते हैं।”
साथ ही कहा कि तेज गेंदबाजी और स्पिन दोनों के खिलाफ समान रुप से बल्लेबाजी करने वाले विराट नंबर तीन के स्थान के लिए आदर्श खिलाड़ी हैं। जल्दी विकेट गिरने पर वे रुक कर खेलते हैं और पारी को संभालते भी हैं। इसके साथ ही जम जाने के बाद तेजी से रन बनाने हैं। पहले विकेट की बड़ी साझेदारी होने के बाद विराट क्रम में नीचे भी आ सकते हैं।
विराट को दशक के शीर्ष पांच क्रिकेटर्स में भी शामिल किया गया है। इस सूची में विराट के अलावा स्टीव स्मिथ, डे स्टेन, एबी डिविलियर्स और एलीज पेरी हैं।
वहीं भारतीय तेज गेंदबाज बुमराह के बारे में विज्डन ने कहा, बुमराह को अपने बेहतरीन खेल कौशल के कारण टीम में जगह दी गयी है। बुमराह का इकोनॉमी रेट इस दशक में 6.71 रहा। यह विश्व में सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में शामिल दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन के बाद दूसरे स्थान का है। यह आंकड़ा और प्रभावी हो जाता है क्योंकि बुमराह को ज्यादातर गेंदबाजी डेथ ओवरों में ही करनी पड़ी है जहां उनकी इकोनॉमी रेट 7.27 है जो दुनिया में सातवां सवश्रेष्ठ औसत है।
विज्डन की दशक की टी20 टीम इस प्रकार है: एरॉन फिंच (कप्तान) कॉलिन मुनरो, विराट कोहली, शेन वॉटसन, ग्लेन मैक्सवेल, जोस बटलर, मोहम्मद नबी, डेविड विली, राशिद खान, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा।

कोरोना के खिलाफ अभियान में नेमार शामिल
जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचे, वावरिंका को हराया
ग्राहकों को महंगा सामान बेचने के लिए एनएए ने पतंजलि पर लगाया 75 करोड़ का जुर्माना
रणजी का रण आज से, 20 हजारी बनने उतरेंगे जाफर
कामकाजी महिलाओं को शहर में 3 करोड़ का आशियाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सांसद के रूप में इस्तीफा देने के बाद ही डीडीसीए अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकते हैं गौतम गंभीर
Next Article नए साल में आपकी जेब पर पड़ेगा भार, बाइक से लेकर बिस्किट तक सब महंगा

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?