ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रोजाना करें एक कीवी का सेवन मिलेंगे ये 5 प्रमुख स्वास्थ्य लाभ…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

रोजाना करें एक कीवी का सेवन मिलेंगे ये 5 प्रमुख स्वास्थ्य लाभ…

By Sonu Sahu
Published: July 23, 2023
Share
SHARE

कीवी डाइटरी फाइबर और विटामिन- सी का शक्तिशाली स्रोत है, जो विभिन्न स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकते हैं। डाइटरी फाइबर पाचन क्रिया को मजबूती देने, ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने और वजन घटाने में मदद करता है, जबकि विटामिन- सी प्रतिरक्षा में सुधार करने, अस्थमा के इलाज में सहायता करनेऔर मुक्त कणों से लडऩे जैसे लाभ देने में मदद करता है। ऐसे में रोजाना एक कीवी का सेवन करने से आपको ये 5 प्रमुख स्वास्थ्य लाभ भी मिल सकते हैं।

Contents
  • अस्थमा रोगियों में फेफड़ों की कार्यप्रणाली को बेहतर करने में है सहायक
  • हृदय स्वास्थ्य के लिए है लाभदायक
  • मधुमेह रोगियों के लिए है फायदेमंद
  • वजन घटाने में है कारगर
  • त्वचा के स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन है कीवी

अस्थमा रोगियों में फेफड़ों की कार्यप्रणाली को बेहतर करने में है सहायक

कीवी में मौजूद विटामिन- सी की उच्च मात्रा अस्थमा के इलाज में मदद कर सकती है। एक अध्ययन में पाया गया कि इसके सेवन से घरघराहट और अस्थमा से पीडि़त बच्चों पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। कीवी अस्थमा जैसी श्वसन संबंधी बीमारियों में सुधार लाने में सक्षम है। यह फल प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने में भी बेहतरीन काम करता है। यह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से लडऩे में मदद करता है और लाभकारी प्रतिरक्षा प्रतिक्रियाओं को बढ़ावा देता है।

हृदय स्वास्थ्य के लिए है लाभदायक

कीवी पोटेशियम से भरपूर होती है, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए आवश्यक पोषक तत्व है। अध्ययनों के मुताबिक, हर दिन 4,069 मिलीग्राम पोटेशियम का सेवन करने वाले व्यक्तियों में हृदय रोग से मृत्यु का जोखिम 49 प्रतिशत कम होता है। कीवी ब्लड प्रेशर के स्तर को कम करने में भी मदद करती है। इसका सेवन प्लेटलेट सक्रियता और प्लाज्मा लिपिडसी के स्तर को कम करने में सहायक है। ये 2 कारक हैं, जो हृदय संबंधी समस्याएं पैदा कर सकते हैं।

मधुमेह रोगियों के लिए है फायदेमंद

कीवी में पानी की मात्रा अधिक होती है, जो इसे मधुमेह के रोगियों के लिए एक आदर्श फल बनाती है। 100 ग्राम कीवी में महज 5 ग्राम ग्लूकोज होता है, जिसका रक्त ग्लूकोज पर इसका प्रभाव कम पड़ता है। एक मीडियम कीवी में 11 ग्राम काब्र्स भी होते हैं, जो कि अधिकांश अन्य फलों की तुलना में कम होता है। फल में मौजूद फाइबर ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में भी मदद करता है।

वजन घटाने में है कारगर

आजकल ज्यादातर लोग बहुत तैलीय और बाहरी चीजें का सेवन करने लगे हैं, जिसकी वजह से वजन बढने की समस्या आम हो चुकी है। ऐसे में कीवी का सेवन बढ़ते वजन की समस्या से छुटकारा दिला सकता है। इसका कारण है कि कीवी एक कम कैलोरी वाला फल है और इसमें वसा की मात्रा भी कम होती है। इसके अलावा यह फाइबर से भरपूर होता है। यह सभी गुण वजन घटाने वाले के लिए इसे आदर्श बनाते हैं।

त्वचा के स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन है कीवी

त्वचा के लिए कीवी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें आवश्यक विटामिन्स शामिल होते हैं, जो त्वचा की समस्याओं से राहत दिला सकते हैं। इसमें पाया जाने वाला एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण रूखी और सेंसटिव त्वचा के लिए उपयुक्त होता है। त्वचा को स्वस्थ रखने, नमी बनाए रखने, मुंहासों को दूर करने और त्वचा को सूरज की पराबैंगनी किरणों से बचाने के लिए कीवी का सेवन सहायक हो सकता है।

सुकमा जिले में धान के खेतों में पत्ती मोड़क कीट का दिखा प्रकोप… कृषि वैज्ञानिकों ने नियंत्रण व उपचार का बताया उपाय
पॉक्सो एक्ट में सुधार के लिए संसदीय समिति ने सौंपी रिपोर्ट: नाबालिग की उम्र घटाकर 16 साल करने की सिफारिश
छत्तीसगढ़ की नायाब कारीगरी अब दिल्ली में पीएम आवास के पास उपलब्ध, विक्रय केन्द्र ‘संगवारी छत्तीसगढ़’ का शुभारंभ
भिलाई में कल होगा उपभोक्ता का लाभ, व्यापारी का गर्व – GST 2.0 अभियान का शुभारंभ
छत्तीसगढ़ से बचकर भाग रहे नक्सलियों की ओडिशा में पुलिस से मुठभेड़, एक माओवादी ढेर; एक जवान घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुहाना खान अब बड़े पर्दे पर देंगी दस्तक, शाहरुख और सिद्धार्थ आनंद संभालेंगे प्रोडक्शन का जिम्मा
Next Article बैकलेस बॉडीकॉन गाउन में अवनीत कौर ने ढाया कहर, अपनी कातिलाना अदाओं से छलनी किए दिल

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?