ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुहाना खान अब बड़े पर्दे पर देंगी दस्तक, शाहरुख और सिद्धार्थ आनंद संभालेंगे प्रोडक्शन का जिम्मा
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण की OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय
October 24, 2026
फुटबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन और सॉफ्ट टेनिस की विभिन्न आयु वर्गों में होंगी प्रतियोगिताएं
सांसद चिंतामणि महाराज ने बास्केट में बॉल डालकर किया चार दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ
October 24, 2026
जांजगीर-चांपा जिले के 277 तीर्थयात्री पुरी, कोणार्क और भुवनेश्वर रवाना
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर
October 24, 2026
शपथ का शतक : सेवा के 10वें वर्ष में 100 दिव्यांगजनों को मिली ट्राइसाइकिल
October 24, 2026
दुर्ग पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक को किया गया डिपोर्ट, IB एवं BSF के सहयोग से भेजा बांग्लादेश
October 24, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

सुहाना खान अब बड़े पर्दे पर देंगी दस्तक, शाहरुख और सिद्धार्थ आनंद संभालेंगे प्रोडक्शन का जिम्मा

By Sonu Sahu Published July 23, 2023
Share
SHARE

सुहाना खान की पहली फिल्म द आर्चीज अभी रिलीज नहीं हुई कि इससे पहले ही दूसरी फिल्म उनके हाथ लग गई है। इससे भी दिलचस्प बात यह है कि सुहाना की इस फिल्म के प्रोडक्शन का काम उनके सुपरस्टार पिता शाहरुख खान संभालने वाले हैं। फिल्म का नाम अभी सामने नहीं आया है। इसके जरिए सुहाना सिनेमाघरों में एंट्री करने वाली हैं। शाहरुख इस फिल्म के सह-निर्माता होंगे। वह सिद्धार्थ आनंद के साथ मिलकर यह फिल्म बनाने वाले हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख जवान की शूटिंग पूरी कर चुके हैं। डंकी का शूट जल्द ही खत्म होगा। शाहरुख के प्रशंसक उनके अगले प्रोजेक्ट के बारे में जानने को बेताब हैं। जानकारी मिली है कि डंकी के बाद शाहरुख, सिद्धार्थ के साथ मिलकर एक फिल्म बनाने वाले हैं। इसका निर्माण उनकी प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फलिक्स पिक्चर्स के बैनर तले होगा। हालांकि, पहले खबर थी कि डंकी के बाद शाहरुख टाइगर बनाम पठान का काम शुरू करेंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख इस साल के अंत में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। पठान के बाद उन्हें दोबारा सिद्धार्थ के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। हालांकि, इस बार सिद्धार्थ बतौर निर्माता फिल्म से जुड़े हैं। फिल्म से जुड़ी सबसे खास बात है कि इसके जरिए शाहरुख की बेटी सुहाना की बड़े पर्दे पर एंट्री हो रही है। बाप-बेटी पहली बार किसी फिल्म में साथ आने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। शाहरुख फिल्म में अभिनय भी करेंगे।

फिल्म के लिए निर्देशक का चयन हो गया है, लेकिन नाम सामने नहीं आया है। सुहाना के अलावा फिल्म में कई शानदार कलाकार नजर आने वाले है। फिल्म की कास्टिंग प्रक्रिया जारी है। 2024 में यह फिल्म रिलीज होगी। फिल्म से शाहरुख की भूमिका का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन कहा जा रहा है कि उनका किरदार उतना ही होगा, जितना डियर जिंदगी में था। यह फिल्म भी शाहरुख ने ही बनाई थी, जिसमें आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में थीं।

द आर्चीज एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है। इस फिल्म से सुहाना बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। सुहाना के साथ फिल्म से जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी फिल्मी दुनिया में पदार्पण कर रहे हैं। हालांकि, उनकी यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। द आर्चीज लोकप्रिय कॉमिक सीरीज आर्चीज का भारतीय रूपांतरण है। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी कुछ दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण की OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय

सांसद चिंतामणि महाराज ने बास्केट में बॉल डालकर किया चार दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर

शपथ का शतक : सेवा के 10वें वर्ष में 100 दिव्यांगजनों को मिली ट्राइसाइकिल

दुर्ग पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक को किया गया डिपोर्ट, IB एवं BSF के सहयोग से भेजा बांग्लादेश

Sonu Sahu July 23, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ पहुंचे अमित शाह : देररात तक ली हाईलेवल मीटिंग, कमजोर सीटों को मजबूत बनाने पर हुआ मंथन
Next Article रोजाना करें एक कीवी का सेवन मिलेंगे ये 5 प्रमुख स्वास्थ्य लाभ…

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?