ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में शासकीय योजनाओं की स्थिति देखी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में शासकीय योजनाओं की स्थिति देखी

By Poonam Patel
Published: February 16, 2026
Share
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
SHARE

रायपुर। सुकमा  कलेक्टर अमित कुमार ने रविवार को दोरनापाल इलाके का दौर कर शासकीय योजनाओं की जमीनी हक़ीकत का मुआयना किया। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ तभी सुनिश्चित होता है जब अधिकारी जमीनी स्तर पर पहुँचकर व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन करें।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के औचक निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की। गर्मी के सीजन को ध्यान में रखते हुए मरीजों के लिए कूलर की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा लंबित जननी सुरक्षा योजना  के भुगतान में शीघ्रता लाने के निर्देश दिए। उन्होंने शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं सुरक्षित संस्थागत प्रसव को स्वास्थ्य तंत्र की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि किसी भी मरीज को उपचार हेतु असुविधा न हो।

आंगनबाड़ी केंद्र में कलेक्टर ने बच्चों के बीच बैठकर आत्मीय संवाद किया तथा ‘तिरंगा भोजन’ और ‘सुपोषण चौपाल’ की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जर्जर भवनों के जीर्णाेद्धार, नियमित वजन मापन और कुपोषण उन्मूलन के लिए समन्वित प्रयासों के निर्देश दिए।

पीडीएस गोदाम निरीक्षण के दौरान चावल की गुणवत्ता का परीक्षण किया गया तथा ई-केवाईसी प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए, ताकि पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध हो सके। राजस्व विभाग की समीक्षा में नवीन तहसील कार्यालय हेतु उपयुक्त स्थल चयन प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Durg Breaking : अंजोरा में बड़ा कार हादसा, एक की मौत, तीन घायल… रायपुर रेफर
कोरोना ब्रेकिंग: जिले में आज मिले 67 पॉजिटिव केस, शंकराचार्य कोविड सेंटर में एक मरीज की मौत….. इन क्षेत्रों से मिले पॉजिटिव केस
सरकार ने किया राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अफसरों का तबादला…. देखिए पूरी सूची
WHO ने कोरोना को लेकर दी खुशखबरी, कहा- अब महामारी के खत्म होने के सपने देखना शुरू कर सकते हैं
Big News: सीएम बघेल की बड़ी घोषणा, 1000 करोड़ में सुधरेगी शहरों की दशा, रायपुर और भिलाई में सॉफ्टवेयर-हार्डवेयर सुविधा सहित खुलेंगे बीपीओ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 18 फीट ऊंचे शिव प्रतिमा का उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने पूजन अर्चना कर किया अनावरण, विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में हुए सम्मिलित 18 फीट ऊंचे शिव प्रतिमा का उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने पूजन अर्चना कर किया अनावरण, विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में हुए सम्मिलित
Next Article shreekanchanpath 125 # 16 February 2026

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?